Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बेहद तकलीफदेह होता है माइग्रेन, इनके लिए जहर के समान है ये 7 आहार, करें परहेज

माइग्रेन की समस्या को संतुलित खानपान से दूर किया जा सकता हैं। ऐसे में आपको यह जानना ज्यादा जरूरी हैं कि किन आहार से आपको परहेज करने की जरूरत होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 02 Nov 2021 5:09:19

बेहद तकलीफदेह होता है माइग्रेन, इनके लिए जहर के समान है ये 7 आहार, करें परहेज

अक्सर देखा जाता हैं की काम के बोझ और जिम्मेदारियों के चलते व्यक्ति को खुद के लिए समय ही नहीं मिल पाता हैं। व्यक्ति ना ठीक से सो पाता हैं और ना ही शरीर की सेहत को समय दे पाता है। इस वजह से कई बार व्यक्ति को माइग्रेन का सामना करना पड़ जाता हैं जो बेहद ही तकलीफदेह दर्द देता हैं। माइग्रेन एक तरह का सिरदर्द है। इस दौरान मरीज को आधे सिर में असहनीय दर्द होता है। माइग्रेन की समस्या को संतुलित खानपान से दूर किया जा सकता हैं। ऐसे में आपको यह जानना ज्यादा जरूरी हैं कि किन आहार से आपको परहेज करने की जरूरत होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं उन आहर के बारे में जो माइग्रेन रोगियों के लिए जहर के समान है।
Health tips,health tips in hindi,Migraine,food in migraine कृत्रिम स्वीटनर

कई प्रोसेस्ड फूड में कृत्रिम स्वीटनर होता है। इस प्रकार के खाद्य पदार्थों में मधुमेह के रोगियों के लिए चीनी की जगह पर कृत्रिम स्वीटनर का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इस प्रकार के स्वीटनर से माइग्रेन की समस्या बढ़ती है। कृत्रिम स्‍वीटनर को एसपारटेम न्‍यूट्रास्‍वीट के रूप में जाना जाता है, जो जहरीले पदार्थों में से एक है एवं जो माइग्रेन को बढ़ाने का काम करता है। Health tips,health tips in hindi,Migraine,food in migraine ठंडे खाद्य पदार्थ

कई बार लोग एकदम ठंडी चीजों जैसे की आईसक्रीम का सेवन कर लेते हैं। मगर इससे माइग्रेन दर्द बढ़ सकता है। खासतौर पर एक्सरसाइज के तुरंत बाद इसका सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। असल में, एक्सरसाइज करने के बाद शरीर गर्म हो जाता हैं। ऐसे में इस दौरान ठंडी चीज का सेवन करने से समस्या बढ़ सकती है। Health tips,health tips in hindi,Migraine,food in migraine चीज

लोग चीज से बहुत सी चीजें बनाकर खाना पसंद करते हैं। मगर एक्सपर्ट अनुसार माइग्रेन के मरीजों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए। नहीं तो उन्हें इसका सेवन करने से परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में सीमित मात्रा में या ना खाने में ही भलाई है। Health tips,health tips in hindi,Migraine,food in migraine तेज नमक वाला खाना

ज्यादा नमक यास नमक वाले खाने से माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। वहीं, अचार और मिर्ची से भी माइग्रेन का दर्द होता है। इसके अलावा पिज्‍जा जैसे फास्‍ट फूड भी माइग्रेन के लिए हानिकारक हैं। Health tips,health tips in hindi,Migraine,food in migraine चॉकलेट

चॉकलेट खाने से मूड सही होने के साथ सेहत को और भी कई फायदे मिलते हैं। मगर माइग्रेन से पीड़ित लोगों को इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए। एक्सपर्ट अनुसार अधिक मात्रा में चॉकलेट खाने से भी माइग्रेन दर्द बढ़ सकता है। Health tips,health tips in hindi,Migraine,food in migraine शराब

शराब, माइग्रेन को बढ़ाने वाले पेय पदार्थों में से एक प्रमुख पेय पदार्थ है। जो लोग माइग्रेन के मरीज हैं, उनमे से 25% लोगों को शराब प्रभावित करता है। इसके अलावा शराब पीने से आपके शरीर में पानी की कमी होती है, जिससे आपको सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है। Health tips,health tips in hindi,Migraine,food in migraine कैफीन

लोग ज्यादातर सुबह व शाम के समय चाय, कॉफी पीना पसंद करते हैं। मगर इसका कम मात्रा में सेवन करना चाहिए। असल में कैफीन से सिरदर्द की शिकायत बढ़ सकती है। इसके अलावा माइग्रेन के मरीजों को अल्कोहल का सेवन करने से भी परहेज रखना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology