न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'मुझे आप दोनों पर गर्व है...', भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर समझौते की सराहना की, ट्रुथ सोशल पर कहा कि इस ऐतिहासिक और साहसी फैसले में अमेरिका को मदद कर गर्व है; कश्मीर मुद्दे के समाधान की भी जताई उम्मीद।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 11 May 2025 10:20:29

 'मुझे आप दोनों पर गर्व है...', भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए सीजफायर समझौते को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' प्लेटफॉर्म पर प्रतिक्रिया दी है। अपने पोस्ट में उन्होंने खुशी जाहिर की कि दोनों देशों ने आपसी सहमति से यह ऐतिहासिक समझौता किया। ट्रंप ने यह भी बताया कि अमेरिका को इस फैसले तक पहुंचाने में मदद करने पर गर्व है।

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में लिखा, “मुझे भारत और पाकिस्तान के मजबूत, दूरदर्शी और अटल नेतृत्व पर बेहद गर्व है, जिन्होंने यह महसूस किया कि अब तनाव को समाप्त करने का समय आ गया है। आपकी बुद्धिमता, साहस और निर्णय क्षमता ने यह सिद्ध किया कि आप दोनों देशों की स्थिरता और वैश्विक शांति के लिए गंभीर हैं। यह तनाव लाखों निर्दोष जानों के लिए खतरा बन सकता था और भारी तबाही ला सकता था। लेकिन आपने जो साहसी निर्णय लिया है, उसने आपकी ऐतिहासिक विरासत को और अधिक सम्मानजनक बना दिया है।”

उन्होंने आगे लिखा, “अमेरिका को गर्व है कि वह इस ऐतिहासिक और साहसिक फैसले में आपके साथ खड़ा रहा। हालांकि इस प्रयास पर ज्यादा चर्चा नहीं हुई, लेकिन अब मैं भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ व्यापारिक सहयोग को बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ूंगा। इसके साथ ही, मैं दोनों देशों के नेताओं के साथ मिलकर यह प्रयास करूंगा कि क्या 'हजार साल पुराने' कश्मीर विवाद का कोई शांतिपूर्ण समाधान निकाला जा सकता है। भारत और पाकिस्तान के नेताओं को इस बेहतरीन कार्य के लिए ईश्वर का आशीर्वाद मिले।”

भारत-पाकिस्तान के सीजफायर पर ट्रंप की अहम टिप्पणी

गौरतलब है कि 10 मई को अमेरिका की मध्यस्थता और प्रयासों के चलते भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर समझौते पर सहमति बनी। इसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, “लंबी और सफल बातचीत के बाद, अमेरिका की पहल से भारत और पाकिस्तान ने तत्काल प्रभाव से सीजफायर के लिए सहमति जताई है। मैं दोनों देशों को परिपक्वता दिखाने और इस निर्णय के लिए बधाई देता हूं। साथ ही इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद देता हूं।”

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका