न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घरेलू नुस्खों से करें बच्चों के आम रोगों का इलाज, लापरवाही पड़ेगी भारी

बच्चों की आम बिमारियों को लेकर बरती गई लापरवाही चिंता का कारण बन सकती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों की जानकारी लेकर आए हैं जिनकी मदद से छोटे बच्चों के आम रोगों का इलाज किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 18 Oct 2021 4:34:51

घरेलू नुस्खों से करें बच्चों के आम रोगों का इलाज, लापरवाही पड़ेगी भारी

बच्चे के पैदा होने से पहले ही पेरेंट्स उसकी सेहत की चिंता करने लग जाते हैं। डिलीवरी के बाद जब बच्चा इस दुनिया में कदम रखता हैं तो उसे एक नया वातावरण मिलता हैं जिसमें ढ़लने में उसे समय लगता हैं। ऐसे में बच्चों में आम बीमारियां देखने को मिलती हैं जिनका सही उपचार करना जरूरी हैं अन्यथा बच्चे परेशान हो जाते हैं। बच्चों की आम बिमारियों को लेकर बरती गई लापरवाही चिंता का कारण बन सकती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों की जानकारी लेकर आए हैं जिनकी मदद से छोटे बच्चों के आम रोगों का इलाज किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में।

Health tips,health tips in hindi,home remedies,diseases of children

गैस-कब्ज़

- आधा टीस्पून लहसुन के रस में आधा चम्मच घी मिलाकर पिलाएं। तुरंत गैस से राहत मिलेगी।

- चुटकीभर सेंकी हुई हींग का चूर्ण घी में मिलाकर चटाने से शिशु को गैस से आराम मिलता है।

- जीरा या अजवायन को पीसकर पेट पर लेप करने से वायु का अवरोध दूर होता है और बच्चा राहत महसूस करता है।

- हींग को भूनकर उसे पानी में घिसकर नाभि के चारों ओर लेप करें। गैस का शमन होगा और बच्चा चैन की सांस लेगा।

- रात को बीज निकाला हुआ छुहारा पानी में भिगो दें। सुबह उसे हाथ से मसलकर निचोड़ लें और छुहारे के गूदे को फेंक दें। छुहारे के इस पानी को बच्चे को आवश्यकतानुसार 3-4 बार पिलाएं। इससे कब्ज़ की शिकायत दूर होगी।

- बड़ी हरड़ को पानी के साथ घिसकर उसमें चुटकीभर काला नमक मिलाएं। इसे गुनगुना करके आवश्यकतानुसार दिन में 2-3 बार बच्चे को दें। अवश्य लाभ होगा।

Health tips,health tips in hindi,home remedies,diseases of children

खांसी-ज़ुकाम

- शिशु को खांसी-ज़ुकाम हो, तो थोड़ा-सा सरसों का तेल प्रतिदिन उसकी छाती पर मलें। शीघ्र ही आराम होगा।

- थोड़ा-सा सोंठ का चूर्ण गुड़ व घी के साथ मिलाकर चटाने से बच्चे की खांसी-ज़ुकाम ठीक होती है।

- आधा इंच अदरक व 2 तेजपत्ता को एक कप पानी में भिगोकर काढ़ा बनाएं। इसमें एक चम्मच मिश्री मिलाकर 1-1 चम्मच की मात्रा में दिनभर में तीन बार पिलाएं। खांसी-ज़ुकाम दो दिन में ठीक हो जाएगा।

- बच्चे की छाती पर कफ़ जम जाए, तो उसकी छाती पर थोड़ा गाय का घी मलें। इससे कफ़ पिघलकर बाहर आ जाएगा और बच्चे को आराम मिलेगा।

Health tips,health tips in hindi,home remedies,diseases of children

बुख़ार

- कालीमिर्च के चूर्ण में 125 मि।ग्रा। तुलसी का रस व शहद मिलाकर दिन में तीन बार दें।

- बुख़ार तेज़ हो, तो प्याज़ को बारीक़ काटकर पेट व सिर पर रखें। बुख़ार कम होने लगेगा।

- बुख़ार में सिरदर्द हो, तो गर्म पानी या दूध में सोंठ का चूर्ण मिलाकर सिर पर लेप करें या जायफल पानी में पीसकर लगाएं।

- बुख़ार में पसीना अधिक हो, हाथ-पैरों में ठंड लगे, तो सोंठ के चूर्ण को हल्के हाथों से लगाएं। लाभ होगा।

Health tips,health tips in hindi,home remedies,diseases of children

मतली

- 1-1 टीस्पून अदरक का रस, नींबू का रस और शहद को मिलाकर चटाएं।

- आधा-आधा टीस्पून अदरक व प्याज़ का रस मिलाकर पिलाएं।

- चुटकीभर अजवायन और लौंग का चूर्ण लेकर शहद के साथ चटाएं।

- छोटी इलायची को भूनकर उसका कपड़छान चूर्ण बनाएं। चुटकीभर चूर्ण आधा चम्मच नींबू के रस में मिलाकर खिलाएं।

- इलायची के छिलकों को जलाकर उसकी भस्म चटाने से भी मतली में लाभ होता है।

Health tips,health tips in hindi,home remedies,diseases of children

नींद में डरना

- सर्दी के मौसम में एक से दो ग्राम सौंफ पानी में उबालकर उसे छान लें। इसे रात को सोने से पहले बच्चे को पिला दें। इससे नींद में डरने की शिकायत दूर होगी।

- गर्मी के मौसम में छोटी इलायची का एक ग्राम अर्क सौंफ के उबले हुए पानी के साथ पिलाएं। नींद में डरने की आदत छूट जाएगी।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग