न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल है लीची, सेवन से होते हैं ये कमाल के फायदे

लीची गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल है। स्वाद और फ्लेवर ही नहीं लीची में आपको सेहत का खजाना भी मिलता है। गर्मियों में आने वाले ज्यादातर फलों में पानी की मात्रा अच्छी होती है। ठीक इसी तरह लीची में भी पानी की भरपूर मात्रा होती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 May 2022 3:40:00

गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल है लीची, सेवन से होते हैं ये कमाल के फायदे

लीची गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल है। स्वाद और फ्लेवर ही नहीं लीची में आपको सेहत का खजाना भी मिलता है। गर्मियों में आने वाले ज्यादातर फलों में पानी की मात्रा अच्छी होती है। ठीक इसी तरह लीची में भी पानी की भरपूर मात्रा होती है। यह विटामिन सी, विटामिन बी6, नियासिन, राइबोफ्लेविन, फोलेट, तांबा, पोटेशियम, फास्फोरस, मैग्निशियम और मैगनीज जैसे खनिज पाए जाते हैं, यह शरीर और पेट को ठंडक देती है। पाचन क्रिया सही रखने के साथ ही मस्तिष्क के विकास में भी इसकी बड़ी भूमिका है। लीची में विटामिन-सी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। प्रति 100 ग्राम लीची में विटामिन-सी की मात्रा 71.5 मिलीग्राम होती है, जो प्रतिदिन की आवश्यकता का 119 प्रतिशत है । तो चलिए आइए विस्तार से जानते है लीची के फायदों के बारे में...

lychee.lychee benefits,lichi beneftis.lichi health benefits,summer food lichi,summer food lychee,Health,health news,health updates

पाचन के लिए फायदेमंद

लीची में मौजूद विटामिन लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण और पाचन-प्रक्रिया के लिए जरूरी है। लीची के रस में पेक्टिन और फाइबर होता है। यह आपकी आंत को साफ करने और पेट के स्वास्थ्य में सुधार करता है। इसके अलावा, यह एसिडिटी और हार्टबर्न के खिलाफ भी काम करता है।

lychee.lychee benefits,lichi beneftis.lichi health benefits,summer food lichi,summer food lychee,Health,health news,health updates

गले की खराश

गले में खराश या दर्द हो तो आप एक लीची खा सकते है। दरअसल, गले की शराश को कम करने में भी लीची बहुत फायदेमंद है।

lychee.lychee benefits,lichi beneftis.lichi health benefits,summer food lichi,summer food lychee,Health,health news,health updates

ग्लोइंग त्वचा के लिए

लीची के जूस में पॉलीफेनोल, ऑलिगोनोल्स, बीटा-कैरोटीन, विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सिडेंट जैसे जैव-रासायनिक पदार्थों की प्रचुर मात्रा होती है। ये सभी एंटी-ऑक्सीडेंट डार्क सर्कल्‍स और पिंपल्‍स को दूर करने में सहायक होते हैं। इतना ही नहीं यह आपकी उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को भी धीमा करने में सहायक होते है। आप अपनी त्‍वचा पर लीची के और केले का फेस मास्‍क बनाकर, इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं, यह मुहासों को ठीक करने में सहायक है।

lychee.lychee benefits,lichi beneftis.lichi health benefits,summer food lichi,summer food lychee,Health,health news,health updates

सेहत का खजाना

लीची को बतौर फल ही नहीं खाया जाता, इसका जूस और शेक भी बहुत पसंद किया जाता है। जैम, जैली, मार्मलेड, सलाद और व्यंजनों की गार्निशिंग के लिए भी लीची का इस्तेमाल किया जाता है। छोटी-सी लीची में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी, विटामिन ए और बी कॉम्प्लेक्स, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, आयरन जैसे खनिज लवण पाए जाते हैं, जो इसे काफी फायदेमंद बना देते हैं।

lychee.lychee benefits,lichi beneftis.lichi health benefits,summer food lichi,summer food lychee,Health,health news,health updates

इम्यूनिटी बढ़ाती है

लीची एक अच्छा ऐंटीऑक्सिडेंट भी है। लीची में बीटा कैरोटीन, नियासिन, राइबोफ्लेविन और फोलेट भरपूर होता है। यह सभी चीजें बॉडी के इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में मददगार होती हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी हमारे शरीर में रक्त कोशिकाओं के निर्माण और लोहे के अवशोषण में भी मदद करता है, जो एक प्रतिरक्षा प्रणाली को बनाए रखने के लिए जरूरी है।

lychee.lychee benefits,lichi beneftis.lichi health benefits,summer food lichi,summer food lychee,Health,health news,health updates

वजन कम करने में सहायक

अगर आप बढ़ते वजन से परेशान है तो आप लीची जूस का सेवन शुरू कर दे। क्‍योंकि लीची फाइबर और पानी से भरी हुई है। इसमें कोई फैट नहीं होता है और कैलोरी में भी लो होता है। लीची जूस या लीची खाने से आपकी खाने की लालसा कम हो जाती है और आपको पेट भरा हुआ महसूस होता है। यदि आप वजन घटाने की कोशिश करते हैं या इच्छा रखते हैं, तो आप लीची के जूस का नियमित सेवन करें।

lychee.lychee benefits,lichi beneftis.lichi health benefits,summer food lichi,summer food lychee,Health,health news,health updates

पेट के लिए फायदेमंद

हल्के दस्त, उल्टी, पेट की खराबी, पेट के अल्सर और आंतरिक सूजन से उबरने में लीची का सेवन फायदेमंद है। यह कब्ज या पेट में हानिकारक टॉक्सिन के प्रभाव को कम करती है। गुर्दे की पथरी से होने वाले पेट दर्द से आराम पहुंचाती है।

lychee.lychee benefits,lichi beneftis.lichi health benefits,summer food lichi,summer food lychee,Health,health news,health updates

ऊर्जा का प्रमुख स्रोत

लीची ऊर्जा का स्रोत है। थकान और कमजोरी महसूस करने वालों के लिए लीची बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद नियासिन हमारे शरीर में ऊर्जा के लिए आवश्यक स्टेरॉयड हॉर्मोन और हीमोग्लोबिन का निर्माण करता है।

lychee.lychee benefits,lichi beneftis.lichi health benefits,summer food lichi,summer food lychee,Health,health news,health updates

हड्ड‍ियां मजबूत बनाने में

लीची में कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम मौजूद होते है, जो शारीरिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं और हड्डि‍यों के लिए बहुत अच्छे हैं। लीची हड्डियों की बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस रोकने में सहायक है।

lychee.lychee benefits,lichi beneftis.lichi health benefits,summer food lichi,summer food lychee,Health,health news,health updates

पानी की आपूर्ति करती है

लीची का रस एक पौष्टिक तरल है। यह गर्मी के मौसम से संबंधित समस्याओं को दूर करता है और शरीर को ठंडक पहुंचाता है। लीची हमारे शरीर में संतुलित अनुपात में पानी की आपूर्ति करती है।

lychee.lychee benefits,lichi beneftis.lichi health benefits,summer food lichi,summer food lychee,Health,health news,health updates

प्रजनन स्‍वास्‍थ्‍य और कैंसर-रोधी

यदि आप नियमित रूप से लीची के रस का सेवन करते हैं, तो यह प्रजजन स्‍वास्‍थ्‍य को बढ़ावा देने में भी मददगार है। इसके अलावा, इसमें अलग-अलग फाइटो-रसायन पदार्थ हैं जैसे- फ्लेवोनोइड, पॉलीफेनोल, विटामिन सी और प्रोएन्थोसायनाइड्स। यह सभी फ्री रेडिकल्‍स से लड़ने में मददगार हैं और कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक।

lychee.lychee benefits,lichi beneftis.lichi health benefits,summer food lichi,summer food lychee,Health,health news,health updates

सर्दी-जुकाम से बचाव

लीची विटामिन सी का बहुत अच्छा स्रोत होने के कारण खांसी-जुकाम, बुखार और गले के संक्रमण को फैलने से रोकती है।

lychee.lychee benefits,lichi beneftis.lichi health benefits,summer food lichi,summer food lychee,Health,health news,health updates

बालों को लंबा करने और मजबूत बनाने के लिए

लीची में कॉपर की उपस्थिति होती है, जिसके कारण यह आपके बालों को बढ़ाने में मदद करता है। आप लीची के जूस के सेवन के अलावा, लीची के रस को आप बालों में लगा सकते हैं। इसके लिए आप लीची और एलोवेरा के 2 छोटे चम्मच रस लें। अब आप इसे अच्छी तरह से मिलाएं और अपने बालों के रोम पर समान रूप से मालिश करें। लगभग 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर इसके बाद बालों को धो लें।

lychee.lychee benefits,lichi beneftis.lichi health benefits,summer food lichi,summer food lychee,Health,health news,health updates

ब्लड प्रेशर पर नियंत्रण

लीची में काफी पॉटेशियम और सोडियम होता है। यही वजह है क‍ि लीची खाने से नसों में खून का संचार सही रहता है और इस वजह से ब्‍लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू

विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां

कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर

‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत

कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत