Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सेहत के लिए कमाल की है किशमिश, भिगोकर खाने से दोगुने हो जाते इसके फायदे

किशमिश का सेवन हम सभी ने किया है। किशमिश के जरिए सदियों से ही हमारे घरों में व्यंजन बनाए जाते हैं। स्वाद के साथ सेहत के लिए भी किशमिश एक हेक्दी स्नैक्स माना जाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Oct 2021 8:43:10

सेहत के लिए कमाल की है किशमिश, भिगोकर खाने से दोगुने हो जाते इसके फायदे

किशमिश का सेवन हम सभी ने किया है। किशमिश के जरिए सदियों से ही हमारे घरों में व्यंजन बनाए जाते हैं। स्वाद के साथ सेहत के लिए भी किशमिश एक हेक्दी स्नैक्स माना जाता है। इसके अंदर मौजूद गुण और इसके स्वाद की वजह से लोग इसके दीवाने हैं। किशमिश में फॉस्फोरस, कैल्शियम और पोटैशियम पाया जाता है जो बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करता है। किशमिश के फायदे दोगुना करना चाहते हैं तो इसका सेवन आपको भिगोकर करना चाहिए। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि किशमिश को भिगोकर खाने से क्या-क्या फायदे होने वाले है...
raisins,health benefits of raisins,raisins health benefits,healthy food,Health tips,Health इस प्रकार करे किशमिश का सेवन

किशमिश को भिगोकर खाने से इसके अंदर मौजूद तत्व बेहतर हो जाते हैं। भिगोकर रखने से किशमिश के एंटी ऑक्सीडेंट तत्व भी बढ़ जाते हैं। इसलिए आप रोजाना रात को 20 से 30 किशमिश को भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट इनका सेवन करें। आपको बता दें कि जब आप इन्हें भिगो कर रखते हैं तो इसके ऊपर का छिलका उतरकर हल्का हो जाता है और इन्हें सीधा सेवन करने से किशमिश के अंदर मौजूद विटामिन और मिनरल्स सीधा आपके शरीर में पहुंच जाते हैं। raisins,health benefits of raisins,raisins health benefits,healthy food,Health tips,Health कब्ज दूर करती है किशमिश

किशमिश को भिगोकर खाने से कब्ज की समस्या से निजात मिलता है। अगर आपको कब्ज, एसिडिटी और थकान की समस्या है, तो ऐसी स्तिथि में इसका सेवन फायदेमंद साबित होता है। ऐसे में इसका नियमित सेवन करे कुछ ही दिनों में कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। raisins,health benefits of raisins,raisins health benefits,healthy food,Health tips,Health पाचन क्रिया को करे दुरुस्त

जिन लोगों की पाचन क्रिया कमजोर है उनके लिए किशमिश का सेवन फायदेमंद साबित होता है। किशमिश के अंदर फाइबर पाया जाता है जो भिगोने के बाद अधिक प्रभावी हो जाता है। ऐसे में जब आप किशमिश का सेवन करते हैं, तो यह आपकी पाचन क्रिया को धीमी कर देती है। raisins,health benefits of raisins,raisins health benefits,healthy food,Health tips,Health ​एनीमिया से बचाए

एनीमिया के कारण शरीर में खून बनने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। इसे बचे रहने के लिए शरीर को आयरन की आवश्यकता होती है। क्योंकि आयरन के जरिए रेड ब्लड सेल्स का निर्माण होता है। ऐसे में आप भीगे हुए किशमिश का सेवन कर सकते हैं। इसके अंदर प्रचुर मात्रा में आयरन मौजूद होता है। इसके अलावा जब आप इन्हे भिगोते हैं तो इससे नाइट्रिक ऑक्साइड की मात्रा भी बढ़ जाती है। जिससे शरीर में ब्लड फ्लो अच्छा हो जाता है। raisins,health benefits of raisins,raisins health benefits,healthy food,Health tips,Health दांत और हड्डियों के लिए

यह तो हम जानते है कि दांत और हड्डियों को मजबूती कैल्शियम से मिलती है। ऐसे में 100 ग्राम किशमिश के अंदर करीब 50 एमजी कैल्शियम होता है। जो आपकी हड्डियों और दांतों को मजबूती प्रदान करता है। raisins,health benefits of raisins,raisins health benefits,healthy food,Health tips,Health लिवर को सेहतमंद रखती है किशमिश

रोजाना किशमिश का सेवन करना आपके लिवर को सेहतमंद बनाए रखने और उसे सुचारू रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित करने का काम करता है। साथ ही आपके मेटाबॉलिज्म के स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायक है। raisins,health benefits of raisins,raisins health benefits,healthy food,Health tips,Health ​हृदय के लिए फायदेमंद

किशमिश ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल करता है और यह खून साफ करने का कार्य भी करता है। इसके अलावा किशमिश के अंदर फाइबर और बहुत से विटामिन मिनरल्स पाए जाते हैं। किशमिश के यह गुण आपको हार्ट अटैक, स्ट्रोक, हाइपरटेंशन जैसी समस्याओं से बचाते है। raisins,health benefits of raisins,raisins health benefits,healthy food,Health tips,Health ​ब्लड प्रेशर संतुलित करें

किशमिश के अंदर प्रचुर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है। जो शरीर के अंदर मौजूद सोडियम के प्रभाव को कम कर सकता है। इसके जरिए आपका ब्लड प्रेशर संतुलित बना रहता है। raisins,health benefits of raisins,raisins health benefits,healthy food,Health tips,Health वजन बढ़ाने में मददगार

अगर आपका वजन नहीं बढ़ता है तो ऐसी स्तिथि में किशमिश आपकी मदद कर सकती है। किशमिश फ्रुक्टोज से भरपूर होती है, जो शरीर का वजन बढ़ाने में मदद कर सकती है। raisins,health benefits of raisins,raisins health benefits,healthy food,Health tips,Health अनिंद्रा की समस्या में फायदेमंद

अगर आपको नींद ना आने की समस्या हो, तो ऐसी स्तिथि में भिगोई हुई किशमिश का सेवन करना वरदान साबित हो सकता है। किशमिश के अंदर मौजूद तत्व आपको अच्छी नींद दिलाने के काम भी आ सकते हैं। raisins,health benefits of raisins,raisins health benefits,healthy food,Health tips,Health इम्युनिटी करे बूस्ट

कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों के लिए किशमिश का सेवन फायदेमंद साबित होता है। दरअसल, किशमिश के अंदर पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी और सी मौजूद होती है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं। यही आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करते हैं। इसके अलावा इसके अंदर बायोफ्लेवनोएड्स भी होते हैं जो आपको इंफेक्शन से बचा कर रखते हैं। raisins,health benefits of raisins,raisins health benefits,healthy food,Health tips,Health ​ऊर्जा देकर कार्यक्षमता बढ़ाए

किशमिश के अंदर नेचुरल शुगर होती है, जो आपको उर्जा प्रदान करते है। इसके अलावा किशमिश के अंदर अधिक मात्रा में अमीनो एसिड होता है, जो हाई इंटेसिटी वर्कआउट के बाद आपके मसल्स को जल्दी रिकवर करने में मदद करता है। अगर आप कसरत करते है तो किशमिश को भिगोकर खाएं, जिससे आपको पर्याप्त एनर्जी मिलेगी। बॉडी को करती है डिटॉक्स

अगर आप किशमिश का सीधा सेवन करने की बजाय 150 ग्राम किशमिश को दो कप पानी में भिगोकर रखते हैं और अगली सुबह खाली पेट इस पानी को पी लेते हैं, तो यह आपकी बॉडी के अंदर विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का कार्य करता है। इसके अलावा यह पानी आपके लिवर की प्रक्रियाओं में सुधार करता है। साथ ही यह खून भी साफ करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology