न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन लोगों के लिए पपीते का सेवन करता हैं धीमे जहर का काम, जानें और रहें सावधान

कुछ लोगों के लिए यही पपीता धीमे जहर का काम करता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 30 Dec 2021 11:26:43

इन लोगों के लिए पपीते का सेवन करता हैं धीमे जहर का काम, जानें और रहें सावधान

फलों का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं जिनमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन्हीं फलों में एक हैं पपीता जिनमें विटामिन, फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका दैनिक सेवन आपको बीमारियों से बचा सकता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों के लिए यही पपीता धीमे जहर का काम करता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए।

Health tips,health tips in hindi,papaya side effects

​गर्भावस्था में

गर्भवती महिलाओं को अक्सर अपने खाने पीने का काफी ध्यान रखना होता है। लेकिन गर्भवस्था के दौरान उन्हें पपीते के सेवन से पूरी तरह बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि पपीते मीठा होता है और इसमें लेटक्स होता है। जो गर्भाशय के संकुचन को ट्रिगर कर सकता है। इसकी वजह से प्रसव जल्दी भी हो सकता है। साथ ही इसमें पपैन होता है जिसे शरीर प्रोस्टाग्लैंडीन समझने की भूल कर सकता है। यह आर्टिफिशियली रूप से लेबर इंड्यूस करने का काम करता है। इसके अलावा पपीते के सेवन से भ्रूण को सहारा देने वाली झिल्ली को भी कमजोर बना देता है। हालांकि यह ज्यादातर कच्चे पपीते में ही देखा जाता है।

Health tips,health tips in hindi,papaya side effects

अनियंत्रित हार्टबीट वाले लोग

यूं तो पपीते के सेवन से हृदय रोग के खतरों को कम किया जा सकता है। लेकिन अगर आप पहले से ही इरेगुलर हार्टबीट की समस्या से पीड़ित हैं तो आपको पपीते से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। हाल ही में हुए अध्ययन बताते हैं कि पपीते के अंदर साइनोजेनिक ग्लाइकोसाइड होता है, जो एक अमीनो एसिड है। यह आपके पाचन तंत्र में हाइड्रोजन सायनाइड का उत्पादन करता है। हालांकि यह सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं होता। लेकिन अगर आप पहले से ही इरेगुलर हार्टबीट की समस्या से पीड़ित हैं तो यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति हाइपोथायरायडिज्म से पीड़ित हैं तो भी पपीता आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

Health tips,health tips in hindi,papaya side effects

​एलर्जी से पीड़ित लोगों के लिए

ऐसे लोग जो लेटेक्स एलर्जी से पीड़ित हैं उनके लिए पपीता खाना नुकसानदायक होता है। आपको बता दें कि पपीते के अंदर एक एंजाइम होता है जिसे चिटिनेज कहा जाता है। यह एंजाइम लेटेक्स पर क्रॉस रिएक्शन कर सकता है। जिसकी वजह से छींक आना, सांस लेने में दिक्कत, खांसी, और आंखों में पानी आने की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर आपको एलर्जी है तो पपीता खाने से परहेज करें।

Health tips,health tips in hindi,papaya side effects

किडनी में पथरी से पीड़ित लोगों के लिए

पपीता के अंदर की पोषक तत्व और गुण होते हैं। इनमें से एक है विटामिन सी। पपीते में विटामिन सी अधिक मात्रा में पाया जाता है जो कि एक रिच एंटीऑक्सीडेंट भी है। ऐसे में अगर आप पपीते का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं तो यह किडनी में मौजूद पथरी की समस्या को बढ़ा सकता है। दरअसल इसके सेवन की वजह से कैल्शियम ऑक्सलेट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसमें व्यक्ति की किडनी में ही यह एक बड़े स्टोन का रूप ले लेता है। इसके बाद इस पथरी का पेशाब के जरिए बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है।

Health tips,health tips in hindi,papaya side effects

मधुमेह रोगियों के लिए भी

ऐसे रोगियों के लिए पपीते का सेवन नुकसानदेह हो सकता है। पपीता ब्‍लड शुगर के लेवल को कम कर सकता है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसे में अगर आप मधुमेह के रोगी हैं, तो डॉक्टर से परामर्श करना हमेशा सर्वोत्तम रहेगा।

Health tips,health tips in hindi,papaya side effects

श्वसन रोग वाले

अगर आपको सांस की बीमारी है तो पपीते का सेवन नहीं करना चहिए। इसकी वजह से दमा या अस्थमा का अटैक हो सकता है। सांस लेने की तकलीफ बढ़ सकती है। इसलिए सांस के मरीजों को पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आपको भी इस तरह की कोई परेशानी है तो पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए।

Health tips,health tips in hindi,papaya side effects

हाइपोग्लाइसीमिया वाले लोग

मधुमेह से पीड़ित मरीजों के लिए पपीता का सेवन फायदेमंद होता है। यह रक्त शर्करा के स्तर को कम करने या मैनेज करने में मदद करता है। लेकिन जिन लोगों का रक्त शर्करा स्तर पहले से ही कम है या जो हाइपोग्लाइसीमिया की समस्या से पीड़ित हैं, लिए यह अच्छा विकल्प नहीं है। आपको बता दें कि पपीता खाने में मीठा होता है और यह ग्लूकोज के स्तर को कम करने का काम करता है। ऐसे में वह लोग जो पहले से ही इस समस्या से पीड़ित हैं। पपीता उनके ग्लूकोज के स्तर को एक खतरनाक स्थिति तक लेजा सकता है। जिसकी वजह से हार्ट बीट तेज होना, कंफ्यूज और कंपन जैसी समस्या पैदा हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग