न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शुगर कंट्रोल करने के साथ ही सेहत को कई फायदे पहुंचाता है कटहल, जानें इसके बारे में

आज इस कड़ी में हम आपको कटहल से शरीर को होने वाले फायदों की जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं कटहल के फायदों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 10 Jan 2022 2:09:40

शुगर कंट्रोल करने के साथ ही सेहत को कई फायदे पहुंचाता है कटहल, जानें इसके बारे में

सेहत को अच्छा बनाए रखने में खानपान का बहुत महत्व माना जाता हैं जिसके लिए अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल किया जाना चाहिए जो शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ती करवाते हुए आपको स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं कटहल की जिसमें फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट और आयरन जैसे कई पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कटहल से शरीर को होने वाले फायदों की जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं कटहल के फायदों के बारे में...

शुगर कंट्रोल करने के साथ ही सेहत को कई फायदे पहुंचाता है कटहल, जानें इसके बारे में

शुगर कंट्रोल करे

कटहल के चिप्स वेट लॉस करने के साथ ही शुगर को भी कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं। कटहल में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है यानी इसमें कैलोरी कम होती है और इसे खाने से शरीर में शर्करा में वृद्धि नहीं होती है। इसलिए डायबिटीज रोगी भी इसका सेवन कर सकते हैं। अगर आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा है, तो आप डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन कर सकते हैं।

शुगर कंट्रोल करने के साथ ही सेहत को कई फायदे पहुंचाता है कटहल, जानें इसके बारे में

हड्डियों को मजबूत बनाएं

कटहल के चिप्स खाने से हड्डियां भी मजबूत बनती हैं। दरअसल, कटहल में कैल्शियम भरपूर होता है, जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं और हड्डियों से जुड़े रोग भी दूर होते हैं। अगर आपकी हड्डियां कमजोर हैं, तो कटहल के चिप्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इसके अलावा कटहल अर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस के लक्षणों को भी कम करने में मदद करता है।

शुगर कंट्रोल करने के साथ ही सेहत को कई फायदे पहुंचाता है कटहल, जानें इसके बारे में

प्रोटीन का बेहतर सोर्स

कटहल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह प्रोटीन का भी अच्छा सोर्स है। कटहल में प्रोटीन होता है, जो आपको एनर्जेटिक रखने में मदद करता है। इसके अलावा कटहल में मैग्नीशियम, राइबोफ्लेविन, कॉपर और पोटैशियम भी पाया जाता है।

हार्ट हेल्दी रखे

कटहल हृदय के लिए भी फायदेमंद होता है। कटहल में पोटैशियम होता है, जो हार्ट को हेल्दी रखता है। दरअसल, पोटैशियम से सोडियम का संतुलित विनियमन होता है, इससे हार्ट हेल्दी बना रहता है। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए कटहल के चिप्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

शुगर कंट्रोल करने के साथ ही सेहत को कई फायदे पहुंचाता है कटहल, जानें इसके बारे में

एनर्जी बूस्ट करे

कटहल के चिप्स एनर्जी बूस्टर की तरह भी काम करता है। दरअसल, इसमें प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट भरपूर होता है। ऐसे में इसे खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। इतना ही नहीं कटहल में मौजूद शुगर पचाने में आसान होता है, जिससे हमारी बॉडी हेल्दी रहती है। एनर्जेटिक रहने के लिए आप कटहल के चिप्स खा सकते हैं।

शुगर कंट्रोल करने के साथ ही सेहत को कई फायदे पहुंचाता है कटहल, जानें इसके बारे में

गठिया रोग में लाभकारी

कटहल के चिप्स गठिया के रोग में भी लाभकारी होता है। कटहल में एंटीऑक्सीडेंट होता है, यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को कम करने में मदद करता है। साथ ही कटहल के चिप्स में एंटी इंफ्लेमेटरी, फ्लेवोनोइड्स गुण भी होते हैं, ऐसे में ये गठिया या अर्थराइटिस जैसी बीमारी का बचाव करता है।

शुगर कंट्रोल करने के साथ ही सेहत को कई फायदे पहुंचाता है कटहल, जानें इसके बारे में

वेट लॉस में सहायक

आजकल अधिकतर लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं। इसके लिए वे कई तरह की डाइट फॉलो करते हैं। आप चाहें तो अपनी वेट लॉस डाइट में कटहल के चिप्स भी शामिल कर सकते हैं। कटहल के चिप्स में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। साथ ही इसमें कैलोरी भी कम होती है। अगर स्नैक्स में कटहल के चिप्स खाए जाए तो, इससे आपको भूख कम लगेगी और वेट लॉस में मदद मिलेगी।

शुगर कंट्रोल करने के साथ ही सेहत को कई फायदे पहुंचाता है कटहल, जानें इसके बारे में

इम्यूनिटी बढ़ाए

सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार समेत कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए हमारी इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी कोरोना वायरस से लड़ने में भी हमारी मदद करता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में कटहल के चिप्स शामिल कर सकते हैं। कटहल के चिप्स में विटामिन सी, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट होता है। इससे आप किसी भी तरह की बीमारी या इंफेक्शन से अपना बचाव कर सकते हैं।

शुगर कंट्रोल करने के साथ ही सेहत को कई फायदे पहुंचाता है कटहल, जानें इसके बारे में

डाइजेशन बेहतर होता है

आजकल गलत खान-पान, लाइफस्टाइल की वजह से अधिकतर लोग इनडाइजेशन या अपच की समस्या का सामना कर रहे हैं। इसकी वजह से पेट में गैस, एसिडिटी की समस्या बनी रहती है। साथ ही कब्ज की भी समस्या रहती है। ऐसे में कटहल के चिप्स खाना फायदेमंद होता है। कटहल में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर होते हैं, जो बॉडी के लिए जरूरी होते हैं और मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाते हैं। इससे अपच की समस्या में भी आराम मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा