न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में खजूर का सेवन रहता है फायदेमंद, स्वास्थ्य संबंधी इन समस्याओं से मिलता हैं छुटकारा

तो आइए जानते हैं सर्दियों में खजूर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।सर्दियों में दूर करें कमजोरी कमजोरी, थकान और आलस्य महसूस होने पर खजूर का सेवन काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि खजूर में ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में एनर्जी लेवल को बनाए रखने में मदद करता है।

Posts by : Karishma | Updated on: Tue, 20 Dec 2022 12:27:35

सर्दियों में खजूर का सेवन रहता है फायदेमंद, स्वास्थ्य संबंधी इन समस्याओं से मिलता हैं छुटकारा

सर्दियांआ चुकी है ऐसे में शरीर को मजबूत बनाने के लिए आहार में कई खाद्य सामग्री शामिल कर रहे है। ऐसे मेंसर्दियों के मौसम में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खजूर का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि खजूर की तासीर गर्म होती है, जो शरीर को अंदर के गर्माहट पहुंचाता है। साथ ही खजूर पोषक तत्वों का खजाना भी होता है। खजूर आयरन, विटामिन सी, विटामिन डी, फोलेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी 6 जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप सर्दियों के मौसम में खजूर का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही शरीर स्वस्थ रहता है। तो आइए जानते हैं सर्दियों में खजूर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

सर्दियों में दूर करें कमजोरी

कमजोरी, थकान और आलस्य महसूस होने पर खजूर का सेवन काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि खजूर में ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में एनर्जी लेवल को बनाए रखने में मदद करता है।

khajur ke fayde,Health tips,healthy living,dates benefits in hindi,healthy tips in hindi

इम्यूनिटी को बढ़ाए

सर्दियों में खजूर का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। क्योंकि खजूर एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मददगार साबित होता है।

khajur ke fayde,Health tips,healthy living,dates benefits in hindi,healthy tips in hindi

स्किन रखे हेल्दी

सर्दियों के मौसम में स्किन संबंधी कई समस्याएं देखने को मिलती है, लेकिन सर्दी के मौसम में अगर आप अपनी डाइट में खजूर का सेवन करते हैं, तो इससे स्किन हेल्दी रहती है। साथ ही इसके सेवन से स्किन पर ग्लो भी आता है।

khajur ke fayde,Health tips,healthy living,dates benefits in hindi,healthy tips in hindi

खून की कमी को करें दूर

खजूर का सेवन शरीर में खून की कमी को दूर करने में भी मददगार साबित होता है। क्योंकि खजूर आयरन से भरपूर होता है, जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है और हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने का काम करता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

khajur ke fayde,Health tips,healthy living,dates benefits in hindi,healthy tips in hindi

कैल्शियम से भरपूर

खजूर का सेवन हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है। क्योंकि खजूर में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों के लिए बेहद जरूरी होते हैं। साथ ही इसके सेवन से जोड़ों में दर्द की समस्या भी दूर होती है। इसके अलावा ये गठिया रोग को भी दूर करता है। बेहतर परिणाम के लिए एक कप गरम दूध में एक चम्मच गाय का घी और एक चम्मच खजूर का पाउडर मिलाकर, गर्म ही पिलाएं।

khajur ke fayde,Health tips,healthy living,dates benefits in hindi,healthy tips in hindi

वजन बढाए

क्या आपको पता है खजूर वजन बढ़ाने में भी सहायक है। अगर आप दुबलेपन से परेशान हैं, तो आपको सर्दियों के मौसम में रोजाना खजूर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि खजूर में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो वजन को बढ़ाने में मदद करते हैं।

khajur ke fayde,Health tips,healthy living,dates benefits in hindi,healthy tips in hindi

पाचन तंत्र को बनाए मजबूत

खजूर का सेवन पाचन तंत्रको मजबूत बनाने में फायदेमंद होता है। क्योंकि खजूर फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन से जुड़ी कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है।

कब्ज से मिलता है छुटकारा

अगर सुबह पेट साफ ना होता हो, तो 5-6 खजूर रात में पानी में भिगोये। सुबह अच्छी तरह खजूर निचोड़कर वह पानी पिलायें। ये आपका पेट साफ करता है।

khajur ke fayde,Health tips,healthy living,dates benefits in hindi,healthy tips in hindi

कमर दर्द के लिए फायदेमंद

ज्यादातर महिलाओं में पैर दर्द, कमर दर्द की शिकायत होती है। ऐसे में 5 खजूर आधा चम्मच मेथी के साथ दो ग्लास पानी में, आधा होने तक उबालें। गुनगुना होने के बाद पिलाएं। इस से राहत मिलती है।

khajur ke fayde,Health tips,healthy living,dates benefits in hindi,healthy tips in hindi

शरीर की शक्ति बढ़ाये

छोटे बच्चों की अच्छी सेहत के लिये हर रोज एक खजूर, दस ग्राम चावल के पानी में पीस लें। उसी में थोड़ा पानी मिलाकर दिन में तीन बार पिलाएं। बढ़ती उम्र के बच्चों को खारक घी में भिगोकर खिलाएं। नियमित तौर पर खजूर खाने से वजन बढ़ने में एवं शरीर बलवान होने में मदद मिलती है। घी जोड़ों को स्नेहन दिलाता है, तथा खारक हड्डियों को मजबूत करता है। ढ़लती उम्र के लोगों को खजूर और गर्म दूध नियमित तौर पर लेने से शक्ति बढ़ती है। शरीर में नया खून बनता रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका