न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोने की कीमतों में लगातार गिरावट, जानिए आपके शहर में आज का ताजा भाव

अमेरिकी कोर्ट द्वारा लिबरेशन डे टैरिफ पर रोक के बाद शेयर बाजार में तेजी आई है, लेकिन सोने की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। जानिए आपके शहर में 22 और 24 कैरेट सोने की ताज़ा दरें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 29 May 2025 10:46:18

सोने की कीमतों में लगातार गिरावट, जानिए आपके शहर में आज का ताजा भाव

अमेरिकी फेडरल कोर्ट द्वारा लिबरेशन डे टैरिफ को असंवैधानिक घोषित किए जाने और उस पर रोक लगाने के बाद शेयर बाजार में जहां तेजी देखी जा रही है, वहीं सोने की कीमतों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। गुरुवार को भी यह सिलसिला चौथे दिन तक पहुंच गया। आर्थिक राजधानी मुंबई में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 89,340 रुपये की दर से बिक रहा है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 97,470 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

मुंबई में चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है, जहां इसके दामों में 100 रुपये की कमी आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना प्रति 10 ग्राम 94,673 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है, वहीं चांदी 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97,628 रुपये प्रति किलो की दर से कारोबार कर रही है।

आपके शहर में सोने की ताज़ा कीमतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 89,490 रुपये और 24 कैरेट सोना 97,629 रुपये में उपलब्ध है।

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोना 89,390 रुपये और 24 कैरेट 97,520 रुपये में बिक रहा है।

पटना में भी यही दरें लागू हैं—22 कैरेट सोना 89,390 रुपये, जबकि 24 कैरेट 97,520 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

मुंबई में 22 कैरेट सोना 89,340 रुपये और 24 कैरेट सोना 97,470 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

हैदराबाद में भी 22 कैरेट सोना 89,340 रुपये, वहीं 24 कैरेट सोना 97,470 रुपये में उपलब्ध है।

चेन्नई और बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने की कीमत 89,340 रुपये तथा 24 कैरेट की 97,470 रुपये बनी हुई है।

कोलकाता में भी यही रेट बरकरार हैं—22 कैरेट सोना 89,340 रुपये और 24 कैरेट 97,470 रुपये प्रति 10 ग्राम।

सोने के दाम कैसे तय होते हैं?

सोने की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति, डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत, आयात शुल्क और घरेलू मांग प्रमुख भूमिका निभाते हैं। भारत में सोना न केवल एक निवेश का माध्यम है, बल्कि यह धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। त्योहारों और शादियों के मौसम में इसकी मांग में जबरदस्त उछाल आता है, जिससे इसके दामों पर भी असर पड़ता है। साथ ही यह निवेश के लिहाज से भी एक सुरक्षित विकल्प माना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं