न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यौन शक्ति बढ़ाती है अंजीर, नियमित सेवन से होते हैं और भी कई फायदे

एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर अंजीर को औषधीय और खाने का स्‍वाद बढ़ाने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। अंजीर रसीला और गूदेदार फल होता है। इसे फल और ड्राई फ्रूट दोनों की श्रेणी में रखा जाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 Oct 2021 11:38:32

यौन शक्ति बढ़ाती है अंजीर, नियमित सेवन से होते हैं और भी कई फायदे

एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर अंजीर को औषधीय और खाने का स्‍वाद बढ़ाने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। अंजीर रसीला और गूदेदार फल होता है। इसे फल और ड्राई फ्रूट दोनों की श्रेणी में रखा जाता है। अंजीर में कई प्रकार पौषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन्स, पोटैशियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जबकि अंजीर में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और कैलोरी भी पर्याप्त रहती है। अगर आपक तीन या चार सूखी अंजीर रात में पानी में भिगोकर रख दे और सुबह उठकर इन अंजीर का सेवन करेंगे तो यह आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। ऐसे में खुद को सेहतमंद बनाए रखने के लिए सुबह से अंजीर खाना अच्छा रहता है।

अंजीर में विटमिन ए, सी, के, बी के साथ-साथ पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर, मैंगनीन, आयरन और कैल्शियम पाया जाता है। 100 ग्राम सूखे हुए अंजीर में 209 कैलरी, 4 ग्राम प्रोटीन, 1.5 ग्राम फैट, 48.6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 9.2 ग्राम फाइबर होता है। वहीं, 100 ग्राम ताजे अंजीर में 43 कैलरी, 1.3 ग्राम प्रोटीन, 0.3 ग्राम फैट, 9.5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 2 ग्राम फाइबर होता है। आज हम आपको अंजीर खाने के फायदों के बारे में बताएंगे...

anjeer,anjeer benefits,figs benefits,figs,health benefits of eating figs,health benefits of eating anjeer,Health,Health tips

डायबिटीज नियंत्रित रखती है अंजीर

खासतौर पर अंजीर का सेवन करने से डायबिटीज नियंत्रित रहती है। अंजीर एक्स्ट्रैक्ट खून में मौजूद फैटी ऐसिड और विटमिन ई के लेवल को नियंत्रित रखता है, जिससे डायबीटीज ट्रीटमेंट में लाभ मिलता है। 2003 में की गई एक स्टडी में भी देखा गया है कि अंजीर एक्स्ट्रैक्ट खून में मौजूद फैटी ऐसिड और विटमिन ई के लेवल को सामान्य रखने में मदद करता है। इसलिए जिन लोगों को डायबिटीज की शिकायत रहती है, उन्हें अजीर खाने की सलाह दी जाती है।

anjeer,anjeer benefits,figs benefits,figs,health benefits of eating figs,health benefits of eating anjeer,Health,Health tips

कलेस्ट्रॉल लेवल को कम करती है अंजीर

अंजीर में पेक्टिन नामक एक घुलनशील फाइबर होता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में बहुत प्रभावी होता है। साथ ही अंजीर का फाइबर गुण पाचन तंत्र से भी एक्स्ट्रा कलेस्ट्रॉल को साफ कर सकता है। सूखे अंजीर समग्र कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं क्योंकि उनमें ओमेगा -3, ओमेगा -6 फैटी एसिड और फाइटोस्टेरॉल मौजूद होते हैं जो शरीर में प्राकृतिक कोलेस्ट्रॉल संश्लेषण को कम करने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को भी नियमित रखते हैं। अंजीर में विटामिन बी 6 भी मौजूद होता है जो शरीर में सेरोटोनिन के उत्पादन का कारण बनता है। यह सेरोटोनिन आपके मूड को अच्छा करता है और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

anjeer,anjeer benefits,figs benefits,figs,health benefits of eating figs,health benefits of eating anjeer,Health,Health tips

कब्ज दूर करता है अंजीर

अंजीर में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है। एक मध्यम आकार (50 ग्राम) के अंजीर में 1।45 ग्राम फाइबर होता है, जो ना केवल कब्ज़ से राहत दिलाता है अपितु उससे बचाव भी करता है। पाचन तंत्र को बेहतर करने के लिए 2-3 अंजीर को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें और अगली सुबह खा लें।

anjeer,anjeer benefits,figs benefits,figs,health benefits of eating figs,health benefits of eating anjeer,Health,Health tips

यौन रोगों का उपचार करें अंजीर

अंजीर का इस्तेमाल यौन रोगों को ठीक करने के लिए भी किया जाता है। अंजीर स्तंभन दोष के उपचार में भी इस्तेमाल की जाती है। यौन शक्ति बढ़ाने के लिए 2-3 अंजीर पूरी रात दूध में सोखने के लिए छोड़ दें और सुबह खा लें। यह प्रजनन स्वास्थ्य को भी बढ़ाता है। गर्भावस्था में अंजीर का सेवन फायदेमंद रहता है. गर्भवती स्त्रियों में आयरन की कमी को भी पूरा करता है।

anjeer,anjeer benefits,figs benefits,figs,health benefits of eating figs,health benefits of eating anjeer,Health,Health tips

उच्च रक्तचाप को घटायें अंजीर

रोजाना अंजीर का सेवन आपके रक्तचाप को कम करने में मदद करता है। अंजीर में फाइबर और पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है और सोडियम की मात्रा कम होती है जो रक्तचाप के जोखिम को कम करने में मदद करता है इसके साथ-साथ अंजीर में ओमेगा - 3 और ओमेगा -6 भी होते हैं जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।

anjeer,anjeer benefits,figs benefits,figs,health benefits of eating figs,health benefits of eating anjeer,Health,Health tips

​हड्डियों के लिए फायदेमंद अंजीर

अंजीर में कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम की मात्रा अधिक होती है जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करती है। कैल्शियम से भरपूर अंजीर, हड्डियों को स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करता है जिससे हड्डी टूटने का खतरा कम हो जाता है। चूँकि यह फॉस्फोरस का भी एक समृद्ध स्रोत है, इसलिए यह हड्डियों के विकास को बढ़ाता है।

anjeer,anjeer benefits,figs benefits,figs,health benefits of eating figs,health benefits of eating anjeer,Health,Health tips

अनीमिया दूर करता है अंजीर

आयरन की कमी से व्यक्ति अनीमिया का शिकार हो जाता है। ऐसे में अंजीर का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। सूखे अंजीर में आयरन की मात्रा अधिक होती है। इसके सेवन से शरीर में हीमॉग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। अंजीर खाने से शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ सकती है।

anjeer,anjeer benefits,figs benefits,figs,health benefits of eating figs,health benefits of eating anjeer,Health,Health tips

हार्ट के लिए फायदेमंद है अंजीर

शरीर में फ्री रैडिकल्स बनने पर हार्ट में मौजूद कोरोनरी धमनियां जाम हो जाती हैं और हार्ट से जुड़ी बीमारियां होने लगती हैं। ऐसे में अंजीर में मौजूद ऐंटिऑक्सिडेंट गुण इन फ्री रैडिकल्स को खत्म कर हार्ट को सुरक्षित रखता है। इसके अलावा अंजीर में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी ऐसिड गुण भी होते हैं, जो आपके हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

anjeer,anjeer benefits,figs benefits,figs,health benefits of eating figs,health benefits of eating anjeer,Health,Health tips

अस्थमा में भी अंजीर फायदेमंद

अस्थमा के रोगियों के लिए अंजीर का सेवन फायदेमंद साबित होता है। अंजीर का सेवन शरीर के अंदर म्यूकस झिल्लियों को नमी पहुंचाता है और कफ को साफ करता है। अंजीर फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं। अगर फ्री रेडिकल्स शरीर में बने रहें, तो अस्थमा को और गंभीर बना सकते हैं।

anjeer,anjeer benefits,figs benefits,figs,health benefits of eating figs,health benefits of eating anjeer,Health,Health tips

कैंसर से बचाती अंजीर

शरीर में हार्मोन का उतार-चढ़ाव हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित करता है। अंजीर हॉर्मोन्स को संचालित कर महिलाओं में रजनोवृत्ति के बाद होने वाले स्तन कैंसर की संभावना को बहुत हद तक कम कर देता है। अंजीर में मौजूद फाइबर शरीर के मल को बाहर निकालने में मदद करता है। जो कोलन कैंसर की रोकथाम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

anjeer,anjeer benefits,figs benefits,figs,health benefits of eating figs,health benefits of eating anjeer,Health,Health tips

मूत्र समस्याओं के लिए उपयोगी अंजीर

अंजीर में मौजूद पोटैशियम मूत्र द्वारा शरीर से बाहर निकलने वाले तत्व को नियंत्रित करता है। यह कैल्शियम के पतन को रोकता है और विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है।

anjeer,anjeer benefits,figs benefits,figs,health benefits of eating figs,health benefits of eating anjeer,Health,Health tips

आँखो के लिए फायदेमंद अंजीर

आँखो में मैक्युलर डीजेनेरेशन होना आँखों की दृष्टि में कमी आने की एक वजह होती है। अंजीर में विटामिन ए अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसलिए यह आपकी दृष्टि को बढ़ाने और मैक्युलर डीजेनेरेशन को रोकने में मदद करता है। विटामिन ए एक एंटीऑक्सीडेंट है जो आंखों के स्वास्थ्य में सुधार करने के साथ-साथ आंखों को मुक्त कणों से भी बचाता है और रेटिना में क्षति होने से रोकता है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग