Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाएंगी ये चीजें, आज ही डाइट में करे शामिल

कोरोना काल में शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने की लगातार सलाह दी जा रही है, क्योंकि इस महामारी से लड़ने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होना बेहद जरूरी है। जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर है,

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Feb 2022 3:50:43

रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाएंगी ये चीजें, आज ही डाइट में करे शामिल

कोरोना काल में शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने की लगातार सलाह दी जा रही है, क्योंकि इस महामारी से लड़ने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होना बेहद जरूरी है। जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर है, उन पर यह वायरस जल्द अटैक कर रहा है। अब सवाल उठता है कि आखिक इम्युनिटी बढ़ाने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए? अगर आप भी इस सवाल को लेकर असमंजस में हैं तो टेंशन मत लीजिए। हम आपके लिए ऐसी 7 चीजों लेकर आए हैं, जिनका सेवन करने से आपके शरीर की इम्युनिटी मजबूत होगी।
immunity,immunity booster foods,healthy food,Health,Health tips,food for good health दही

आहार एवं पोषण विशेषज्ञ के मुताबिक, दही रोगप्रतिरोग क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। दही में कैल्शियम, विटामिन बी-2, बी-12, पोटेशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। दही में मौजूद माइक्रो ऑर्गेनिज्म शरीर में पोषण की पूर्ति करते हैं। इसके अलावा एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है, जो शरीर में इम्यूनिटी का स्तर मजबूत करता है। immunity,immunity booster foods,healthy food,Health,Health tips,food for good health पालक

शरीर की इम्युनटी बढ़ाने के लिए पालक का सेवन करना चाहिए। क्योंकि ये सेहत के लिए बेहद गुणकारी होती है। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी 2, सी, ई, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फास्फोरस, सेलेनियम, कॉपर, प्रोटीन और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसका सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं। जैस पालक का जूस, सब्जी, सलाद और सूप आदि। immunity,immunity booster foods,healthy food,Health,Health tips,food for good health शकरकंद

शकरकंद खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। शकरकंद में विटामिन-ए, पोटैशियम और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से कब्ज और इन्फ्लेमेशन की समस्या में आराम मिलता है। शकरकंद विटामिन-सी और बीटा कैरोटीन का अच्छा स्रोत है। आप इसे उबाल कर चाट बनाकर या सादा खा सकते हैं। बच्चों और बुजुर्गों को दूध के साथ भी खिला सकते हैं। immunity,immunity booster foods,healthy food,Health,Health tips,food for good health लहसुन

लहसुन विटामिन सी, बी 6, सेलेनियम और मैंगनीज जैसे मिनरल्स का एक अच्छा स्रोत है। ये सभी विटामिन और मिनरल्स इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा लहसुन में एंटी-ऑंक्सीडेंट और एंटी-बायोटिक गुण भी होते हैं, जो बीमारियों से लड़ने की क्षमता को मजबूत बनाते हैं। immunity,immunity booster foods,healthy food,Health,Health tips,food for good health आंवला

आंवले में विटामिन सी भरपूर होता है। इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए विटामिन सी काम आता है। इसके अलावा आंवले में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट का गुण भी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। आप खाली पेट आंवले के जूस का सेवन करें। यह स्वास्थ्य को आंतरिक रूप से बेहतर बनाता है। साथ ही त्वचा को भी चमकदार व बालों को स्वस्थ बनाता है। immunity,immunity booster foods,healthy food,Health,Health tips,food for good health मशरूम

मशरूम का सेवन भी शरीर की इम्युनिटी बढ़ाता है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। ये सेहत के लिए लाभकारी होता है। इसमें अमीनो एसिड और विटामिन डी जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करी, सूप और सलाद के रूप में भी कर सकते हैं। immunity,immunity booster foods,healthy food,Health,Health tips,food for good health मक्का

डाइट में उबली हुई मक्का शामिल करें। इसमें विटामिन बी5, फोलिक एसिड, फोलेट और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। यह ना सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि इससे सेहत को भी बड़े फायदे होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology