न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाल बढ़ाए-त्वचा चमकाए तिल के बीज और तेल, दिलाते है इन बिमारियों से भी निजात!

तिल के बीज बेहद छोटे होते हैं। यह सेसम जीन के एक पौधे से पैदा होते हैं। तिल के बीजों की खेती लगभग 3500 साल पहले से की...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 03 Jun 2021 2:06:17

बाल बढ़ाए-त्वचा चमकाए तिल के बीज और तेल, दिलाते है इन बिमारियों से भी निजात!

तिल के बीज बेहद छोटे होते हैं। यह सेसम जीन के एक पौधे से पैदा होते हैं। तिल के बीजों की खेती लगभग 3500 साल पहले से की जा रही है। इनकी अधिकतर पैदावार भारत और अफ्रीका में होती है। तिल अलग-अलग रंग और प्रकार के होते हैं। तिल के बीजों की लंबाई 3-4 मिलीमीटर और चौड़ाई 2 मिलीमीटर होती है। इनका उपयोग बहुत से व्यंजनों में किया जाता है। इसके अलावा तिल के तेल का उपयोग बहुत सी समस्याओं का अंत कर सकता है। भारत में तिल का उपयोग सबसे ज्यादा तिल के लड्डू बनाने के लिए किया जाता है।

बाल बढ़ाए-त्वचा चमकाए तिल के बीज और तेल, दिलाते है इन बिमारियों से भी निजात!

तिल के फायदे

स्किन के लिए

आज के वक्त में बेकार के खान-पान और प्रदूषण का असर स्किन को बुरी तरह नुकसान पहुँचाता है। ऐसे में स्किन को लेकर तिल का फायदा उठाया जा सकता है। आपको बता दे कि तिल के अंदर मौजूद तत्व आपकी त्वचा को कोमल बनाए रखते हैं और यह स्किन के लचीलेपन को भी बरकरार रखते हैं। इनके सेवन से नाक के आस-पास की स्किन टाइट होने लगती है। साथ ही यह चेहरे को रोम छिद्रों को खोलने और इन्हे बढ़ने से भी रोकता है। यह चेहरे पर होने वाले दानों को भीतर ही नष्ट कर देता है। यही नहीं त्वचा पर और रोम छिद्रों में विकसित होने वाले विषाक्त पदार्थों को निष्प्रभावी करता है।

बाल बढ़ाए-त्वचा चमकाए तिल के बीज और तेल, दिलाते है इन बिमारियों से भी निजात!

बालों को बढ़ाने के लिए

अगर आपके बालों की ग्रोथ बेहद कम है तो आपके लिए तिल फ़ायदेमंद साबित हो सकते हैं। दरअसल तिल के बीजों के अंदर ओमेगा 3,6,9 और फैटी एसिड मौजूद होते हैं, जो बालों की ग्रोथ के लिए सहायक माने जाते हैं। इसके लिए आप तिल के तेल की मालिश करें। इससे आपको बालों की ग्रोथ तो बढ़ेगी ही साथ ही स्कैल्प भी स्वस्थ रहता है।

बाल बढ़ाए-त्वचा चमकाए तिल के बीज और तेल, दिलाते है इन बिमारियों से भी निजात!

डायबिटीज़ को नियंत्रित करने में

डायबिटीज़ उन गंभीर बीमारियों में शामिल है जो आपकी पूरे शरीर के लिए समस्या बन जाती है। ऐसे में अगर आपको डायबिटीज़ की शिकायत है या फिर इसे होने की संभावना है तो आप तिल का उपयोग कर इस समस्या से राहत पा सकते हैं। दरअसल तिल के बीजों में बहुत से ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो डायबिटीज़ के असर को कम कर देते हैं। इनके सेवन से शरीर के अंदर इंसुलिन की मात्रा बनी रहती है और ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करता है। इसके डायबिटीज़ के लक्षणों को सामान्य करने में मदद मिलती है।

बाल बढ़ाए-त्वचा चमकाए तिल के बीज और तेल, दिलाते है इन बिमारियों से भी निजात!

हाइपरटेंशन दूर करने में

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझने वाले लोगों में भी तिल के फायदे देखे जा सकते हैं। आपको बता दे कि तिल के अंदर पाए जाने वाला तेल हाई ब्लड प्रेशर को संतुलित स्थिति में लाता है। इसके कारण आपके कार्डियोवास्कुलर सिस्टम पर तनाव कम होने लगता है। तिल के सेवन से आपको दिनभर के मैग्नीशियम की 25 प्रतिशत खपत प्राप्त होती है। इसके यही गुण ब्लड प्रेशर समेत कई अन्य समस्याओं से राहत प्रदान करते हैं।

बाल बढ़ाए-त्वचा चमकाए तिल के बीज और तेल, दिलाते है इन बिमारियों से भी निजात!

कैंसर से बचाए

कैंसर जैसी समस्या से भी बचे रहने में तिल खाने के फायदे देखे गए हैं। आपको बता दें कि तिल के अंदर बहुत से विटामिन्स और खनिज पदार्थ पाए जाते हैं। यह तत्व आपके शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं। यही एंटीऑक्सीडेंट गुण आपको ल्यूकेमिया, स्तन कैंसर, फेफड़े का कैंसर, अग्नाशय कैंसर, कोलोरेक्टल कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर जैसी समस्याओं को पैदा होने से रोकते हैं। इसके अलावा तिल के बीज के अंदर पाए जाने वाले गुण हृदय से जुड़ी समस्याओं को भी कम करते हैं।

बाल बढ़ाए-त्वचा चमकाए तिल के बीज और तेल, दिलाते है इन बिमारियों से भी निजात!

हड्डियों पर फायदे

बढ़ती उम्र के कारण या कैल्शियम जैसे तत्वों की कमी के चलते अक्सर हड्डियाँ कमजोर पड़ने लगती हैं और आसानी से टूट जाती हैं। इस स्थिति से बचे रहने और हड्डियों को मजबूत करने के लिए भी तिल खाए जा सकते है। दरअसल तिल के अंदर कैल्शियम और फॉसफोरस पाया जाता है। यह तत्व आपकी हड्डियों को तो मजबूत करते ही हैं साथ ही हड्डियों को होने वाले नुकसान से भी बचाकर रखते हैं।

बाल बढ़ाए-त्वचा चमकाए तिल के बीज और तेल, दिलाते है इन बिमारियों से भी निजात!

सूजन की समस्या करे ठीक

अगर आपको सूजन की समस्या रहती है तो तिल का उपयोग आपके काम आ सकता है। ज्ञात हो कि तिल के अंदर पर्याप्त मात्रा में कॉपर मौजूद होता है। शरीर में कॉपर की कमी की वजह से ही मांसपेशियों और जोड़ों में सूजन की समस्या पैदा होती है। लेकिन जब आप तिल का सेवन करना शुरू करते हैं तो यह कमी पूरी होने लगती है। जिसके बाद सूजन की समस्या से राहत मिल जाती है। इसके अलावा अर्थराइटिस की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए तिल का सेवन फ़ायदेमंद बताया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन