न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सबसे पौष्टिक दालों में से एक है कुलथी की दाल, सुधारती पथरी-पाइल्स से पीड़ितों की हालत

मसूर, मूंग, राजमा व अरहर जैसी आम दालों के अलावा कुछ अन्य दालें भी खाई जाती हैं। कुलथी भी ऐसी ही दाल है, जिसका नाम शायद आपने...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 01 Jun 2021 7:59:51

सबसे पौष्टिक दालों में से एक है कुलथी की दाल, सुधारती पथरी-पाइल्स से पीड़ितों की हालत

मसूर, मूंग, राजमा व अरहर जैसी आम दालों के अलावा कुछ अन्य दालें भी खाई जाती हैं। कुलथी भी ऐसी ही दाल है, जिसका नाम शायद आपने पहले कभी न सुना हो। चिकित्सा जगत में कुलथी की दाल को एक विशेष दर्जा प्राप्त है, क्योंकि इस पर किए गए अध्ययनों ने इसके कई औषधीय गुणों को उजागर किया है।

कुलथी की दाल स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत फायदेमंद मानी जाती है। कुलथी की दाल को हॉर्स ग्राम के नाम से भी जाना जाता है,कुलथी दाल के फायदे की बात करें तो इसके बारे में कहा जाता है कि यह धरती पर मौजूद सबसे पौष्टिक दालों में से एक है। कुलथी की दाल प्रोटीन का रिच स्रोत मानी जाती है। इस दाल के फायदों को देखते हुए इसे एक सुपरफूड के रूप में भी जाना जाता है। कुलथी की दाल अपने औषधीय गुणों के लिए भी जानी जाती है।

kulthi ki dal,horse gram,kulthi ki dal superfood,nutrition,piles,fissure,kidney stone,weight,cough relief,health article in hindi

पथरी के लिए

कुलथी दाल का सबसे बड़ा फायदा पथरी यानी किडनी स्टोन के लिए माना जाता है। पथरी के लिए कुलथी का इस्तेमाल लंबे समय से किया जा रहा है। इसे किडनी स्टोन का इलाज करने के लिए पारंपरिक और वैकल्पिक दवा का दर्जा प्राप्त है। कुलथी दाल एंटीऑक्सीडेंट और शरीर से गंदगी बाहर निकाले वाले गुणों से समृद्ध होती है, जो किडनी से पथरी को बाहर निकालने में मदद कर सकती हैं। कुलथी दाल एक कारगर मूत्रवर्धक (पेशाब को बढ़ावा देने वाला) के रूप में काम करती है, जो पेशाब के रास्ते किडनी स्टोन को निकालने का काम कर सकती है ।

kulthi ki dal,horse gram,kulthi ki dal superfood,nutrition,piles,fissure,kidney stone,weight,cough relief,health article in hindi

अर्श या पाइल्स के इलाज में फायदेमंद

अर्श के दर्द से परेशान है तो 20-40 मिली कुलथी जूस का सेवन करने से गण्डमाला अर्श, आमवात तथा संधिवात में लाभ होता है। इसके अलावा कुलथी को पीसकर बवासीर के मस्सों पर लगाने से बवासीर में लाभ होता है।

kulthi ki dal,horse gram,kulthi ki dal superfood,nutrition,piles,fissure,kidney stone,weight,cough relief,health article in hindi

खांसी से दिलाए राहत

पंचकोल (पिप्पली, पिप्पलीमूल, चव्य, चित्रक, सोंठ) के पेस्ट से सिद्ध 10 ग्राम घी में 10-20 ग्राम कुलथी का काढ़ा मिलाकर पीने से अथवा कुलथी काढ़ा (10-30 मिली) तथा पंचकोल पेस्ट से सिद्ध घी का सेवन करने से बलगम वाली खांसी, सांस संबंधी रोग तथा हिचकी वाले रोग में बहुत लाभ मिलता है।

kulthi ki dal,horse gram,kulthi ki dal superfood,nutrition,piles,fissure,kidney stone,weight,cough relief,health article in hindi

वजन घटाने में

वजन घटाने में कुलथी दाल से मिलने वाले फायदे की बात करें तो यह लगातार बढ़ते वजन की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होती है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा मौजूद होती है। फाइबर को पचने में अधिक समय लगता है और आपको जल्दी भूख नहीं लगती और बार-बार खाना नहीं खाते। इसके अलावा यह एक लो कैलोरी वाली दाल होती है। कुलथी दाल पर हुई कुछ स्टडी इस बात को दर्शाती हैं कि इसका सेवन फैटी टिशूज पर सीधा असर दिखाता है। जिसका नतीजा यह होता है कि तेजी से आपका फेट बर्न होने लगता है और वजन नियंत्रण में आने लगता है।

kulthi ki dal,horse gram,kulthi ki dal superfood,nutrition,piles,fissure,kidney stone,weight,cough relief,health article in hindi

कुलथी की दाल के फायदे महिलाओं के लिए

महिलाओं में Iron की कमी को पूरा करने के लिए कुलथी दाल का उपयोग किया जाता है क्योंकि कुलथी दाल में लौह तत्व की अच्छी मात्रा मौजूद रहती है। इसके अलावा यह महिलाओं में मासिक धर्म से संबंधित समस्याओं को भी दूर करने में मदद करती है। इसका उपयोग अनियमित और भारी रक्तस्राव के लिए किया जाता है। कुलथी दाल का पानी या शोरबा महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। आयुर्वेद के अनुसार महिलाओं को नियमित रूप से प्रतिदिन 1 चम्मच कुलथी दाल के पाउडर का सेवन करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग