Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी ये 6 हेल्दी आदतें करती हैं कैंसर के खतरे को कम, जानें और अपनाए

आमतौर पर देखा जाता हैं कि आपकी खराब लाइफस्टाइल ही आपकी खराब सेहत का कारण बनती हैं। खराब लाइफस्टाइल के कारण व्यक्ति कई घातक बिमारियों का शिकार होने लगा हैं जिनमें से एक हैं कैंसर।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 10 Feb 2022 1:37:01

आपकी ये 6 हेल्दी आदतें करती हैं कैंसर के खतरे को कम, जानें और अपनाए

आमतौर पर देखा जाता हैं कि आपकी खराब लाइफस्टाइल ही आपकी खराब सेहत का कारण बनती हैं। खराब लाइफस्टाइल के कारण व्यक्ति कई घातक बिमारियों का शिकार होने लगा हैं जिनमें से एक हैं कैंसर। कैंसर एक घातक बीमारी है जिसके समय रहते लक्षणों को जानकर उचित इलाज लिया जाना जरूरी हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन हेल्दी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें हर व्यक्ति को अपनाना चाहिए ताकि कैंसर से खतरे को कम किया जा सकें। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...
cancer,healthy habits,cancer treatment,healthy living,Health tips तंबाकू-स्मोकिंग से दूरी

किसी भी तरह का तंबाकू कैंसर के खतरे को बढ़ाता है। स्मोकिंग की वजह से फेफड़े, मुंह, गले, पैंक्रियाज, ब्लैडर, गर्भाशय ग्रीवा और कीडनी का कैंसर होने की संभावना ज्यादा होती है। मुंह और पैंक्रियाज का कैंसर सबसे ज्यादा तंबाकू की वजह से ही होता है। भले ही आप तंबाकू ना खाते हों लेकिन अक्सर स्मोकिंग करने वाले के बगल में रहते हैं तो इससे भी आपमें लंग कैंसर हो सकता है। इसलिए सिगरेट-तंबाकू से खुद को दूर रखें। cancer,healthy habits,cancer treatment,healthy living,Health tips हेल्दी डाइट

हाई कैलोरी वाले फूड, रिफाइंड शुगर और अनहेल्दी फैट लेने से बचें। प्रोसेस्ड मीट कम खाएं और अल्कोहल की मात्रा बहुत सीमित रखें। अपना वजन संतुलित रखें। अपनी डाइट में खूब सारे फल, सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करें। प्लांट बेस्ड डाइट लेने वालों में कैंसर होने की संभावना बहुत कम होती है। cancer,healthy habits,cancer treatment,healthy living,Health tips एक्टिव रहें

हेल्दी वजन बनाए रखने वालो में प्रोस्टेट, फेफड़े, कोलन और किडनी जैसे कैंसर होने का खतरा कम होता है। इसके लिए खुद शारीरिक तौर पर फिट और एक्टिव रखें। एक्सपर्ट्स के अनुसार सप्ताह में कम से कम 150 मिनट तक एरोबिक एक्टिविटी करनी चाहिए। हर दिन कम से कम तक 30 मिनट तक कोई ना कोई एक्सरसाइज करें। cancer,healthy habits,cancer treatment,healthy living,Health tips सूरज की तेज रोशनी से बचें

स्किन कैंसर सबसे आम कैंसरों में से एक है। इससे बचने के लिए दोपहर की तेज धूप में ना जाएं। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक की धूप से बचने की कोशिश करें। इस समय सूरज की किरणें सबसे तेज होती हैं। अगर बाहर जाना जरूरी है तो भी जितना हो सके छाया में रहें। सनग्लासेज और हैट लगाकर निकलें। स्किन को जितना हो सके ढक कर रखें और बिना सनस्क्रीन लगाए बाहर ना जाएं। cancer,healthy habits,cancer treatment,healthy living,Health tips इन खतरनाक आदतों से रहें दूर

कैंसर से बचाव के लिए खुद को कुछ खतरनाक आदतों से दूर रखें। जैसे असुरक्षित यौन संबंध बनाने से बचें। बहुत अधिक लोगों से फिजिकल इंटीमेसी ना रखें वरना इससे सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। HIV के मरीजों में गुदा, लिवर और लंग कैंसर ज्यादा होता है। cancer,healthy habits,cancer treatment,healthy living,Health tips नियमित रूप से चेकअप कराएं

कैंसर के लक्षणों की पहचान जितनी जल्दी हो जाए उतनी जल्दी इस बीमारी को फैलने से रोका जा सकता है। इसके लिए समय-समय पर अपना मेडिकल चेकअप और कैंसर की स्क्रीनिंग कराते रहें। अपने डॉक्टर से संपर्क में रहें और उनसे कैंसर स्क्रीनिंग शेड्यूल की पूरी जानकारी लें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

भारतीयों के लिए मलेशिया की वीजा-फ्री एंट्री 1 जनवरी 2027 से खत्म, 1 दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
भारतीयों के लिए मलेशिया की वीजा-फ्री एंट्री 1 जनवरी 2027 से खत्म, 1 दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
बल्क स्कॉच आयात पर भारत में 162.5% शुल्क, ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते को लेकर विवाद
बल्क स्कॉच आयात पर भारत में 162.5% शुल्क, ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते को लेकर विवाद
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम लोगों के लिए खुला, 32 राज्यों और 11 देशों की भागीदारी
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम लोगों के लिए खुला, 32 राज्यों और 11 देशों की भागीदारी
दिल्ली में आज से दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस, सीमा पार आतंकवाद पर रहेगा फोकस
दिल्ली में आज से दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस, सीमा पार आतंकवाद पर रहेगा फोकस
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, निर्वाचन आयोग आज 21 जिलों की समीक्षा करेगा
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, निर्वाचन आयोग आज 21 जिलों की समीक्षा करेगा
उद्योग जगत के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे दिल्ली में, विकास और रोजगार पर होगा मंथन
उद्योग जगत के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे दिल्ली में, विकास और रोजगार पर होगा मंथन
ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की आज ऐतिहासिक बैठक, परमाणु हथियार और यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा
ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की आज ऐतिहासिक बैठक, परमाणु हथियार और यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा
भोपाल में आज से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, मलेशिया से भारत का पहला मैच
भोपाल में आज से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, मलेशिया से भारत का पहला मैच
सूरज बड़जात्या की फिल्म में दिखेगा रिश्तों का नया रंग, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘ये प्रेम मोल लिया’; ट्रेलर रिलीज
सूरज बड़जात्या की फिल्म में दिखेगा रिश्तों का नया रंग, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘ये प्रेम मोल लिया’; ट्रेलर रिलीज
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, UA 16+ सर्टिफिकेट जारी
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, UA 16+ सर्टिफिकेट जारी
धनुष की फिल्म ‘ओएम’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, तमिलनाडु में सुबह 6 बजे से होंगे शो
धनुष की फिल्म ‘ओएम’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, तमिलनाडु में सुबह 6 बजे से होंगे शो
रिश्ते में भरोसा कैसे मजबूत करें? प्यार और विश्वास बनाए रखने के 10 प्रभावी तरीके
रिश्ते में भरोसा कैसे मजबूत करें? प्यार और विश्वास बनाए रखने के 10 प्रभावी तरीके
रिश्ते में बढ़ रही है गलतफहमी? खुलकर बातचीत करने की ये आदतें बना सकती हैं संबंध मजबूत
रिश्ते में बढ़ रही है गलतफहमी? खुलकर बातचीत करने की ये आदतें बना सकती हैं संबंध मजबूत
चिलिका झील: सर्दियों में प्रवासी पक्षियों और डॉल्फिन के बीच बिताएं यादगार दिन
चिलिका झील: सर्दियों में प्रवासी पक्षियों और डॉल्फिन के बीच बिताएं यादगार दिन
astrology