न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नमाज़ के बाद हमला करने वाला था पाकिस्तान, लेकिन भारत ने पहले ही दाग दी ब्रह्मोस मिसाइलें, शहबाज़ शरीफ का बड़ा कबूलनामा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा करते हुए माना कि भारत ने एक बड़े हमले से पाकिस्तान को पहले ही रोक दिया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 29 May 2025 10:49:48

नमाज़ के बाद हमला करने वाला था पाकिस्तान, लेकिन भारत ने पहले ही दाग दी ब्रह्मोस मिसाइलें, शहबाज़ शरीफ का बड़ा कबूलनामा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा करते हुए माना कि भारत ने एक बड़े हमले से पाकिस्तान को पहले ही रोक दिया था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने भारत पर फज्र (सुबह की नमाज़) के बाद हमला करने की पूरी योजना बना रखी थी, लेकिन भारत ने इससे पहले ही कड़ा प्रहार कर दिया।

शहबाज शरीफ ने यह बयान अजरबैजान के लाचिन शहर में हुए पाकिस्तान-तुर्की-अजरबैजान त्रिपक्षीय सम्मेलन में दिया, जहाँ उनके साथ पाकिस्तान के नए सैन्य प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर भी मौजूद थे। उन्होंने सभा में मुनीर को खड़ा कर सभी से परिचय भी कराया।

शरीफ ने कहा, “हमारी सेना सुबह 4:30 बजे हमले के लिए तैयार थी, लेकिन उससे पहले ही भारत ने ब्रह्मोस मिसाइलों से हमारे सैन्य ठिकानों पर हमला कर दिया। नूर खान (रावलपिंडी) और मुरीद (चकवाल) जैसे अहम बेस पूरी तरह तबाह हो गए।”

इसके अलावा शरीफ ने भारत से बातचीत की वकालत भी की। उन्होंने कहा कि कश्मीर, पानी और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर दोनों देशों को बातचीत के जरिए समाधान निकालना चाहिए। यह बयान उन्होंने कुछ ही दिन पहले तेहरान में भी दिया था, जब उन्होंने भारत को वार्ता के लिए आमंत्रित किया था।

हालांकि भारत पहले ही साफ कर चुका है कि वह पाकिस्तान से केवल पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) की वापसी और सीमा पार आतंकवाद पर ही बात करेगा।

इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले से हुई, जिसमें 26 लोगों की जान गई। इसके बाद भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पीओके और पाकिस्तान में मौजूद आतंकी शिविरों पर सटीक हमले किए। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान ने 8-10 मई के बीच भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने की नाकाम कोशिश की, लेकिन भारत ने हर बार सख्त पलटवार करते हुए पाकिस्तानी ठिकानों को निशाना बनाया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब