न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिर्फ 15 दिन की दुल्हन बनी खून की प्यासी! कुल्हाड़ी से काट डाला पति को; महाराष्ट्र के सांगली में राजा रघुवंशी जैसा कांड

महाराष्ट्र के सांगली जिले में दिल दहला देने वाली वारदात में 27 वर्षीय पत्नी राधिका ने शादी के महज 15 दिन बाद अपने 53 वर्षीय पति अनिल लोखंडे की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। जानिए चौंकाने वाला कारण।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Jun 2025 9:39:43

सिर्फ 15 दिन की दुल्हन बनी खून की प्यासी! कुल्हाड़ी से काट डाला पति को; महाराष्ट्र के सांगली में राजा रघुवंशी जैसा कांड

इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि अब महाराष्ट्र के सांगली जिले से एक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने लोगों को चौंका कर रख दिया है। यहां 27 साल की नवविवाहिता महिला ने कथित तौर पर अपने 53 वर्षीय पति अनिल लोखंडे की निर्मम हत्या कर दी। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह हत्या शादी के महज 15 दिन बाद ही हो गई।

कुपवाड़ एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के सहायक निरीक्षक दीपक भंडवलकर ने बताया, "मंगलवार रात को दंपति के बीच काफी तीखा झगड़ा हुआ था। बुधवार की रात करीब 12.30 बजे जब अनिल गहरी नींद में था, तभी राधिका ने अचानक उसके सिर पर कुल्हाड़ी से बेरहमी से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।"

हत्या के बाद राधिका ने इस वारदात की जानकारी अपनी चचेरी बहन को दी। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया और गंभीर आरोपों के तहत अदालत में पेश किया। अदालत ने महिला को दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि अनिल लोखंडे ने करीब 15 दिन पहले राधिका से दूसरी शादी की थी, क्योंकि उसकी पहली पत्नी की मौत कैंसर से हो गई थी। सूत्रों के अनुसार, अनिल अपनी नई पत्नी से बार-बार शारीरिक संबंध बनाने की जिद कर रहा था, जिससे राधिका परेशान और गुस्से में आ गई। गुस्से में आकर उसने रात में सोते समय कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

इस पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। कुपवाड़ पुलिस का कहना है कि यह मामला बेहद संवेदनशील और सामाजिक दृष्टि से गंभीर है, और हर एंगल से छानबीन की जा रही है। राधिका के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 103 (1) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज