न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेहत के लिए बहुत लाभकारी है रोजाना एक चम्मच सौंफ का सेवन, मिलेंगे ये फायदे

सौंफ का इस्तेमाल हर भारतीय घर में किया जाता हैं। चाहे खाना बनाना हो या भोजन करने के बाद मुखवास खाना हो दोनों जगह सौंफ को शामिल किया जाता हैं। सौंफ का सेवन मुख्यतया मुंह की दुर्गंध को दूर करने के लिए किया जाता हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Apr 2024 12:46:19

सेहत के लिए बहुत लाभकारी है रोजाना एक चम्मच सौंफ का सेवन, मिलेंगे ये फायदे

सौंफ का इस्तेमाल हर भारतीय घर में किया जाता हैं। चाहे खाना बनाना हो या भोजन करने के बाद मुखवास खाना हो दोनों जगह सौंफ को शामिल किया जाता हैं। सौंफ का सेवन मुख्यतया मुंह की दुर्गंध को दूर करने के लिए किया जाता हैं। लेकिन इसी के साथ ही औषधि के तौर पर भी सौंफ का सेवन किया जाता हैं। सौंफ जरूरी विटामिन, पोषक तत्वों और खनिजों जैसे विटामिन सी, विटामिन ए, फाइबर, पोटेशियम, मैंगनीज, जिकं, आयरन और कैल्शियम का भंडार है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और जीवाणुरोधी गुण होते हैं जो सेहत की कई समस्याओं को दूर करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि रोजाना एक चम्मच सौंफ का सेवन करने से आपकी सेहत को क्या फायदे मिलेंगे। आइये जानें इसके बारे में...

सेहत के लिए बहुत लाभकारी है रोजाना एक चम्मच सौंफ का सेवन, मिलेंगे ये फायदे

पेट की समस्याओं में मिलेगा आराम

सौंफ के बीज को कब्ज, पेट के सूजन और अपच को ठीक करने के लिए वर्षों से प्रयोग में लाया जाता रहा है। गर्मियों में सौंफ की ठंडाई पेट को ठंडक देने के साथ पेट फूलने और अपच की समस्या में काफी लाभदायक मानी जाती है। अध्ययनों से पता चलता है कि सौंफ में एनेथोल, फेनचोन और एस्ट्रैगोल जैसे आवश्यक तत्व होते हैं जो एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटीस्पास्मोडिक गुणों के लिए जाने जाते हैं। पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए भोजन के बाद एक चुटकी सौंफ का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।

सेहत के लिए बहुत लाभकारी है रोजाना एक चम्मच सौंफ का सेवन, मिलेंगे ये फायदे

कंट्रोल में रहता है कोलेस्ट्रॉल

सौंफ में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर रिच फूड्स खाने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का भी कहना है कि फाइबर युक्त चीजों के सेवन से वेट और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रह सकता है। फाइबर, रक्त में कोलेस्ट्रॉल को घुलने नहीं देता है। इससे हृदय भी स्वस्थ रहता है।

सेहत के लिए बहुत लाभकारी है रोजाना एक चम्मच सौंफ का सेवन, मिलेंगे ये फायदे

वजन कम करने में मददगार

एक हेल्दी डाइट के अलावा आप वजन कम करने के लिए सौंफ के बीज का उपयोग कर सकते हैं। सबसे पहले पाचन प्रक्रिया को सुगम बनाकर, सौंफ के बीज शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं जो फैट बर्न करने की प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए सबसे जरूरी है। फाइबर का एक समृद्ध स्रोत होने के कारण सौंफ के बीज तृप्ति प्रदान करते हैं और भूख को कम करते हैं। सौंफ के बीज विषाक्त पदार्थों और अतिरिक्त तरल पदार्थ को बाहर निकालने में आपकी मदद करते हैं।

सेहत के लिए बहुत लाभकारी है रोजाना एक चम्मच सौंफ का सेवन, मिलेंगे ये फायदे

आंखों के लिए फायदेमंद

आंखों की छोटी-मोटी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी सौंफ काफी कारगर साबित हो सकती है। अगर किसी की आंखों में जलन या फिर खुजली हो रही है, तो सौंफ की भाप आंखों पर लेने से राहत मिल सकती है। इसके लिए सौंफ को सूती कपड़े में लपेटकर हल्का गर्म करके आंखों को सेंक सकते हैं। ध्यान रहे कि यह अधिक गर्म न हो। आंखों की रोशनी बढ़ाने में विटामिन-ए और विटामिन-सी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सौंंफ में विटामिन-ए पाया जाता है। इस प्रकार सौंफ के सेवन से बढ़ती उम्र में भी आपकी आंखों की रोशनी प्रभावित होने से बच सकती है।

सेहत के लिए बहुत लाभकारी है रोजाना एक चम्मच सौंफ का सेवन, मिलेंगे ये फायदे

ब्लड प्रेशर को करें नियंत्रित

सौंफ में पोटेशियम भरपूर होता है जो रक्तप्रवाह में फ्लूइड की मात्रा को नियंत्रित करता है। यही आपकी हृदय गति और रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। एक अध्ययन के अनुसार सौंफ लार में नाइट्राइट के स्तर को बढ़ाती है। नाइट्राइट एक नेचुरल इंग्रेडिएंट्स है जो ब्लड प्रेशर के लेवल को कंट्रोल में रखता है। सौंफ के सेवन से महिलाओं में हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम हो सकता है।

सेहत के लिए बहुत लाभकारी है रोजाना एक चम्मच सौंफ का सेवन, मिलेंगे ये फायदे

स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए फायदेमंद

सौंफ में गैलेक्टोजेनिक गुण पाए जाते हैं, जिसका अर्थ है कि यह दूध के स्राव को बढ़ाने में मदद करता है। शोध से पता चलता है कि सौंफ का सेवन रक्त में प्रोलैक्टिन के स्तर को बढ़ाने में सहायक है। यह हार्मोन शरीर को स्तन के दूध का उत्पादन करने का संकेत देता है। यही कारण है कि प्रसव के बाद अक्सर माताओं को सौंफ चबाने को दिया जाता रहा है।

सेहत के लिए बहुत लाभकारी है रोजाना एक चम्मच सौंफ का सेवन, मिलेंगे ये फायदे

त्वचा में चमक बढ़ाएं

अपने एंटी-माइक्रोबियल गुणों के कारण, सौंफ का उपयोग प्राचीन काल से त्वचा की विभिन्न समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता रहा है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण हेल्दी स्किन पर हमला करने वाले मुक्त कणों से लड़ने में मदद करते हैं। सौंफ में एंटी-एजिंग गुण भी होते हैं जो झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करते हैं।

सेहत के लिए बहुत लाभकारी है रोजाना एक चम्मच सौंफ का सेवन, मिलेंगे ये फायदे

अस्थमा में लाभदायक

सौंफ में मौजूद फाइटोन्यूट्रिएंट्स की अधिक मात्रा साइनस में को खत्म करने में मदद करती है। सौंफ ब्रोन्कियल में राहत देती है जो अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। सौंफ में पाए जाने वाले पाइथोन्यूट्रिएंट्स गुण अस्थमा में लाभदायक हो सकते हैं।

सेहत के लिए बहुत लाभकारी है रोजाना एक चम्मच सौंफ का सेवन, मिलेंगे ये फायदे

कफ से निजात

सर्दी में कफ की समस्या आम हो जाती है और आमतौर पर छोटे बच्चों को इससे कुछ ज्यादा ही परेशानी होती है। ऐसे में किचन में रखी सौंफ इस समस्या से आसानी से छुटकारा दिला सकती है। सौंफ में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो कफ जैसी छोटी-मोटी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।

सेहत के लिए बहुत लाभकारी है रोजाना एक चम्मच सौंफ का सेवन, मिलेंगे ये फायदे

कैंसर को रखे दूर

सौंफ कैंसर में भी उपयोगी है। कहा जाता है कि सौंफ में कैंसर रोधी गुण होते हैं। सौंफ में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो फ्री रेडिकल्स को बेअसर करते हैं और ऑक्सीडेटिव तनाव को रोकते हैं। यही कारण हो सकता है कि सौंफ कैंसर को फैलने से रोक सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अफगानिस्तान पर पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक! 11 बच्चों समेत 13 की मौत, तालिबान ने जताया कड़ा विरोध
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक! 11 बच्चों समेत 13 की मौत, तालिबान ने जताया कड़ा विरोध
मोदी कैबिनेट में बड़े बदलाव की अटकलें, राघव चड्ढा की एंट्री की चर्चा; कई मंत्रियों की भूमिका बदलने के संकेत
मोदी कैबिनेट में बड़े बदलाव की अटकलें, राघव चड्ढा की एंट्री की चर्चा; कई मंत्रियों की भूमिका बदलने के संकेत
14 महीने तक 12 साल की बच्ची बनकर रही 37 साल की महिला, गोद लेने से पहले खुली सच्चाई
14 महीने तक 12 साल की बच्ची बनकर रही 37 साल की महिला, गोद लेने से पहले खुली सच्चाई
तृणमूल कांग्रेस को फिर झटका, ममता के करीबी सांसद ने दिया इस्तीफा; एक हफ्ते में दूसरा मामला
तृणमूल कांग्रेस को फिर झटका, ममता के करीबी सांसद ने दिया इस्तीफा; एक हफ्ते में दूसरा मामला
गर्मी में कमजोरी, थकान और सुस्ती को दूर भगाएं, सुबह नाश्ते में खाएं यह खास दलिया खीर, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी और तंदुरुस्ती; रेसिपी
गर्मी में कमजोरी, थकान और सुस्ती को दूर भगाएं, सुबह नाश्ते में खाएं यह खास दलिया खीर, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी और तंदुरुस्ती; रेसिपी
मध्य प्रदेश में खत्म हुई 'दो बच्चे' की शर्त, सरकारी नौकरी के रास्ते से हटी बड़ी बाधा; मोहन सरकार का अहम फैसला
मध्य प्रदेश में खत्म हुई 'दो बच्चे' की शर्त, सरकारी नौकरी के रास्ते से हटी बड़ी बाधा; मोहन सरकार का अहम फैसला
बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही बॉबी देओल की ‘बंदर’, लाखों कमाने में भी छूट रहे पसीने
बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही बॉबी देओल की ‘बंदर’, लाखों कमाने में भी छूट रहे पसीने
30 हजार फीट की ऊंचाई पर हंगामा, यात्री ने विमान की खिड़की में की तोड़फोड़, हिरासत के बाद भागने की कोशिश, जानें क्या हो सकती है कार्रवाई
30 हजार फीट की ऊंचाई पर हंगामा, यात्री ने विमान की खिड़की में की तोड़फोड़, हिरासत के बाद भागने की कोशिश, जानें क्या हो सकती है कार्रवाई
क्या फिर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल और LPG? तेल कंपनियों को अब नहीं मिलेगा सरकारी सहारा, बढ़ सकती है आम लोगों की चिंता
क्या फिर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल और LPG? तेल कंपनियों को अब नहीं मिलेगा सरकारी सहारा, बढ़ सकती है आम लोगों की चिंता
सपना चौधरी की निजी जिंदगी में उथल-पुथल, पति पर हिंसा के आरोप; सबूतों के साथ अदालत पहुंचीं
सपना चौधरी की निजी जिंदगी में उथल-पुथल, पति पर हिंसा के आरोप; सबूतों के साथ अदालत पहुंचीं
नेपाल के फैसले से आम कारोबार में भूचाल, भारतीय आमों पर रोक से बढ़ी टेंशन
नेपाल के फैसले से आम कारोबार में भूचाल, भारतीय आमों पर रोक से बढ़ी टेंशन
जब मोहम्मद रफी ने रिकॉर्डिंग के बीच बदल दी अपनी आवाज, स्टूडियो में मौजूद हर शख्स रह गया था हैरान, आशा भोसले भी रह गई थीं दंग
जब मोहम्मद रफी ने रिकॉर्डिंग के बीच बदल दी अपनी आवाज, स्टूडियो में मौजूद हर शख्स रह गया था हैरान, आशा भोसले भी रह गई थीं दंग
देशभर में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, कई राज्यों में झमाझम बारिश की शुरुआत; UP-बिहार समेत उत्तर भारत में तेज आंधी-तूफान का अलर्ट
देशभर में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, कई राज्यों में झमाझम बारिश की शुरुआत; UP-बिहार समेत उत्तर भारत में तेज आंधी-तूफान का अलर्ट
फिटकरी से दांतों का पीलापन कैसे कम करें? जानिए इस्तेमाल का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
फिटकरी से दांतों का पीलापन कैसे कम करें? जानिए इस्तेमाल का सही तरीका और जरूरी सावधानियां