न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बरसात में दाद होना एक आम समस्या, आराम पाने के लिए तुरंत अपनाएं ये उपाय

दाद एक ऐसा फंगल इंफेक्शन है जो पैर, हाथ, गर्दन और बॉडी के इंटरनल ऑर्गन्स में कहीं भी हो सकता है। दाद देखने में किसी जख्म की तरह नजर आता है और ये संक्रमण तेजी से फैलता भी है।

Posts by : Priyanka | Updated on: Sun, 21 Jul 2024 12:30:04

बरसात में दाद होना एक आम समस्या, आराम पाने के लिए तुरंत अपनाएं ये उपाय

बारिश के मौसम में कई तरह की समस्याएं होती हैं। स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम्स इस मौसम में आम हो जाती है। दाद, खाज, खुजली और रैशेज से कई लोग परेशान रहते हैं। शरीर का तापमान के बदलने, हवा में नमी के बढ़ने, ज्यादा पसीना आने, साफ-सफाई न रखने और किसी तरह की एलर्जी और केमिकल के संपर्क में आने से त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। दाद एक ऐसा फंगल इंफेक्शन है जो पैर, हाथ, गर्दन और बॉडी के इंटरनल ऑर्गन्स में कहीं भी हो सकता है। दाद देखने में किसी जख्म की तरह नजर आता है और ये संक्रमण तेजी से फैलता भी है। ये हमारी स्किन में लाल या भूरे रंग में उभरा हुआ नजर आता है। फंगल इंफेक्शन का समय रहते इलाज करना जरूरी है क्योंकि अगर ये फैल गया तो इसमें फुंसी हो सकती है जिसमें पस भी भर जाता है। इसलिए अगर आप दाद या खुजली से पीड़ित हैं तो इसका जल्द से जल्द इलाज करें। इनसे बचने के लिए कुछ उपाय बेहद कारगर हो सकते हैं। आइए जानते हैं...

बरसात में दाद होना एक आम समस्या, आराम पाने के लिए तुरंत अपनाएं ये उपाय

सेब का सिरका

बरसात में सेब का सिरका दाद की समस्या का हल बन सकता है। असल में, सेब का सिरका एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर है। ये आपकी स्किन में फंगल इंफेक्शन को कम करता है और खुजली व जलन को शांत करता है। तो, आपको करना ये है कि 1 चम्मच पानी में 1 चम्मच सेब का सिरका मिलाएं और इसे कॉटन की मदद से लगाएं।

बरसात में दाद होना एक आम समस्या, आराम पाने के लिए तुरंत अपनाएं ये उपाय

नारियल का तेल

नारियल का तेल त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए अच्छा माना जाता है। यह न सिर्फ खुजली वाली त्वचा से राहत प्रदान करता है बल्कि त्वचा को चिकना और नरम भी बना देता है। इसलिए प्रभावित क्षेत्र पर नारियल का तेल लगाने से आराम मिलता है।

बरसात में दाद होना एक आम समस्या, आराम पाने के लिए तुरंत अपनाएं ये उपाय

मुल्तानी मिट्टी

दाद वाली जगह पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से भी त्वचा को खुजली और रेडनेस से राहत मिलती है। इसके लिए आप एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में कुछ बूंद गुलाब जल मिलाएं और इसे उस एरिया पर लगा लें। जब यह सूख जाए, तो इसे ठंडे पानी से धो लें।

बरसात में दाद होना एक आम समस्या, आराम पाने के लिए तुरंत अपनाएं ये उपाय

टमाटर

टमाटर में लाइकोपीन होता है, जो एक एंटीऑक्सिडेंट है। यह स्किन में मौजूद फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा, यह उम्र बढ़ने और त्वचा की समस्याओं का इलाज करने में मदद करता है। टमाटर के रस में थोड़ा सा हल्दी पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को दाद वाली जगह पर लगाएं इससे आपको खुजली से राहत मिलेगी।

बरसात में दाद होना एक आम समस्या, आराम पाने के लिए तुरंत अपनाएं ये उपाय

लौंग का तेल

लौंग का तेल बरसात में दाद की समस्या को आसानी से कम करने में मदद कर सकता है। ये एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुणों से भरपूर है जो कि दाद को फैलने से रोकता है और खुजली व जलन में कमी लाता है। इससे स्किन की ये समस्या तेजी से कम होती है और सूजन व खुजली से आराम मिलता है।

बरसात में दाद होना एक आम समस्या, आराम पाने के लिए तुरंत अपनाएं ये उपाय

लहसुन

लहसुन में अजोइना नाम एक प्राकृतिक एंटी फंगल एजेंट होता है जो फंगल संक्रमण को ठीक करने में मदद करता है। लहसुन की एक फांक छीलकर उसकी पतली स्लाइस काट लें, प्रभावित क्षेत्र पर पतली स्लाइस को रखे और उसके चारों ओर एक पट्टी लपेट लें और रात भर के लिए इसे छोड़ दें। इसकी जगह पर लहसुन के पेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

बरसात में दाद होना एक आम समस्या, आराम पाने के लिए तुरंत अपनाएं ये उपाय

हल्दी

हल्दी एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक की तरह कार्य करता है। हल्दी और पानी को मिलाकर अच्छी प्रकार पेस्ट बना लें और रूई की सहायता से इसे प्रभावित क्षेत्र पर लगाएँ। यह फंगल इन्फेक्शन का आयुर्वेदिक तरीके से इलाज करता है।

बरसात में दाद होना एक आम समस्या, आराम पाने के लिए तुरंत अपनाएं ये उपाय

टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल कई प्रकार की त्वचा समस्याओं से राहत प्रदान करता है। संक्रमित क्षेत्र पर रूईं की सहायता से दिन में तीन से चार बार टी ट्री ऑयल लगाना बेहतर होता है। यह फंगल इन्फेक्शन का आयुर्वेदिक तरीके से इलाज करता है।

बरसात में दाद होना एक आम समस्या, आराम पाने के लिए तुरंत अपनाएं ये उपाय

एलोवेरा

एलोवेरा एंटी-फंगल और जीवाणुरोधी होते है। प्रभावित त्वचा पर सीधे ऐलोवेरा जेल को लगाएं और रात भर के लिए छोड़ दें। यह दाद चकत्ते आदि को ठीक करता है तथा यह त्वचा की स्वस्थ करने के लिए कईं पोषक तत्व और मिनरल प्रदान करता है।

बरसात में दाद होना एक आम समस्या, आराम पाने के लिए तुरंत अपनाएं ये उपाय

गेंदे के फूल

कम ही लोग जानते हैं कि गेंदे के फूल दाद के इलाज के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। आपको इसका पेस्ट बनाकर दाद वाली जगह पर लगा लेना है और सूखने देना है। बता दें, गेंदे के फूलों में एंटी एलर्जी और एंटीफंगल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जो त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का इलाज कर सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

छाती पर पैर रखकर तोड़ीं पसलियां, केरल में 18 महीने के मासूम संग मां और प्रेमी की हैवानियत
छाती पर पैर रखकर तोड़ीं पसलियां, केरल में 18 महीने के मासूम संग मां और प्रेमी की हैवानियत
TMC में बड़ी टूट की आशंका, 59 विधायकों के समर्थन का दावा लेकर बागी नेता विधानसभा पहुंचे, अलग गुट बनाने की तैयारी तेज
TMC में बड़ी टूट की आशंका, 59 विधायकों के समर्थन का दावा लेकर बागी नेता विधानसभा पहुंचे, अलग गुट बनाने की तैयारी तेज
दिल्ली: रेस्टोरेंट में भयानक आग, 18 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक
दिल्ली: रेस्टोरेंट में भयानक आग, 18 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक
पटना में कोचिंग सेंटर पर हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हिरासत में; खान सर ने सरकार और पुलिस की खुलकर सराहना की
पटना में कोचिंग सेंटर पर हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हिरासत में; खान सर ने सरकार और पुलिस की खुलकर सराहना की
दिल्ली: एक ही सीढ़ी से मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 20 की मौत, BJP विधायक बोले—स्थानीय लोगों ने बचाई जान
दिल्ली: एक ही सीढ़ी से मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 20 की मौत, BJP विधायक बोले—स्थानीय लोगों ने बचाई जान
अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज
अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज
RBI ने नहीं बेचा स्वर्ण भंडार! विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए गोल्ड बिक्री की खबरों पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा
RBI ने नहीं बेचा स्वर्ण भंडार! विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए गोल्ड बिक्री की खबरों पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा
11 जून से पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ और नौकरी के नए रास्ते
11 जून से पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ और नौकरी के नए रास्ते
तीसरी शादी की तैयारी में आमिर खान? गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते को देंगे नया नाम, सामने आई  वेडिंग डेट
तीसरी शादी की तैयारी में आमिर खान? गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते को देंगे नया नाम, सामने आई वेडिंग डेट
बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'करुप्पू' का दबदबा, 19वें दिन भी जारी रही कमाई, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'करुप्पू' का दबदबा, 19वें दिन भी जारी रही कमाई, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, 13वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, 13वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लास्ट' का धमाका जारी, अर्जुन सरजा की फिल्म ने मंगलवार को भी दिखाई ताकत
बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लास्ट' का धमाका जारी, अर्जुन सरजा की फिल्म ने मंगलवार को भी दिखाई ताकत
'जैसे-जैसे कद बढ़ता है, विरोधी भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह विवाद पर कंगना रनौत का रिएक्शन
'जैसे-जैसे कद बढ़ता है, विरोधी भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह विवाद पर कंगना रनौत का रिएक्शन
फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर होना मेरे लिए जरूरी था', 'भारत भाग्य विधाता' से पहले कंगना रनौत का खुलासा
फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर होना मेरे लिए जरूरी था', 'भारत भाग्य विधाता' से पहले कंगना रनौत का खुलासा