न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर में दहेज लोभियों की हैवानियत: विवाहिता को जबरन पिलाया टॉयलेट क्लीनर, अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग

बीकानेर में दहेज के लिए प्रताड़ित विवाहिता को ससुरालजनों ने जबरन टॉयलेट क्लीनर एसिड पिला दिया। पीड़िता गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, परिजनों ने दर्ज कराया मामला।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Jun 2025 4:34:56

बीकानेर में दहेज लोभियों की हैवानियत: विवाहिता को जबरन पिलाया टॉयलेट क्लीनर, अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग

बीकानेर में दहेज की लोभियों की एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक विवाहिता को उसके ही ससुरालजनों ने दहेज की मांग पूरी न करने पर प्रताड़ित किया और कथित रूप से उसे जबरन टॉयलेट क्लीनर एसिड पिलाया। गंभीर स्थिति में पीड़िता को तुरंत पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां वह जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही है। इस अमानवीय कृत्य के खिलाफ पीड़िता के परिजनों ने जेएनवीसी थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ससुरालजन लगातार कर रहे थे लाखों की मांग

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जेएनवीसी थाना इलाके में रहने वाले हनुमानदास, पुत्र स्वर्गीय नरसिंह दास सेवग ने रिपोर्ट दी कि उनकी बेटी पूनम को ससुराल में लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि पूनम के पति लोकेश शर्मा और ससुराल के अन्य सदस्य उस पर लाखों रुपये लाने का दबाव बना रहे थे। जब उसने इनकार किया, तो उसके साथ मारपीट की गई और टॉयलेट क्लीनर जबरन पिलाकर जान से मारने की कोशिश की गई।

प्रिंटिंग प्रेस के लिए मांगे 15 लाख रुपए

शादी के समय परिवार ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान-दहेज दिया था, लेकिन कुछ समय बाद ही पूनम के पति लोकेश, ससुर महेंद्र शर्मा, सास रतन शर्मा और ननद खुशबू शर्मा तानों के साथ आर्थिक मांगें करने लगे। उन्होंने पूनम से कहा कि वह अपने पिता से प्रिंटिंग प्रेस के लिए 15 लाख रुपये लेकर आए।

5 लाख देने के बाद भी खत्म नहीं हुई मांग

हनुमानदास ने बताया कि बेटी की पीड़ा देखकर उन्होंने ससुराल वालों को किस्तों में 5 लाख रुपये दे दिए, फिर भी उनकी मांगें बढ़ती रहीं और यातनाएं भी।

पहले भी दिया गया था एसिड, बाल-बाल बची थी जान

पुलिस रिपोर्ट में उल्लेख है कि यह कोई पहली बार नहीं है। 2 दिसंबर 2022 को भी पूनम को उसी तरह टॉयलेट क्लीनर पिलाया गया था, जब वह किसी तरह बच गई थी। लेकिन अब फिर 7 जून 2025 को वही क्रूरता दोहराई गई।

भाई को लगाई मदद की गुहार, फिर भी पति ने घर से निकाला

7 जून को पूनम ने अपने भाई मनीष को फोन कर कहा, “भाई, ये लोग मुझे मार देंगे, मुझे बचा लो।” लेकिन जब तक कोई पहुंचता, तब तक पति और परिवारवालों ने उसके साथ मारपीट कर दोबारा एसिड पिला दिया। हालत बिगड़ने पर भी पति ने उसे घर से निकाल दिया। वह किसी तरह अपने भाई शंकर के पास कोटगेट स्थित गणेश मंदिर पहुंची, जहां से परिजनों ने उसे पीबीएम अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति लोकेश शर्मा, ससुर महेन्द्र शर्मा, सास रतन शर्मा और ननद खुशबू शर्मा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीआई महेश कुमार को सौंपी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?