न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी ने विपक्ष से की अपील – 'सीपी राधाकृष्णन का करें समर्थन'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष से अपील की कि वे एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव में समर्थन दें। मोदी ने उन्हें बेदाग, विनम्र और ओबीसी समाज से आने वाला जमीनी नेता बताया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 19 Aug 2025 1:07:15

PM मोदी ने विपक्ष से की अपील – 'सीपी राधाकृष्णन का करें समर्थन'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्षी दलों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के समर्थन से राज्यसभा के नए सभापति का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हो सकता है। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लगातार विभिन्न राजनीतिक दलों से संवाद कर रहे हैं और विपक्षी नेताओं से भी इस विषय पर बातचीत कर रहे हैं।

नई दिल्ली में आयोजित एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीपी राधाकृष्णन को सम्मानित किया और सांसदों से उनका औपचारिक परिचय कराया। बैठक संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में हुई, जहां बड़ी संख्या में एनडीए सांसद मौजूद थे।

राधाकृष्णन को बताया बेदाग और सरल नेता

बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सी.पी. राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति पद के लिए एक आदर्श प्रत्याशी हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन में कभी विवादों को स्थान नहीं दिया और सदैव सहज और विनम्र व्यवहार से पहचाने जाते रहे हैं। पीएम ने राधाकृष्णन को ओबीसी वर्ग से आने वाला जमीनी नेता बताया, जो राजनीति को संघर्ष का मैदान मानने के बजाय सेवा का माध्यम मानते हैं।

नेहरू पर एक बार फिर प्रहार

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने सिंधु जल संधि का जिक्र करते हुए स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पहले देश का विभाजन हुआ और फिर पानी का भी बंटवारा कर दिया गया। समझौते के तहत पाकिस्तान को 80 प्रतिशत जल संसाधन दे दिया गया, जो किसानों के हितों के खिलाफ था। पीएम ने इसे किसानों के साथ अन्याय बताया।

नामांकन की तैयारी और सियासी समीकरण

बैठक में प्रधानमंत्री के साथ कई केंद्रीय मंत्री और एनडीए के प्रमुख नेता मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक, राधाकृष्णन बुधवार (20 अगस्त) को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए के पास लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में पर्याप्त संख्या है, इसीलिए उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है।

दूसरी ओर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) भी अपने प्रत्याशी को मैदान में उतारने के संकेत दे रहा है। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है।

67 वर्षीय सीपी राधाकृष्णन तमिलनाडु से ताल्लुक रखते हैं और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल पद पर कार्यरत हैं। राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक पकड़ को देखते हुए एनडीए ने उन्हें उपराष्ट्रपति पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार के तौर पर पेश किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत