न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीमारियों से लड़ना हैं तो आहार में शामिल करें ये 7 नेचुरल एंटीबायोटिक्स फूड

हम आपको कुछ ऐसे ही आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जिनका सेवन शरीर में एंटीबायोटिक्स की तरह काम करता हैं और कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाता हैं। तो आइयेब जानते हैं इन आहार के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 23 Jan 2022 2:10:51

बीमारियों से लड़ना हैं तो आहार में शामिल करें ये 7 नेचुरल एंटीबायोटिक्स फूड

सर्दियों के इस मौसम में बीमारियां ज्यादा फैलती हैं, खासतौर से खांसी-जुखाम होना तो आम बात हैं। ऐसे में इस दौरान बीमारियों को ख़त्म करने के लिए दवाइयों का सेवन किया जाता हैं जिसमें साथ ही डॉक्टर द्वारा एंटीबायोटिक्स का उपयोग भी होता हैं जिसका सेवन सेहत के लिए उचित नहीं होता हैं। ऐसे में बैक्टीरिया को पनपने से रोकने के लिए आप एंटीबायोटिक्स मेडिसिन की जगह अपनी किचन का रूख कर सकते हैं जहां आपको ऐसे फूड मिल जाएंगे जो नेचुरल एंटीबायोटिक्स की तरह काम करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जिनका सेवन शरीर में एंटीबायोटिक्स की तरह काम करता हैं और कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाता हैं। तो आइयेब जानते हैं इन आहार के बारे में...

बीमारियों से लड़ना हैं तो आहार में शामिल करें ये 7 नेचुरल एंटीबायोटिक्स फूड

हल्दी

हल्दी के औषधीय गुणों से तो हर कोई वाकिफ है। हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो अपने शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है। यह ना केवल आपको फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचा सकता है, बल्कि यह कई रोग पैदा करने वाले जीवाणुओं के विकास को भी कम कर सकता है। इतना ही नहीं, हल्दी फंगल विकास को कम कर सकती है और कोशिकाओं में ट्यूमर के विकास को भी दबा सकती है।

बीमारियों से लड़ना हैं तो आहार में शामिल करें ये 7 नेचुरल एंटीबायोटिक्स फूड

अदरक

अदरक का इस्तेमाल तो लगभग हर घर में कई तरीकों से किया जाता है। अदरक को इसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए व्यापक रूप से जाना जाता है। अदरक में फ्लेवोनोइड्स के साथ जिंजरोल, टेरपेनोइड्स, शोगोल, ज़ेरंबोन और जिंजरोन होते हैं जो इसे सेहत के लिए बेहद गुणकारी बनाते हैं। कई अध्ययनों से पता चलता है कि अदरक बैक्टीरिया के कई प्रकारों से लड़ सकता है।

बीमारियों से लड़ना हैं तो आहार में शामिल करें ये 7 नेचुरल एंटीबायोटिक्स फूड

लहसुन

लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो इसे बैक्टीरिया के संक्रमण से लड़ने के लिए एक प्रभावी इंग्रीडिएंट बनाते हैं। कई अध्ययनों से यह भी पता चलता है कि लहसुन में पाया जाने वाला यौगिक एलिसिन साल्मोनेला और एस्चेरिचिया कोलाई सहित कई हानिकारक बैक्टीरिया को मारने में प्रभावी है। लहसुन का सेवन करना बिल्कुल सुरक्षित है, हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप इसके अति प्रयोग से बचें। एक दिन में लहसुन की दो कली से ज्यादा न खाएं। वहीं, अगर आप खून को पतला करने वाली दवा का सेवन कर रहे हैं तो लहसुन का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

बीमारियों से लड़ना हैं तो आहार में शामिल करें ये 7 नेचुरल एंटीबायोटिक्स फूड

नीम

नीम के पेड़ आपको आसानी से हर जगह पर मिल जाएंगे। लेकिन क्या आपाके पता है कि नीम में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं और शायद यही कारण है कि नीम के पेस्ट को फेस पर लगाने से पिंपल्स से भी छुटकारा मिलता है। आयुर्वेद में नीम और नीम के तेल दोनों को बहुत गुणकारी माना गया है। आप इसे खा भी सकते हैं और अपनी स्किन पर अप्लाई भी कर सकते हैं। हालांकि, लंबे समय तक इसका लगातार सेवन करने से बचें।

बीमारियों से लड़ना हैं तो आहार में शामिल करें ये 7 नेचुरल एंटीबायोटिक्स फूड

लौंग

लौंग का पारंपरिक रूप से इस्तेमाल कई तरह ही दांतों की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता रहा है। हालांकि, अब कुछ रिसर्च से यह भी पता चलता है कि लौंग के पानी का अर्क कई अलग-अलग प्रकार के जीवाणुओं के खिलाफ प्रभावी हो सकता है।

बीमारियों से लड़ना हैं तो आहार में शामिल करें ये 7 नेचुरल एंटीबायोटिक्स फूड

आर्गेनो

कुछ लोगों का मानना है कि आर्गेनो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाती है और एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करती है। इसमें कई तरह के एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण हो सकते हैं और इसलिए इसका सेवन करने से आप नेचुरली अपनी हेल्थ का ख्याल रख सकते हैं। हालांकि, शोधकर्ताओं ने अभी तक इन दावों को सत्यापित नहीं किया है, लेकिन कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि आर्गेनो एक बेहद प्रभावी प्राकृतिक एंटीबायोटिक दवाओं में से एक है, खासकर जब इसे एक तेल के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

बीमारियों से लड़ना हैं तो आहार में शामिल करें ये 7 नेचुरल एंटीबायोटिक्स फूड

शहद

शहद की गिनती सबसे पुराने एंटीबायोटिक दवाओं में होती है। आपको शायद पता ना हो लेकिन मिस्रवासी अक्सर शहद को एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक के रूप में इस्तेमाल करते थे। शहद में हाइड्रोजन पेरोक्साइड होता है, जिसके कारण इसमें जीवाणुरोधी गुण होते हैं। साथ ही इसमें शुगर कंटेंट भी हाई होता है, जो कुछ बैक्टीरिया के विकास को रोकने में मदद कर सकती है। आप शहद को एंटीबायोटिक के रूप में इस्तेमाल करने के लिए इसे सीधे घाव या संक्रमित जगह पर लगाएं। शहद बैक्टीरिया को मारने में मदद कर सकता है और हीलिंग प्रोसेस में सहायता कर सकता है। अधिकतर एंटी-बैक्टीरियल गुणों को प्राप्त करने के लिए अगर हो सके तो कच्चे मनुका शहद का चुनाव करें। शहद आमतौर पर त्वचा या शरीर पर उपयोग करने के लिए सुरक्षित होता है, हालांकि आपको 1 वर्ष से कम उम्र के शिशु को शहद कभी नहीं देना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा