न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये 8 सुपरफूड बच्चों की इम्युनिटी को बनाएंगे मजबूत, शारीरिक व मानसिक रूप से रहेंगे स्वस्थ

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें बच्चों की डाइट में शामिल कर उनके शरीर के सभी पोषक तत्वों की पूर्ती की जाए। ये सुपरफूड बच्चों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 22 Nov 2021 7:28:18

ये 8 सुपरफूड बच्चों की इम्युनिटी को बनाएंगे मजबूत, शारीरिक व मानसिक रूप से रहेंगे स्वस्थ

मौसम में बदलाव हो रहा हैं और ठंड बढ़ती नजर आ रही हैं। यह मौसम संक्रमण के लिहाज से बेहद घातक होता हैं जिसमें कई बीमारियां फैलने का डर बना रहता हैं। खासतौर से इस मौसम में बच्चों का ख़ास ख्याल रखने की जरूरत होती हैं क्योंकि उन्हें बीमारियां जल्दी जकड लेती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि बच्चों की इम्युनिटी को इस कदर मजबूत बनाया जाए कि बीमारियां छू भी नहीं पाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें बच्चों की डाइट में शामिल कर उनके शरीर के सभी पोषक तत्वों की पूर्ती की जाए। ये सुपरफूड बच्चों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखेंगे। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में।

Health tips,health tips in hindi,kids health,immunity boosting foods

स्वीट पोटैटोज़

फाइबर, कैल्शियम और विटामिन ए से भरपूर स्वीट पोटैटो बच्चों को खाने में दें। बच्चों को देने से पहले इन्हें ओवन में फ्राई करें इसका टेस्ट उन्हें और भी पसंद आएगा।

Health tips,health tips in hindi,kids health,immunity boosting foods

पालक

पालक आयरन, कैल्शियम, फॉलिक एसिड, विटामिन ए और सी का अच्छा स्रोत है। जो बच्चों के मानसिक विकास और मज़बूत हड्डियों के लिए ज़रूरी है। पालक बहुत जल्दी पक जाता है। आप पालक को गरम सूप, टोमैटो सॉस या फ्रैंकी में डालकर भी बच्चे को दे सकती हैं।

Health tips,health tips in hindi,kids health,immunity boosting foods

तुलसी

इसमें एंटीऑक्सीटेंड, विटामिन ए, सी, के, आयरन, पोटैशियम और कैल्शियम होता है, जो बच्चे के डाइजेशन सिस्टम को ठीक रखता है। कई रिसर्च से पता चला है कि तुलसी सिरदर्द से राहत दिलाने में भी कारगर है। अगली बार जब आप पास्ता बनाएं तो थोड़े तुलसी के पत्ते पीसकर सॉस में मिला लें।

Health tips,health tips in hindi,kids health,immunity boosting foods

बेरीज़

ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और रासबेरी में पोटैशियम, विटामिन सी, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और एंटीऑक्सीडेंट होता है। इसमें फैट और कोलेस्ट्रॉल नहीं होता। क्योंकि इनका स्वाद मीठा होता है इसलिए बच्चे इसे पसंद करते हैं। इन्हें आप ओटमील, दही या दलिया आदि में मिक्स करके बना सकती हैं।

Health tips,health tips in hindi,kids health,immunity boosting foods

दूध

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए दूध का सेवन सबसे ज़रूरी है। दूध में कैल्शियम, फॉस्फोरस, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर के लिए काफी लाभदायक होते हैं। बच्चे अगर दूध पीने से मना करते हैं तो आप उन्हें अलग-अलग प्रकार के मिल्कशेक आदि बनाकर भी दूध दे सकती हैं।

Health tips,health tips in hindi,kids health,immunity boosting foods

दही

कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर दही बच्चों के दांत व हड्डियों को मज़बूत बनाने में मदद करता है। ये पाचन में भी मदद करता है। ताज़े फल के साथ बच्चे को दही खिलाना फ़ायदेमंद होता है।

Health tips,health tips in hindi,kids health,immunity boosting foods

अंडा

बच्चों के दैनिक आहार में 45-55 ग्राम प्रोटीन होना ज़रूरी है। रोज़ एक अंडे का सेवन उन्हें प्रोटीन की भरपूर मात्रा देता है जिससे उनके दिमाग़ का भी विकास होता है। इसके अलावा अंडे में दर्जन भर से ज़्यादा ज़रूरी विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। इसके साथ ही अंडे में कोलीन नामक पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में होता है, जो मस्तिष्क के विकास के लिए बेहद ज़रूरी है। अंडे को बॉयल, फ्राई या किसी भी अन्य रूप में बच्चे को दें।

Health tips,health tips in hindi,kids health,immunity boosting foods

ओटमील

कई रिसर्च से ये साबित हुई है कि ओटमील खाने वाले बच्चे पढ़ाई में अच्छी तरह कॉन्संट्रेट कर पाते हैं, जिससे स्कूल में उनका परफॉर्मेंस अच्छा रहता है। फाइबर से भरपूर ओटमील धीरे-धीरे पचता है और बच्चे को एनर्जी देता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग