न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

परिवार में हैं किसी को भी डायबिटीज तो आपको भी संभलने की है जरूरत, रखें इन 6 बातों का ध्यान

डायबिटीज (Diabetes) हमारे देश में एक गंभीर समस्या बन चुकी हैं जिसकी चपेट में सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं बल्कि युवा और बच्चे भी आ रहे हैं। एक आंकड़े के मुताबिक भारत में लगभग 10 करोड़ के आसपास लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 10 Feb 2022 4:56:59

परिवार में हैं किसी को भी डायबिटीज तो आपको भी संभलने की है जरूरत, रखें इन 6 बातों का ध्यान

डायबिटीज (Diabetes) हमारे देश में एक गंभीर समस्या बन चुकी हैं जिसकी चपेट में सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं बल्कि युवा और बच्चे भी आ रहे हैं। एक आंकड़े के मुताबिक भारत में लगभग 10 करोड़ के आसपास लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा हैं। डायबिटीज कई बार अनुवांशिक कारणों से भी होता हैं तो ऐसे में अगर परिवार के किसी सदस्य को डायबिटीज होती हैं तो आपको भी संभलने की जरूरत हैं। डायबिटीज या मधुमेह की समस्या को रोकने के लिए जीवनशैली और खानपान में बदलाव सबसे जरूरी माना जाता है। डायबिटीज के नुकसान से बचने के लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव लाना जरूरी हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन बातों का ध्यान रख आप खुद को अच्छी स्थिति में ला सकते हैं।

diabetes,diabetes care,diabetes care tips,Health,Health tips,healthy living

खानपान में बदलाव

डायबिटीज की बीमारी में खानपान का सबसे अहम रोल होता है। प्रोसेस्ड कार्बोहाइड्रेट, शुगर की अधिक मात्रा वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने से आपके शरीर में इंसुलिन और ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है। जिसके बाद आपको डायबिटीज की समस्या हो सकती है। इसलिए परिवार में डायबिटीज का इतिहास होने पर आपको इन खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। इसकी जगह हाई फाइबर फूड्स, साबुत अनाज, अधिक फल और सब्जियां खाने से आपको डायबिटीज का खतरा कम होता है। शराब आदि का सेवन भी डायबिटीज के खतरे को बढ़ाने का काम करता है।

diabetes,diabetes care,diabetes care tips,Health,Health tips,healthy living

नियमित रूप से एक्सरसाइज

नियमित रूप से एक्सरसाइज या योग का अभ्यास कर आप डायबिटीज की समस्या से बच सकते हैं। डायबिटीज की फैमिली हिस्ट्री होने पर आपको नियमित व्यायाम या शारीरिक गतिविधियां जरूर करनी चाहिए। इससे आपकी कोशिकाओं की इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है और शरीर में ब्लड शुगर का स्तर भी नियंत्रित रहता है।

diabetes,diabetes care,diabetes care tips,Health,Health tips,healthy living

वजन कम करना चाहिए

डायबिटीज की बीमारी में मोटापा सबसे बड़ा जोखिम कारक माना जाता है। परिवार में अगर किसी को डायबिटीज है तो इससे पहले कि आनुवांशिक कारणों से आप भी डायबिटीज का शिकार हो जाएं आपको अपने वजन को नियंत्रण में रखना चाहिए। वजन ज्यादा होने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा 7 गुना अधिक हो जाता है। इससे आपके शरीर में इंसुलिन प्रतिरोध बढ़ता है और आगे चलकर कई अन्य गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

diabetes,diabetes care,diabetes care tips,Health,Health tips,healthy living

शराब और स्मोकिंग से बचें

डायबिटीज की बीमारी से बचाव के लिए आपको सबसे पहले शराब के सेवन और स्मोकिंग से दूरी बना लेनी चाहिए। अगर आपके परिवार में किसी भी व्यक्ति को डायबिटीज है तो आनुवांशिक कारणों से आप भी इसके शिकार हो सकते हैं। ऐसे में डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए शराब का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा स्मोकिंग या तंबाकू युक्त पदार्थों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। शराब और स्मोकिंग से दूर रहने से आप कई गंभीर बीमारियों का शिकार होने से बच सकते हैं।

diabetes,diabetes care,diabetes care tips,Health,Health tips,healthy living

खुद को हाइड्रेटेड रखें

कई शोध और अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि शरीर को नियमित रूप से हाइड्रेटेड रखने से आपके ब्लड को रिहाइड्रेट रखने में मदद मिलती है और इससे ब्लड शुगर का स्तर भी कम होता है। डायबिटीज की फैमिली हिस्ट्री वाले लोगों को इससे बचने के लिए शरीर को हमेशा हाइड्रेटेड जरूर रखना चाहिए।

diabetes,diabetes care,diabetes care tips,Health,Health tips,healthy living

प्री-डायबिटीज टेस्ट जरूर कराएं

अगर आपके परिवार में किसी को डायबिटीज है तो आपको इससे बचाव के लिए एहतियात के रूप में प्री-डायबिटीज टेस्ट जरूर करवाना चाहिए। इसके अलावा प्रेगनेंसी के दौरान भी यह जांच जरूर कराएं। परिवार में डायबिटीज की हिस्ट्री होने पर आपको भी इसका खतरा रहता है इसलिए बचाव के लिए जांच सबसे जरूरी माना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!