न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में बच्चों के आहार में शामिल करें ये 9 चीजें, मिलेगी भरपूर एनर्जी

उन्हें पर्याप्त एनर्जी और पोषण दे सकें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जो गर्मियों में बच्चों को भरपूर एनर्जी प्रदान करेंगे। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 06 Mar 2022 9:07:19

गर्मियों में बच्चों के आहार में शामिल करें ये 9 चीजें, मिलेगी भरपूर एनर्जी

मौसम में बदलाव के साथ ही धूप की तपन बढ़ने लगी हैं और गर्मियों ने अपनी आहट दे दी हैं। जल्द ही भयंकर गर्मी का आगमन होने वाला हैं और इसी के साथ ही आपको बच्चों के खानपान में बदलाव लाने की जरूरत पड़ेगी। गर्मियों के दिनों में देखा जाता हैं कि शरीर में पानी की कमी की वजह से डिहाइड्रेशन होने का खतरा रहता हैं और एनर्जी लेवल बहुत डाउन हो जाता हैं। ऐसे में बच्चों का मन ना तो खेंलने में लगता हैं और ना ही पढ़ाई में। इसलिए आपको बच्चों के आहार में ऐसी चीजों को शामिल करने की जरूरत हैं जो उन्हें पर्याप्त एनर्जी और पोषण दे सकें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जो गर्मियों में बच्चों को भरपूर एनर्जी प्रदान करेंगे। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

include these things in children diet in summers,healthy living,Health tips

ओट्स

जई यानी ओट्स ऊर्जा की एक स्थिर आपूर्ति प्रदान करते हैं। वे प्रोटीन की एक हेल्दी खुराक के साथ घुलनशील फाइबर और जटिल कार्बोहाइड्रेट को साथ लाता है। यह संयोजन चीनी के निरंतर अवशोषण को बनाए रखता है। जिससे बच्चों को लंबे समय तक थकान का अहसास नहीं होता।

include these things in children diet in summers,healthy living,Health tips

तरबूज

यह बहुत ही रसीला और पोषक तत्वों से भरपूर फल है। गर्मी के मौसम में तरबूज बहुत आता है। इसमें 92 पर्सेंट पानी होता है जो शरीर को हाइड्रेट रखने और बॉडी से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है। इसमें विटामिन ए भी होता है जिससे स्किन सुंदर दिखती है।

include these things in children diet in summers,healthy living,Health tips

खीरा

ये भी गर्मी में खूब आता है और लोगों को खीरे का स्वाद काफी पसंद होता है। सलाद तो खीरे के बिना अधूरी है। खीरे के अलावा आप बच्चे को ककड़ी भी खिला सकते हैं। खीरा शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है और इससे बच्चों में कब्ज की समस्या नहीं होती है। खीरा काटकर, इस पर थोड़ा-या चाट मसाला बुरक कर बच्चे को खिलाएं।

include these things in children diet in summers,healthy living,Health tips

बादाम

बादाम उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन, फाइबर और स्वस्थ मोनोअनसैचुरेटेड वसा का एक बड़ा स्रोत है। वे विटामिन बी के साथ बच्चों के शरीर को ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद मैग्नीशियम मांसपेशियों की थकान से भी निजात दिलाता है।

include these things in children diet in summers,healthy living,Health tips

हरी सब्जियां

हरी सब्जियां पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने में मददगार होती हैं। इनमें पर्याप्त मात्रा में विटामिंस और पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में अपने बच्चों की डाइट में हरी सब्जियां जरूर शामिल करें। ताकि उन्हें सभी प्रकार का पोषण मिल सके।

include these things in children diet in summers,healthy living,Health tips

दही

दही बहुत ठंडी होती है और आप बच्चे को नाश्ते, लंच और डिनर में दही दे सकते हैं। दही की लस्सी या रायता बनाकर भी खिला सकते हैं। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन के लिए बहुत अच्छे होते हैं और ये शरीर को अंदर से ठंडा रखती है साथ ही दही से बच्चों को कैल्शियम भी मिलता है जिससे उनकी हड्डियां मजबूत बनती हैं।

include these things in children diet in summers,healthy living,Health tips

प्याज

अगर प्याज को कच्चा खाया जाए, तो इससे ठंडक देने वाले प्रभाव बढ़ जाते हैं। कुछ बच्चों को कच्ची प्याज अच्छी नहीं लगती है। इनके लिए आप प्याज का परांठा बना सकती हैं या दाल या सब्जी में प्याज का तड़का लगा सकती हैं। गर्मी में प्याज खाना बहुत फायदेमंद रहता है। अगर गर्मी में बच्चे की नाक से खून आ रहा है, तो प्याज को सुंघाएं या प्याज का पेस्ट सिर पर लगाएं या इसका रस नाक में डाल दें। गर्मी से बचने के लिए प्याज का रस पी सकते हैं या शरीर के जिन हिस्सों पर हीट लग रही है, वहां प्याज का रस लगाने से फायदा होता है।

include these things in children diet in summers,healthy living,Health tips

नारियल पानी

नारियल पानी में पोटैशियम, इलेक्ट्रोलाइट और खूब पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को हाइड्रेट और हेल्दी रखते हैं। बच्चों को नारियल पानी का स्वाद भी बहुत अच्छा लगता है इसलिए अपने बच्चे को नारियल पानी पिलाने में आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।

include these things in children diet in summers,healthy living,Health tips

केले

पोटेशियम से भरपूर इस फल में फाइबर की एक अच्छी मात्रा शामिल होती है, जो रक्त प्रवाह में शुगर रिलीज को धीमा कर देती है। मैग्नीशियम और विटामिन बी का एक बड़ा स्रोत होने के नाते यह बच्चों को लंबे समय तक ऊर्जावान बनाए रखता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!