न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजा रघुवंशी हत्याकांड : राज कुशवाह निकला सिर्फ मोहरा, सोनम का इश्क किसी और से!; 'खूनी हनीमून' में नए किरदार की एंट्री

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में रोज़ नए खुलासे हो रहे हैं। पत्नी सोनम पर मास्टरमाइंड होने का शक गहराता जा रहा है। पुलिस को अब एक तीसरे शख्स के शामिल होने की आशंका है। प्रेम, धोखा और साजिश से भरे इस केस ने मेघालय से इंदौर तक सनसनी फैला दी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Jun 2025 8:51:45

राजा रघुवंशी हत्याकांड : राज कुशवाह निकला सिर्फ मोहरा, सोनम का इश्क किसी और से!; 'खूनी हनीमून' में नए किरदार की एंट्री

मेघालय में घटे इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में हर दिन नए-नए सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं, जो केस को और भी उलझाते जा रहे हैं। पत्नी सोनम रघुवंशी समेत राजा की हत्या में शामिल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं, लेकिन अब यह मर्डर केस एक और नाटकीय मोड़ पर पहुंच गया है। अब तक की गहराई से की गई जांच-पड़ताल में यह सामने आया है कि खुद सोनम रघुवंशी ने ही योजनाबद्ध तरीके से राज कुशवाह और तीन अन्य आरोपियों को साथ लेकर अपने पति राजा की हत्या करवाई — और वह भी केवल इस मंशा से कि वह विधवा बनकर राज से शादी कर सके।

लेकिन अब पुलिस को इस पूरे घटनाक्रम में एक तीसरे रहस्यमयी शख्स की भूमिका पर गहरा शक हो रहा है, जो कहानी को पूरी तरह पलट सकता है।

पुलिस सूत्रों की मानें तो यह आशंका जताई जा रही है कि राज कुशवाह महज एक मोहरा था, जिसका सोनम ने अपने नापाक इरादों को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया। सोनम एक तरफ जहां राज को मास्टरमाइंड बता रही है, वहीं दूसरी तरफ राज खुद इस खौफनाक साजिश का मास्टरमाइंड सोनम को बता रहा है।

प्रेम का जाल और पैसों का लालच – सोनम की दोहरी चाल

Times of India की रिपोर्ट के मुताबिक, केस की जांच में शामिल वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर यही संकेत मिल रहे हैं कि सोनम ही इस हत्या की असली मास्टरमाइंड है। उसने पूरी प्लानिंग खुद की और राज कुशवाह को केवल प्रेम का झूठा सपना दिखाकर इस्तेमाल किया। वहीं, अन्य तीन आरोपियों को मोटी रकम का लालच देकर हत्या की साजिश में शामिल किया गया।

अब तक यही माना जा रहा था कि राज सोनम का प्रेमी है और वही इस मर्डर केस का मुख्य साजिशकर्ता है, लेकिन अब सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि मामला इससे भी कहीं अधिक गहरा और पेचीदा हो सकता है। पुलिस को संदेह है कि सोनम किसी तीसरे व्यक्ति के साथ फरार होने की योजना बना रही थी। राज इस बात से पूरी तरह अनजान था और शायद इसीलिए वह पूरी तरह सोनम के इशारों पर चलता रहा।

राज भाई, तो फिर तीसरा कौन?

सोनम के परिवार और उसके साथ काम करने वालों का कहना है कि सोनम और राज के बीच कोई प्रेम संबंध नहीं था। सोनम के भाई गोविंद ने मीडिया से बात करते हुए कहा – “राज तो सोनम को दीदी कहकर बुलाता था और पिछले तीन सालों से सोनम उसे राखी बांध रही थी।” ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर राज सोनम का भाई जैसा था, तो फिर सोनम ने अपने पति की हत्या आखिर किसके लिए की? क्या यह तीसरा शख्स वही है जिसके लिए सोनम ने इतना बड़ा कदम उठाया?

पुलिस करेगी क्राइम सीन रीक्रिएट

शिलॉन्ग पुलिस अब इस केस को पूरी तरह सुलझाने के लिए घटनास्थल पर सोनम समेत सभी आरोपियों को लेकर जाएगी और क्राइम सीन रीक्रिएट किया जाएगा ताकि घटना की कड़ियां और पुख्ता हो सकें। इसके बाद आरोपियों को इंदौर लाने की भी तैयारी है, जहां यह जांच होगी कि हत्या के बाद सोनम ने इंदौर में कहां-कहां ठहराव किया, किन लोगों से मुलाकात की, और किससे मदद ली।

वीडियो कॉल पर हुआ कबूलनामा

फिलहाल सभी आरोपियों से लगातार पूछताछ जारी है। इस दौरान, जब जेल में सोनम की राज के साथ वीडियो कॉल पर बात करवाई गई, तो वो फूट-फूटकर रोने लगी। कुछ देर तक वह एकटक राज को देखती रही और फिर गहराई से टूटते हुए अपने गुनाह को कबूल कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?