न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में ये ड्रिंक्स इम्यूनिटी बढ़ाने में करेंगे मदद, दूर रहेगा संक्रमण

सर्दियों में संक्रमण तेजी से फैलता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी सेहत और खानपान का पूरा ध्यान रखें। वायरल रोगों से बचने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बेहद जरुरी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Nov 2021 9:30:40

सर्दियों में ये ड्रिंक्स इम्यूनिटी बढ़ाने में करेंगे मदद, दूर रहेगा संक्रमण

सर्दियों में संक्रमण तेजी से फैलता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी सेहत और खानपान का पूरा ध्यान रखें। वायरल रोगों से बचने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बेहद जरुरी है। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए कुछ हेल्दी चीजों का सेवन करना भी बेहद जरुरी है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ड्रिंक्स लेकर आए है जिनके सेवन से आपको इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद मिलेगी। आइए जानते हैं कौन से हैं वो होममेड इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक्स।

सर्दियों में ये ड्रिंक्स इम्यूनिटी बढ़ाने में करेंगे मदद, दूर रहेगा संक्रमण

छुहारा और बादाम

छुहारा और बादाम ऐसे ड्राई फ्रूट्स हैं, जिन्हें आमतौर पर घर में बनने वाले किसी भी व्यंजन में प्रयोग किया जाता है। इसे लोग ड्राई फ्रूट के रूप में सूखा भी खाते हैं। छुहारा और बादाम का सेवन इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। बादाम और छुहारे को दूध में मिलाकर पीने से सर्दियों में इम्यूनिटी को बढ़ाया जा सकता है।

सर्दियों में ये ड्रिंक्स इम्यूनिटी बढ़ाने में करेंगे मदद, दूर रहेगा संक्रमण

हरे पत्तेदार सब्जियों का जूस

हरी सब्जियों में घुलनशील फाइबर, आयरन, मिनरल्स और कैल्शियम होते हैं। इनका नियमित रूप से सेवन किया जा सकता है। ये वजन कम करने में भी मदद कर सकते हैं। आप पालक, लेट्यूस या केल के साथ जूस बनाएं। इन सबको ब्लेंडर में डालकर मिक्स करें। ये ड्रिंक आपको विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व प्रदान करते हुए आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करते है। इसके अलावा इसके सेवन से कैंसर जैसे रोगों से शरीर का बचाव होता है। साथ ही गुर्दे में एसिड नहीं जमा होने देते हैं। हरी सब्जियां शरीर से खराब तत्वों को बाहर निकालने में मदद करती हैं, इससे पथरी और गुर्दे की समस्या नहीं होती है। हरी सब्जियों से आंखें भी मजबूत होती हैं।

सर्दियों में ये ड्रिंक्स इम्यूनिटी बढ़ाने में करेंगे मदद, दूर रहेगा संक्रमण

नारियल पानी

लो कैलोरी से भरा नारियल पानी पीने से शरीर को कई पोषक तत्व मिलते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर है नारियल पानी नारियल पानी में 94% पानी और बहुत कम फैट होता है। नारियल पानी पाचन तंत्र को हेल्दी रखता है। यह वजन को कंट्रोल में रखने में भी मददगार साबित होता है। नारियल पानी में पोटैशियम, विटामिन सी और मैग्नीशियम पाया जाता है। विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है और शरीर को कई प्रकार के रोगों से बचाता है।

सर्दियों में ये ड्रिंक्स इम्यूनिटी बढ़ाने में करेंगे मदद, दूर रहेगा संक्रमण

गर्म पानी

गर्म पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। वहीं यह वजन को भी कंट्रोल में रखता है। बदलते मौसम में हेल्दी बने रहने के लिए रोज सुबह खाली पेट 1 ग्‍लास गर्म पानी में नींबू, काली मिर्च पाउडर और हल्दी डालकर पीएं। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके नियमित सेवन से खांसी, सर्दी, जुकाम आदि भी दूर रहते हैं। अगर आपके गले में इंफेक्‍शन हो गया है और खरास आ गई है तो गर्म पानी का सेवन करने की सलाह डॉक्‍टर भी देते हैं।

सर्दियों में ये ड्रिंक्स इम्यूनिटी बढ़ाने में करेंगे मदद, दूर रहेगा संक्रमण

कोकम, अंजीर, जीरा पाउडर और काला नमक

एक जार में कोकम, अंजीर, जीरा पाउडर और काला नमक मिलाएं। अब सब कुछ मिला लें। आप इसमें से कुछ चम्मच ठंडे पानी के साथ एक बड़े गिलास में मिला सकते हैं और कभी भी इस ड्रिंक का आनंद ले सकते हैं।

सर्दियों में ये ड्रिंक्स इम्यूनिटी बढ़ाने में करेंगे मदद, दूर रहेगा संक्रमण

हल्दी और दूध

हल्दी अपने एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुणों के लिए जानी जाती है और दूध, कैल्शि‍यम का स्त्रोत होने के साथ ही शरीर और दिमाग के लिए अमृत के समान है। हालांकि जब दोनों के गुणों को मिला दिया जाए, तो यह मेल और भी बेहतर साबित होता है। यह शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। हल्दी में वात कफ दोषों को कम करने वाले गुण होते हैं और यह शरीर में खून बढ़ाने में मदद करती है। डायबिटीज में हल्दी का सेवन बहुत ही उपयोगी माना जाता है। हल्दी की तासीर गर्म होने की वजह से जुकाम में इसका सेवन करना फायदेमंद रहता है। हल्दी के धुंए को रात के समय सूंघने से जुकाम जल्दी ठीक होता है। हल्दी सूंघने के कुछ देर बाद तक पानी नहीं पीना चाहिए।

सर्दियों में ये ड्रिंक्स इम्यूनिटी बढ़ाने में करेंगे मदद, दूर रहेगा संक्रमण

चुकंदर, नींबू और गाजर

चुकंदर, नींबू और गाजर शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है। इनका सेवन करने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है। साथ ही सर्दियों में इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है। वहीं नींबू पेट संबंधी बीमारियों को भी दूर रखता है।

सर्दियों में ये ड्रिंक्स इम्यूनिटी बढ़ाने में करेंगे मदद, दूर रहेगा संक्रमण

आंवला जूस

आंवला में दूसरे खट्टे फलों की तुलना में 20 गुना अधिक विटामिन सी होता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार है। आप इसके जूस में शहद भी मिला सकते हैं। ये पेट में जलन और एसिडिटी जैसी समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। ये पेट के कीड़े मारता और पेट साफ करता है। जुकाम दूर करने के लिए भी आवंला का सेवन कर सकते हैं।

सर्दियों में ये ड्रिंक्स इम्यूनिटी बढ़ाने में करेंगे मदद, दूर रहेगा संक्रमण

करेला जूस

करेला चाहे खाने में कड़वा होता हो, लेकिन इसमें एन्टीऑक्सीडेंट और खनिज होते हैं, जो आपको भीतर से मज़बूत बनाने में मदद कर सकते हैं। करेले का जूस पीने से आपकी सेहत के साथ साथ स्किन और बालों की समस्याएं भी दूर होती हैं। करेले का जूस पीने से चेहरे पर ग्लो आता है। साथ ही बॉडी अच्‍छे से डिटॉक्‍स हो जाती है जिससे वेट कंट्रोल होता है। करेला विटामिन सी से भरपूर होता है ऐसे में यह शरीर के इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग रखता है।

सर्दियों में ये ड्रिंक्स इम्यूनिटी बढ़ाने में करेंगे मदद, दूर रहेगा संक्रमण

काढ़ा

कोरोना वायरस से जंग में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में लोगों की मदद काढ़े ने बहुत की। काढ़ा कई मसालों से बनाया जाता है, जैसे - लौंग, दालचीनी, इलायची, बेयल्फ, जीरा, हल्दी वगैरह। ये इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाते हैं। सुबह उठने के एक घंटे बाद या शाम को चार से पांच बजे के बीच काढ़ा पीना फायदेमंद होता है। खाली पेट काढ़े के सेवन से एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। काढ़े में शहद मिलाएं, शहद सामग्रियों को गर्म तासीर को कम करने का काम करता है। डायबिटीज के मरीज काढ़े में ज्यादा शहद या मुलेठी का इस्तेमाल करने से बचें।

सर्दियों में ये ड्रिंक्स इम्यूनिटी बढ़ाने में करेंगे मदद, दूर रहेगा संक्रमण

अदरक की चाय

अदरक के कई औषधीय फायदे भी हैं। ये विटामिन A, C, E और B-complex का एक अच्छा माध्यम है। साथ ही इसमें मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, आयरन, जिंक, कैल्शियम और बीटा-कैरोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। वैसे तो अदरक को कई तरह से खाया जा सकता है लेकिन चाय में इसका इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद होता है। अदरक में एन्टी-इन्फ्लेमेटरी गुण हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट कर इसे फ्लू के लिए उपाय बनाते हैं। यह सिरदर्द और मासिक धर्म के दर्द में फायदेमंद हो सकती है। अदरक का पूरा फायदा लेने के लिए सबसे सबसे अदरक के एक इंच के टुकड़े को छिलकर काट लें। इन टुकड़ों को गैस पर उबल रहे पानी में डालकर ढक दें। 10 मिनट तक इस पानी को उबलने दें। फिर इसे छन्नी की मदद से छान लें और कुछ बूंद नींबू का रस मिला लें। मीठे के लिए चीनी का इस्तेमाल करने से बेहतर रहेगा कि आप शहद का इस्तेमाल करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा