न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुबह खाली पेट पपीते का सेवन, कब्ज और पेट फूलने की समस्या से दिलाए निजात, होंगे और भी कई फायदे

पपीता स्वाद और पोषण दोनों में सबसे ऊपर है। पपीते में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा होती है, जिसकी वजह से ये डायबिटीज, दिल की बीमारियों और यहां तक कि अल्जाइमर में भी खाना फायदेमंद है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कुछ फलों को अगर सुबह खाली पेट खाया जाए, तो शरीर को ज्यादा लाभ हो सकते हैं और पपीता के मामले में यह बात 100 प्रतिशत ठीक है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Feb 2022 11:25:20

सुबह खाली पेट पपीते का सेवन, कब्ज और पेट फूलने की समस्या से दिलाए निजात, होंगे और भी कई फायदे

पपीता स्वाद और पोषण दोनों में सबसे ऊपर है। पपीते में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा होती है, जिसकी वजह से ये डायबिटीज, दिल की बीमारियों और यहां तक कि अल्जाइमर में भी खाना फायदेमंद है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कुछ फलों को अगर सुबह खाली पेट खाया जाए, तो शरीर को ज्यादा लाभ हो सकते हैं और पपीता के मामले में यह बात 100 प्रतिशत ठीक है।

पपीते में कुछ खास गुण होते हैं जैसे कि इसमें ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन कैरोटिनॉयड्स होते हैं, तो वहीं इसमें विटामिन सी और विटामिन ई भी होता है जो कि इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ त्वचा और बालों के लिए भी कई प्रकार से लाभदायक है। साथ ही ये आंखों की कई समस्याओं को भी रोक सकता है। पर अगर आप पपीते को खाली पेट खाते हैं तो, इससे आपको ज्यादा फायदा मिलेगा। पपीते को खाली पेट खाया जाता है, तो यह पाचन तंत्र को विषाक्त पदार्थों को साफ करता है। इतना ही नहीं, इसमें पाचन वाले एंजाइम होते हैं, जो मल त्याग को सुचारू बनाते हैं। यह पेट की सूजन, पेट खराब और कब्ज जैसे पाचन विकारों को दूर रखने के लिए भी जाना जाता है। यूनाइटेड स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) के अनुसार, पपीता विटामिन ए, सी और के का खजाना होता है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को हटाकर प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद करता है। यह बीमारियों और संक्रमणों को दूर रखने में मदद करता है। तो चलिए जानते हैं कि खाली पेट पपीता खाने से सेहत को और क्या-क्या फायदे होते हैं...

papaya,papaya health benefits,healthy food papaya,papaya for good health,papaya healthy food,healthy diet papaya,papaya empty stomach benefits

कब्ज दूर करता है पपीता

खराब पाचन वाले लोगों के लिए रोजाना पपीता खाना जरूरी है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है और भोजन को तेजी से मेटाबोलाइज करने में मदद करता है। पपीते में फाइबर होता है जो कि बॉवेल मूवमेंट को तेज करता है और मल को सॉफ्त करता है जिससे आप आसानी से मल त्याग कर सकें। इसके अलावा पपीता एक ऐसा फल है जिसमें पानी की मात्रा अधिक होती है जो कब्ज की समस्या को रोकता है और एक स्वस्थ पाचन तंत्र को बढ़ावा देता है। पपीते में मौजूद एक और एंजाइम काइमोपापेन सूजन का इलाज करता है और चयापचय में सुधार करता है। इसके अतिरिक्त, खाली पेट पपीता खाने से अपच, सूजन, कब्ज और पेट खराब होने जैसी पाचन संबंधी कई समस्याएं ठीक हो जाती हैं।

papaya,papaya health benefits,healthy food papaya,papaya for good health,papaya healthy food,healthy diet papaya,papaya empty stomach benefits

पेट फूलने की समस्या में फायदेमंद पपीता

खराब पाचन वाले लोगों के लिए रोजाना पपीता खाना जरूरी है। पपीता पाचन तंत्र पर तनाव को दूर करती है और भोजन को तेजी से मेटाबोलाइज करने में मदद करती है। पपीते में पपैन नामक एंजाइम होता है, जो भोजन को तेजी से तोड़ने में मदद करता है और एसिडिटी को रोकता है। खाली पेट पपीता खाना ब्लॉटिंग का इलाज कर सकता है।

papaya,papaya health benefits,healthy food papaya,papaya for good health,papaya healthy food,healthy diet papaya,papaya empty stomach benefits

डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर विकल्प पपीता

मधुमेह या डायबिटीज के मरीजों को रोजाना सुबह खाली पेट एक कप पपीता खाना चाहिए। पपीता लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड्स में से है जो कि शुगर को कम करने में मदद करता है। पपीते को खाली पेट खाने से आप पाएंगे कि डायबिटीज के कई लक्षण कम होने लगते है। इसके अलावा ये डायबिटीज में कब्ज की समस्या को भी दूर करता है और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट डिसफंक्शन को भी रोकता है।

papaya,papaya health benefits,healthy food papaya,papaya for good health,papaya healthy food,healthy diet papaya,papaya empty stomach benefits

दिल को स्वस्थ और मजबूत बनाने में सहायक पपीता

पपीता फाइबर, पोटेशियम और विटामिन से भरपूर होता है जो हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है। पपीते में विटामिन बी, सी, ई, बीटा-कैरोटीन और लाइकोपीन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है तो धमनियों के भीतर खराब कोलेस्ट्रॉल को कण करता है।

papaya,papaya health benefits,healthy food papaya,papaya for good health,papaya healthy food,healthy diet papaya,papaya empty stomach benefits

बुढ़ापे के लक्षणों को दूर करता है पपीता

पपीते में अल्फा-हाइड्रॉक्सी एसिड (एएचए) में प्रचुर मात्रा में होता है। यह एक ऐसा तत्व होता है, जो त्वचा को चमकदार, मोटा और चिकना बनाता है। त्वचा की लोच बढ़ाने के लिए पपीता खाएं क्योंकि इसमें सोडियम की मात्रा कम होने के कारण यह त्वचा को हाइड्रेट कर सकता है। ये शरीर को डिटॉक्स करता है और खून को साफ रखता है जिससे त्वचा में नेचुरल ग्लो आता है। तो, अब से सुबह-सुबह नाश्ते से पहले लगभग एक कटोरी पपीता काला नमक मिला कर जरूर खाएं।

papaya,papaya health benefits,healthy food papaya,papaya for good health,papaya healthy food,healthy diet papaya,papaya empty stomach benefits

कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है पपीता

सुबह खाली पेट पपीता खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल में सुधार हो सकता है। खाली पेट पपीता खाने से इसका फाइबर आंतों में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल और फैट को कम करने में मदद करता है। साथ ही ये लिपोप्रोटीन को भी कम करता है और हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव में मदद करता है। अधिक लाभ लेने के लिए पके हुए दलिया में कटा हुआ पपीता मिलाएं क्योंकि दोनों खाद्य पदार्थों में फाइबर होते हैं जो शरीर से कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन को खत्म करने में मदद कर सकते हैं।

papaya,papaya health benefits,healthy food papaya,papaya for good health,papaya healthy food,healthy diet papaya,papaya empty stomach benefits

कैंसर के खतरे को कम करता है

विभिन्न प्रकार के कैंसर का मुख्य कारण मुक्त कण और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस है। एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर पपीता कोशिकाओं को नुकसान से बचाने और कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है। लाइकोपीन एक प्रकार का कैरोटीनॉयड है, जो फल-सब्जियों में पाया जाता है जिसमें कैंसर विरोधी गुण होते हैं।

papaya,papaya health benefits,healthy food papaya,papaya for good health,papaya healthy food,healthy diet papaya,papaya empty stomach benefits

पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में फायदेमंद पपीता

पीरियड्स के दौरान जिन महिलाओं को दर्द की शिकायत होती है उन्हें पपीते का सेवन करना चाहिए। पपीते के सेवन से एक ओर जहां पीरियड साइकिल नियमित रहता है वहीं दर्द में भी आराम मिलता है।

papaya,papaya health benefits,healthy food papaya,papaya for good health,papaya healthy food,healthy diet papaya,papaya empty stomach benefits

आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार पपीता

पपीते में विटामिन सी (Vitamin C) तो भरपूर होता ही है साथ ही विटामिन ए (Vitamin A) भी पर्याप्त मात्रा में होता है। विटामिन ए आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ ही बढ़ती उम्र से जुड़ी कई समस्याओं के समाधान में भी कारगर है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस

'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री

काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध

एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील

क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी

दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित

आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा

CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर

छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान

कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!

राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'

डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण

24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!