न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमिताभ बच्चन ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर तोड़ी चुप्पी, साझा की भावुक पोस्ट

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने 20 दिनों के मौन के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी चुप्पी तोड़ी और ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी भावनाएं साझा कीं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 11 May 2025 10:32:58

अमिताभ बच्चन ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर तोड़ी चुप्पी, साझा की भावुक पोस्ट

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने 20 दिनों के मौन के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी चुप्पी तोड़ी और 'ऑपरेशन सिंदूर' पर अपनी भावनाएं साझा कीं। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान-आधिकृत कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए।

अमिताभ बच्चन ने इस अवसर पर अपने पिता, प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन की एक कविता साझा की, जिसमें उन्होंने भारतीय सेना के साहस और बलिदान को सलाम किया। कविता में एक महिला की पीड़ा और उसकी बेटी की स्थिति का चित्रण किया गया है, जो अपने पति की हत्या के बाद 'सिंदूर' की मांग करती है। यह कविता भारतीय सेना की वीरता और समर्पण को दर्शाती है।

अमिताभ बच्चन ने अपनी पोस्ट में 'ऑपरेशन सिंदूर' को भारतीय सेना की शक्ति और साहस का प्रतीक बताया और 'जय हिंद' और 'जय हिंद की सेना' के नारे के साथ अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अमिताभ बच्चन ने क्या लिखा?

छुट्टियाँ मानते हुए, उस राक्षस ने, निर्दोष पति पत्नी को बाहर खींच कर, पति को नग्न कर, उसके धर्म की पूर्ति करने के बाद , उसे जब गोली मारने लगा, तो पत्नी ने, घुटने पे गिर कर, रो रो अनुरोध करने के बाद भी, की उसके पति को न मारो ; उसके पति को उस बुज़दिल राक्षस ने, बेहद बेरहमी से , गोली मार कर, पत्नी को विधवा बना दिया !!
जब पत्नी ने कहा "मुझे भी मार दो” !!
तो राक्षस ने कहा “ नहीं !
तू जाके, " …. " को बता “ !

बेटी की, मनःस्थिति पर, पूज्य बाबूजी की एक कविता की पंक्ति याद आयी :
मानो, वो बेटी " …. “ के पास गई, और कहा :

“ है चिता की राख कर में, माँगती सिंदूर दुनिया “ .. (बाबूजी की पंक्ति)

तो “ …. “ ने
दे दिया सिंदूर !!!
OPERATION SINDOOR !!!

जय हिन्द 🇮🇳
जय हिन्द की सेना 🇮🇳
तू ना थमें गा कभी ; तू न मुड़ेगा कभी ; तू न झुकेगा कभी
कर शपथ , कर शपथ, कर शपथ !
अग्नि पाथ! अग्नि पाथ ! अग्नि पाथ !!!

इससे पहले, अमिताभ बच्चन ने 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर शोक व्यक्त किया था, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी। उन्होंने इस हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी