न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शरीर को देना चाहते हैं कैल्शियम लेकिन दूध से है एलर्जी, आहार में शामिल करें ये 9 चीज

ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जो शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी करने में आपकी मदद करेंगे। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Feb 2022 3:19:27

शरीर को देना चाहते हैं कैल्शियम लेकिन दूध से है एलर्जी, आहार में शामिल करें ये 9 चीज

हर पेरेंट्स अपने बच्चों के आहार में दूध को शामिल करते हैं जो कि कई पोषक तत्वों से भरा होता हैं, खासतौर से शरीर में कैल्शियम की भरपाई करता हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। लेकिन देखा जाता हैं कि बड़े लोग अपने आहार में दूध को नहीं शामिल करते हैं जिसके पीछे का कारण दूध का स्वाद या उन्हें एलर्जी होना हो सकता हैं। इस वजह से लोगों के शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती हैं जिसकी भरपाई करने की जरूरत होती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जो शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी करने में आपकी मदद करेंगे। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

include these things in diet to get rid of calcium deficiency,healthy living,Health tips

ओट्स

ओट्स हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। दिन की शुरुआत ओट्स के साथ करें। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। आप जब भी ओट्स खरीदें तो एक बार ये जरुर सुनिश्चित करें कि, इसमें अतिरिक्त पोषक तत्व हैं भी या नहीं। इस बात का भी ख्याल रखें कि, इसमें शुगर एडेड है भी या नहीं। कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए इसमें बादाम या सोया का दूध मिलाएं और एन्जॉय करें।

include these things in diet to get rid of calcium deficiency,healthy living,Health tips

संतरा

संतरे में कैल्शियम की मात्रा अच्छी खासी होती है। अगर संतरा नहीं खा पा रहे तो, संतरे का जूस पी सकते हैं। जूस में अतिरिक्त शक्कर मिलाने से पहरेज करे।

include these things in diet to get rid of calcium deficiency,healthy living,Health tips

विटामिन डी की भरपाई

कैल्श्यिम की कमी को पूरा करने के लिए विटामिन डी की तरफ भी ध्यान रखें। विटामिन डी के बिना तेजी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। अंडे, मछली, अनाज में विटामिन डी अच्छी मात्रा में होता है। इसके अलावा हर रोज कम से कम आधा घंटे धूप में रहने से भी विटामिन डी की कमी पूरी होती है।

include these things in diet to get rid of calcium deficiency,healthy living,Health tips

नट्स

नट्स में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। रोस्टेड बादाम में सबसे ज्यादा कैल्शियम होता है। वहीं पिश्ता और अखरोट को भी नाश्ते में जरूरत खाएं। कैल्शियम की कभी कोई कमी नहीं होगी।

include these things in diet to get rid of calcium deficiency,healthy living,Health tips

बीन्स

बीन्स में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होता है। इसमें सोडियम के साथ कैल्शियम भी होता है। जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

include these things in diet to get rid of calcium deficiency,healthy living,Health tips

कैन्ड पैक सी फूड

कैंड सी फूड में कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है। अगर आप श्रीम्प या सार्डिन सी फूड का सेवन करते हैं तो आपको दैनिक जरूरत का कैल्शियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड मिल सकता है।

include these things in diet to get rid of calcium deficiency,healthy living,Health tips

टोफू

टोफू में कैल्शियम होता है। सोया के दूध से बना टोफू कैलोरी भी देता है और प्रोटीन की भी कमी नहीं होने देता। आप इसे कई तरह की डिश बनाने में ट्राई कर सकते हैं। आप इस बात का भी ख्याल रखें कि अलग तरह से बनाया गया टोफू कैल्शियम के मामले में अलग-अलग तरह का हो सकता है।

include these things in diet to get rid of calcium deficiency,healthy living,Health tips

पत्तेदार साग

दूध नहीं पीते तो कोई बात नहीं। आप हरे पत्तेदार साग सब्जियों से दोस्ती करें। हरी सब्जियां शरीर को काफी एनर्जी देती हैं, और कैल्शियम की कमी को पूरा करने में मदद करती हैं। आप गोभी, शलजम का साग, पालक, सलाद के पत्ते अपनी डाइट में शामिल करें।

include these things in diet to get rid of calcium deficiency,healthy living,Health tips

चिया शिड्स

चिया शीड्स में कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है। इसे आप हर रोज खाली पेट भिगोकर पीजिये। शरीर में कैल्शियम के अलावा पौष्टिक तत्वों की भी पूर्ति हो जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस

'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री

काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध

एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील

क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी

दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित

आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा

CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर

छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान

कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!

राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'

डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण

24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!