न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई में भारी बारिश के बीच मोनोरेल में फंसे यात्री, क्रेन से चल रहा है बचाव अभियान

मुंबई में भारी बारिश के बीच चेंबूर-भक्ति पार्क मोनोरेल तकनीकी खराबी के कारण एलिवेटेड ट्रैक पर फंस गई। फायर ब्रिगेड क्रेन की मदद से यात्रियों को बचा रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जांच के आदेश दिए हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 19 Aug 2025 10:16:04

मुंबई में भारी बारिश के बीच मोनोरेल में फंसे यात्री, क्रेन से चल रहा है बचाव अभियान

मुंबई में इस समय मूसलाधार बारिश ने शहर की सामान्य जीवनशैली को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सड़कों, रास्तों और रेलवे ट्रैक में जलभराव के बीच मंगलवार शाम को एक और घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। चेंबूर और भक्ति पार्क के बीच चल रही मोनोरेल तकनीकी खराबी के कारण एलिवेटेड ट्रैक पर फंस गई। मोनोरेल का एयर कंडीशनिंग सिस्टम बंद हो गया, जिससे अंदर सवार यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं। यह मोनोरेल पिछले डेढ़ घंटे से वहीं अटकी हुई है। इसमें कई बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे सवार थे। मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम क्रेन की मदद से बचाव कार्य में लगी हुई है।

घटना की जानकारी और राहत कार्य

जानकारी के अनुसार, मोनोरेल शाम 6.15 बजे चेंबूर और भक्ति पार्क के बीच अचानक रुक गई। यात्रियों ने तुरंत मदद के लिए बीएमसी के आपातकालीन नंबर 1916 पर संपर्क किया। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड और बीएमसी की मेडिकल टीम मौके पर पहुंच गई। पास के अस्पतालों को भी अलर्ट कर दिया गया।

बचाव कार्य और यात्रियों की स्थिति

घटनास्थल पर मोनोरेल का दरवाजा खोला जा रहा है और यात्रियों को एक-एक करके सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है। अंदर फंसे यात्री बचाव दल के सामने हाथ जोड़कर मदद की गुहार लगाते दिखाई दे रहे हैं। मोनोरेल में एसी बंद होने के कारण कई यात्रियों को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। फायर ब्रिगेड और नगर पालिका की टीम ने क्रेन और सीढ़ियों की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के लिए मौके पर चिकित्सा टीम भी मौजूद रही।

मुख्यमंत्री फडणवीस का बयान

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर ट्वीट किया, “किसी तकनीकी कारण से चेंबूर और भक्ति पार्क के बीच एक मोनोरेल फंस गई है। एमएमआरडीए, फायर ब्रिगेड और नगर निगम की सभी एजेंसियां मौके पर हैं। सभी यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कोई चिंता न करें, सभी सुरक्षित बाहर निकाले जाएंगे। मैं एमएमआरडीए के संपर्क में हूं और सभी से धैर्य रखने का अनुरोध करता हूं।”

यात्रियों को घुटन और प्राथमिक उपचार

मोनोरेल बंद होने के कारण अंदर बैठे यात्रियों को घुटन महसूस हुई। नगर पालिका और फायर ब्रिगेड की टीम ने क्रेन और सीढ़ियों का उपयोग कर एक-एक करके यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी को प्राथमिक चिकित्सा और जरूरी सहूलियतें मुहैया कराई गई।

मोनोरेल की तकनीकी खराबी और जांच

बताया गया है कि यह मोनोरेल अक्सर तकनीकी कारणों से बंद हो जाती है। इस बार बिजली आपूर्ति कटने के कारण स्थिति गंभीर हो गई। विशेषज्ञों ने कहा कि एमएमआरडीए को ऐसी आपात स्थितियों के लिए पहले से ही योजना तैयार रखनी चाहिए थी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरी जांच के आदेश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसी परिस्थितियों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत