न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मैग्नीशियम : बहुत आवश्यक खनिज पदार्थ, इसलिए हो जाती है कमी, इन चीजों से बचें

मैग्नीशियम एक ऐसा खनिज पदार्थ है जो शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। शरीर के लिए छः खनिज मुख्य रूप से जरूरी होते हैं। कैल्शियम...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 09 Jun 2021 5:59:59

मैग्नीशियम : बहुत आवश्यक खनिज पदार्थ, इसलिए हो जाती है कमी, इन चीजों से बचें

मैग्नीशियम एक ऐसा खनिज पदार्थ है जो शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। शरीर के लिए छः खनिज मुख्य रूप से जरूरी होते हैं। कैल्शियम, मैग्नीशियम, क्लोराइड, फास्फोरस, पोटेशियम और सोडियम। इनका शरीर को स्वस्थ तरीके से काम करने में अपना अलग महत्व होता है। शरीर में मौजूद मैग्नीशियम का अधिकतर हिस्सा हड्डी, मांसपेशियों और ऊतकों में होता है।

रक्त में लगभग एक प्रतिशत मैग्नीशियम ही होता है, अतः रक्त की जांच से मैग्नीशियम की कमी का पता नहीं चलता है। इस कारण अक्सर लोगों में इसकी कमी होने पर भी इलाज की जरुरत महसूस नही हो पाती और मैग्नीशियम की कमी से परेशानी बढ़ती चली जाती है।

मैदा से बने फ़ास्ट फ़ूड तथा कोल्ड ड्रिंक का अधिक चलन, आरओ के पानी का उपयोग, स्ट्रेस, शराब की आदत, पाचन की समस्या आदि के कारण मैग्नीशियम की कमी होने की संभावना बढ़ गई है। शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा गुर्दे द्वारा नियंत्रित होती रहती है। गुर्दे अतिरिक्त मात्रा को शरीर से बाहर निकाल देते हैं। आहार के माध्यम से मैग्निशियम की पूर्ती होती रहनी जरूरी होती है।

coronavirus,magnesium,mineral,ro,fast food,cold drink,tension,liquor,pastry,cake,sweet,magnesium important,health article in hindi

मैग्नीशियम की कमी के लक्षण

मैग्नीशियम की कमी का पता चलना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि रक्त की जांच से इसका पता नहीं चलता। लेकिन अधिक समय तक मैग्नीशियम की कमी बनी रहने से यह समस्या स्थायी हो जाती है। भोजन से मैग्नीशियम की उचित मात्रा मिलते रहने से हृदय रोग, स्ट्रोक, मोटापा आदि से बचाव होता है, याददाश्त ठीक रहती है और मूड अच्छा रहता है। मैग्नीशियम की कमी के कारण मांसपेशियों की जकड़न, हृदय रोग, डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, माइग्रेन, डिप्रेशन, ऑस्टियोपोरोसिस आदि परेशानी हो सकती है।

मैग्नीशियम की कमी के सामान्य रूप से ये लक्षण हो सकते हैं :

— मांसपेशी की कमजोरी तथा उनमें जल्दी से जकड़न या ऐंठन आ जाना

— हाथ पैरों में कम्पन होना

— थकान लगना

— ताकत में कमी महसूस होना

— चिड़चिड़ाहट होना

— ब्लड प्रेशर बढ़ना

— चेहरे पर त्वचा का कम्पन दिखाई देना

— आंख फड़कना

— अनिद्रा

— हृदय की धड़कन असामान्य होना

— पुराना दर्द

coronavirus,magnesium,mineral,ro,fast food,cold drink,tension,liquor,pastry,cake,sweet,magnesium important,health article in hindi

पीने के पानी में खनिज तत्वों की कमी

जहां पीने के पानी में खनिज अधिक मात्रा में पाए जाते हैं वहां शरीर में मैग्नीशियम जैसे तत्वों की कमी होने की संभावना कम होती है। सॉफ्ट वाटर का उपयोग कभी-कभी मैग्नीशियम की कमी का कारण बन जाता है। घरों में साफ पानी के लिए RO सिस्टम लगाए जाते हैं। RO सिस्टम हानिकारक तत्व के साथ पानी से मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे फायदेमंद खनिज भी कम कर देता है। इस प्रक्रिया से साफ किए हुए पानी में अतिरिक्त खनिज मिलाने पर उनकी पूर्ती हो सकती है।

coronavirus,magnesium,mineral,ro,fast food,cold drink,tension,liquor,pastry,cake,sweet,magnesium important,health article in hindi

नियमित रूप से कोल्ड ड्रिंक पीना

कोल्ड ड्रिंक में फॉस्फेट तथा शक्कर की उच्च मात्रा के कारण यह शरीर में मौजूद मैग्नीशियम की अधिक मात्रा बाहर निकल जाने का कारण बनता है। ये मैग्नीशियम से चिपककर उसे शरीर में अवशोषित होने से रोकते हैं और उसे बाहर निकाल देते हैं। इस वजह से पौष्टिक भोजन होते हुए भी इसके साथ कोल्ड ड्रिंक पीने से शरीर को मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे खनिज उपलब्ध नहीं हो पाते हैं। अतः टीवी के विज्ञापन से प्रभावित होकर या किसी की नक़ल करके नहीं बल्कि फायदे नुकसान देखकर ही किसी चीज का सेवन करना चाहिए।

coronavirus,magnesium,mineral,ro,fast food,cold drink,tension,liquor,pastry,cake,sweet,magnesium important,health article in hindi

नियमित रूप से पेस्ट्री, केक, मिठाई आदि खाना

इनमें मौजूद शक्कर के कारण मैग्नीशियम गुर्दों के माध्यम से शरीर से बाहर निकलता है। गन्ने से शक्कर बनने की प्रक्रिया में उसमे से मैग्नीशियम निकल जाता है। जितना अधिक मात्रा में शक्करयुक्त आहार लेते हैं उतना ही मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों की कमी हो जाती है।

coronavirus,magnesium,mineral,ro,fast food,cold drink,tension,liquor,pastry,cake,sweet,magnesium important,health article in hindi

तनाव

शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार के तनाव में मैग्नीशियम का उपयोग बढ़ जाता है। किसी प्रकार की सर्जरी होने पर या मानसिक तनाव अधिक होने से मैग्नीशियम की कमी हो जाती है। इस कमी के कारण तनाव और बढ़ जाता है। इससे परिस्थिति और बिगड़ जाती है। अतः ऐसे में अधिक मात्रा में मैग्नीशियमयुक्त आहार लेना ठीक रहता है।

coronavirus,magnesium,mineral,ro,fast food,cold drink,tension,liquor,pastry,cake,sweet,magnesium important,health article in hindi

चाय, कॉफी या इन जैसे अन्य पेय का अधिक उपयोग

मैग्नीशियम की मात्रा को गुर्दे नियन्त्रित करते हैं। अधिक मात्रा को गुर्दे बाहर निकाल देते हैं। लेकिन कैफीनयुक्त पेय लेने से कुछ जरुरत से ज्यादा ही मैग्नीशियम गुर्दे बाहर निकाल देते हैं। अतः आप अधिक मात्रा में चाय-कॉफी आदि लेते हैं तो आपमें मैग्नीशियम की कमी हो सकती है।

coronavirus,magnesium,mineral,ro,fast food,cold drink,tension,liquor,pastry,cake,sweet,magnesium important,health article in hindi

नियमित शराब पीना

शराब पीने से गुर्दे अधिक मात्रा में मैग्नीशियम को बाहर निकाल देते हैं। शराब पीने वाले लगभग 30% लोगों में मैग्नीशियम की कमी पाई जाती है। इसे पाचन तंत्र ख़राब हो जाता है और विटामिन D की भी कमी हो जाती है। यह भी मैग्नीशियम की कमी का भी कारण बन सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग