न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपको भी परेशान कर रही हैं घमौरियां, इन 10 चीजों की मदद से मिलेगा आराम

त्वचा की देखभाल सर्दियों में जितनी जरूरी हैं, गर्मी के मौसम में भी यह उतना ही महत्वपूर्ण है। गर्मियों के मौसम में तेज धूप, लू और पसीने की चिपचिपाहट से त्‍वचा में कई सारी परेशानियां उत्पन्न हो जाती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Jun 2024 8:13:21

क्या आपको भी परेशान कर रही हैं घमौरियां, इन 10 चीजों की मदद से मिलेगा आराम

त्वचा की देखभाल सर्दियों में जितनी जरूरी हैं, गर्मी के मौसम में भी यह उतना ही महत्वपूर्ण है। गर्मियों के मौसम में तेज धूप, लू और पसीने की चिपचिपाहट से त्‍वचा में कई सारी परेशानियां उत्पन्न हो जाती हैं। देखने को मिलता हैं कि इन दिनों में पीठ या शरीर के दूसरे हिस्सों पर घमौरियां हो जाती है। घमौरियों को हीट रैशेज भी कहा जाता है। घमौरियों की समस्या उन लोगों को सबसे अधिक होती है जिनकी त्वचा अधिक संवेदनशील होती हैं। घमौरियों में तेज खुजली और जलन परेशान कर देती है। कई बार खुजली करने से त्वचा पर चकत्ते भी पड़ जाते हैं। घमौरियां ज्यादा बढ़ने से घाव भी हो जाते हैं। ऐसे में इससे राहत पाने के लिए आज हम आपको कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन उपायों का इस्तेमाल आपको आराम दिलाएगा। आइये जानते हैं इनके बारे में...

heat rash remedies,natural remedies for heat rash,home remedies for heat rash,get rid of heat rash naturally,heat rash treatment at home,heat rash home remedies,heat rash remedies for skin,natural ways to relieve heat rash,home remedies for prickly heat,heat rash relief tips

चंदन

चंदन में एक नहीं अनेक औषधीय गुण होते हैं। इसके सबसे बड़े गुणों की बात की जाए तो यह एंटीसेप्टिक, एंटीपायरेटिक और कूलिंग प्रॉपर्टीज से भरपूर होता है। घमौरियां मिटाने के लिए चंदन और गुलाब जल का लेप तैयार करें। इस लेप को उस स्थान पर लगाएं जहां घमौरियां हुई हैं। अब आप इसे तब तक लगा रहने दें, जब तक यह पूरी तरह से सूख न जाए। बेस्‍ट होगा कि आप इसे रात में सोने से पहले लगा लें और रातभर लगा रहने दें। ऐसा करने से आपको सुबह तक ही बहुत लाभ मिल जाएगा।

heat rash remedies,natural remedies for heat rash,home remedies for heat rash,get rid of heat rash naturally,heat rash treatment at home,heat rash home remedies,heat rash remedies for skin,natural ways to relieve heat rash,home remedies for prickly heat,heat rash relief tips

एलोवेरा

घमौरियों के उपचाक के लिए एलोवेरा फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो रैशेज के कारण होने वाली रेडनेस और सूजन को शांत कर सकते हैं। एलोवेरा जेल एक ठंडा प्रभाव भी प्रदान करता है, जो चकत्ते से जुड़ी जलन और चुभन को कम कर सकता है। जेल लगाने के लिए एक एलोवेरा की पत्ती को काटें, फिर इसे रैशेस पर लगाएं। जेल को सीधे प्रभावित जगह पर लगाएं और फिर इसे 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें।

heat rash remedies,natural remedies for heat rash,home remedies for heat rash,get rid of heat rash naturally,heat rash treatment at home,heat rash home remedies,heat rash remedies for skin,natural ways to relieve heat rash,home remedies for prickly heat,heat rash relief tips

नारियल तेल

स्किन को रिपेयर करने के लिए नारियल तेल का लंबे समय से इस्तेमाल किया जा रहा है। कोकोनट ऑयल में एंटीबैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं जो स्किन को रिपेयर करने का काम करते हैं। वहीं कपूर भी स्किन केयर में कारगर है। एक कटोरी में नारियल का तेल लें और इसमें कपूर को मिलाकर गर्म करें। अब इसे घमौरियों से प्रभावित त्वचा पर लगाएं और ऐसे ही छोड़ दें। नहाने से पहले इस नुस्खे को आजमाएं और फर्क देखें।

heat rash remedies,natural remedies for heat rash,home remedies for heat rash,get rid of heat rash naturally,heat rash treatment at home,heat rash home remedies,heat rash remedies for skin,natural ways to relieve heat rash,home remedies for prickly heat,heat rash relief tips

मुल्तानी मिट्टी

त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी के लाभ तो हैं ही, साथ ही इसका उपयोग हीट रैश के लिए भी किया जा सकता है। मुल्तानी मिट्टी में एंटीमाइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं जिसका प्रभाव फंगल, बैक्टीरिया, वायरस व परजीवियों को पनपने से रोकने में मदद कर सकता है। इस्तेमाल के लिए एक बाउल में मुल्तानी मिट्टी और पानी को अच्छे से मिक्स कर लें। फिर इस मिश्रण को प्रभावित हिस्से पर अच्छे से लगाएं। 15 मिनट बाद नॉर्मल या ठंडे पानी से धो लें। हफ्ते में चार दिन इस उपाय को अपना सकते हैं।

heat rash remedies,natural remedies for heat rash,home remedies for heat rash,get rid of heat rash naturally,heat rash treatment at home,heat rash home remedies,heat rash remedies for skin,natural ways to relieve heat rash,home remedies for prickly heat,heat rash relief tips

खीरा

घमौरियों को दूर करने के लिए खीरा का इस्तेमाल करें। आधा खारा लेकर उसे छील लें और पतले टुकड़ों में काल लें। आप कटे हुए खारी को थोड़ी देर फ्रिज में रख दें। जब खीरा ठंडा हो जाए तो इसे घमौरियों पर लगाएं। इससे आपको बहुत राहत मिलेगी।

heat rash remedies,natural remedies for heat rash,home remedies for heat rash,get rid of heat rash naturally,heat rash treatment at home,heat rash home remedies,heat rash remedies for skin,natural ways to relieve heat rash,home remedies for prickly heat,heat rash relief tips

कच्‍चा आम

कच्चे आम की मदद से भी आप स्किन को गर्मी से बचा सकते हैं और घमौरियों को शांत कर सकते हैं। इसके उपयोग के लिए पहले आप कच्चे आम को गैस पर भून लें। जब ये थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसका पल्‍प निकालकर फ्रिज में रखें। अब ठंडा होने के बाद पल्‍प को शरीर पर लेप लगाएं।

heat rash remedies,natural remedies for heat rash,home remedies for heat rash,get rid of heat rash naturally,heat rash treatment at home,heat rash home remedies,heat rash remedies for skin,natural ways to relieve heat rash,home remedies for prickly heat,heat rash relief tips

बेकिंग सोड़ा

अगर आपको घमौरी हो गई हैं तो बेकिंग सोड़ा का इस्तेमाल करें। 2 चम्मच बेकिंग सोडा को एक कटोरा पानी में मिला लें और इसे घमौरी वाली जगह पर लगा लें। थोड़ी देर बाद साफ पानी से धो लें।

heat rash remedies,natural remedies for heat rash,home remedies for heat rash,get rid of heat rash naturally,heat rash treatment at home,heat rash home remedies,heat rash remedies for skin,natural ways to relieve heat rash,home remedies for prickly heat,heat rash relief tips

ओट्स

ओट्स एक और प्राकृतिक उपाय है, जिसे आप आजमा सकते हैं। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन और रेडनेस को कम करने में मदद कर सकते हैं। इतना ही नहीं ओट्स जलन को शांत करने के लिए भी प्रभाव हो सकता है, जो चकत्ते के कारण होती है और खुजली को बढ़ावा देती है। एक कप ओटमील को पीसकर महीन पाउडर बना लें और इसे पानी के साथ मिला लें। अब पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगा दें और इसे कम से कम 15 मिनट के लिए छोड़ दें।

heat rash remedies,natural remedies for heat rash,home remedies for heat rash,get rid of heat rash naturally,heat rash treatment at home,heat rash home remedies,heat rash remedies for skin,natural ways to relieve heat rash,home remedies for prickly heat,heat rash relief tips

दही

घमौरी का घरेलू इलाज में अब बारी है दही के उपयोग की। दही में भी एंटीबैक्टीरियल यानी बैक्टीरिया को खत्म करने वाले गुण मौजूद होते है। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में दही लें। इसके बाद प्रभावित हिस्से पर लगाएं। करीब 15 से 20 मिनट बाद इसे पानी से धो लें। रोजाना दिन में एक बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

heat rash remedies,natural remedies for heat rash,home remedies for heat rash,get rid of heat rash naturally,heat rash treatment at home,heat rash home remedies,heat rash remedies for skin,natural ways to relieve heat rash,home remedies for prickly heat,heat rash relief tips

आलू

आलू एक ऐसी सामग्री है, जो हर घर में आसानी से उपलब्ध हो जाती है और किफायती भी है। यह त्वचा को शांत करने और खुजली का इलाज करने में मदद कर सकता है। आलू को काटकर प्रभावित जगह पर लगाएं। इसे कम से कम 15 मिनट तक रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त

‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता

तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’

ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’

राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख

दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’

‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव

कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...

Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन

नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक

UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य

इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’

किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम

वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा