Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल की हिफाजत और हड्डियों को मजबूत बनाता है ये फल, सेवन के और भी हैं कई फायदे

केले को पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है। इसमें विटामिन A, B, B6, C, आयरन, कैल्शियम, मैगनीशियम, रिबोफ्लेविन, नियासिन, फोलिक एसिड, पोटैशियम आदि ऐसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, तो इंसान की बेहतर सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Sep 2021 4:38:41

दिल की हिफाजत और हड्डियों को मजबूत बनाता है ये फल, सेवन के और भी हैं कई फायदे

केले को पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है। इसमें विटामिन A, B, B6, C, आयरन, कैल्शियम, मैगनीशियम, रिबोफ्लेविन, नियासिन, फोलिक एसिड, पोटैशियम आदि ऐसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, तो इंसान की बेहतर सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं। केला खाने वालों का एनर्जी लेवल साधारण व्यक्ति से ज्यादा होता है। एनर्जी से भरपूर होने के कारण एथलीट प्रतिदिन केले का सेवन अवश्य करते हैं। महिलाओं को तो खासतौर पर एक केला हर रोज खाना चाहिए क्योंकि दूसरों का खयाल रखने के चक्कर में महिलाएं खुद का ठीक से ध्यान नहीं रख पातीं। वहीं पीरियड्स, प्रेगनेंसी, मेनोपॉज आदि के कारण भी उनके शरीर में आयरन, कैल्शियम आदि पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। जिसके कारण उनका शरीर कमजोर हो जाता है और कई तरह की समस्याएं उन्हें घेर लेती हैं। वहीं कुछ लोगों में गलतफहमी होती है कि केले के सेवन से इंसान मोटा हो जाता है। केले के सेवन के साथ वर्कआउट करना जरूरी होता है। यदि आप वर्कआउट कम और केले का सेवन तय मात्रा से ज्यादा करते हैं तो आपके शरीर पर चर्बी बढ़ सकती है। ऐसे में आज आपको केले के नियमित सेवन से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे है...
banana,banana health benefits,banana for healthy diet,banana health benefits in hindi,Health,Health tips खून पतला करने में सहायक

केले का सेवन खून को पतला कर धमनियों में रक्त के संचालन को दुरुस्त करता है। केले में पाया जाने वाला मैग्नीशियम शरीर में जाकर रक्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है। कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होने से धमनियों में रक्त का संचालन सही रहता है। banana,banana health benefits,banana for healthy diet,banana health benefits in hindi,Health,Health tips एनीमिया से बचाव करता

भारत में अधिकतर महिलाएं खून की कमी के कारण एनीमिया की शिकार हो जाती हैं। आंकड़े बताते हैं कि करीब 80% महिलाएं खून की कमी से जूझ रही हैं। खून की कमी और एनीमिया की समस्या शरीर को पर्याप्त मात्रा में आयरन न मिलने की वजह से होती है। केले में आयरन की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है। ऐसे में ​रोजाना एक केला खाने से महिला के शरीर में खून की कमी नहीं हो पाती और उसका एनीमिया से बचाव होता है। banana,banana health benefits,banana for healthy diet,banana health benefits in hindi,Health,Health tips दिल की हिफाजत करता

रोजाना एक केला खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित होता है। साथ ही बीपी की समस्या ​कंट्रोल होती है। इन दोनों के नियंत्रित रहने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है और दिल का दौरा, स्ट्रोक और हृदय रोगों से बचाव होता है। इसलिए अगर आप अपने दिल को बीमारियों से महफूज रखना चाहती हैं, तो रोजाना एक केला जरूर खाएं। banana,banana health benefits,banana for healthy diet,banana health benefits in hindi,Health,Health tips ताकत बढ़ाए

केले का सेवन शरीर में खून की मात्रा बढ़ाकर शरीर को ताकत प्रदान करता है। प्रतिदिन केला और दूध का सेवन करने से व्यक्ति कुछ ही दिनों में तंदुरुस्त हो जाता है और उसके शरीर हष्ट-पुष्ट हो जाता है। केला ग्लूकोज से भरपूर होता है, जो शरीर को तुरंत उर्जा प्रदान करने में सहायक होता है। इसमें 75% जल होता है, इसके अलावा, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, लोहा और तांबा भी इसमें पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। banana,banana health benefits,banana for healthy diet,banana health benefits in hindi,Health,Health tips कब्ज

केला पेट में होने वाली कब्ज की परेशानी से राहत देता है। आप इस्बगोल की भुस्सी या दूध के साथ केले का सेवन प्रतिदिन रात में सोते समय करें। ऐसा करने पर आपको पेट में होने वाली कब्ज और गैस की समस्या से राहत मिलेगी। banana,banana health benefits,banana for healthy diet,banana health benefits in hindi,Health,Health tips हड्डियों को करता मजबूत

महिलाओं के शरीर में अक्सर कैल्शियम की कमी पाई जाती है, इस कारण समय से पहले ही उन्हें जोड़ों में दर्द, ऑस्टियोपोरोसिस की समस्याएं घेर लेती हैं। केले में भरपूर कैल्शियम होता है। रोजाना एक केला खाने से श​रीर में कैल्शियम की कमी दूर होती है और हड्डियां मजबूत होती हैं व हड्डियों से जुड़े रोगों से बचाव होता है। banana,banana health benefits,banana for healthy diet,banana health benefits in hindi,Health,Health tips खांसी में आरामदायक

पके हुए केले को काटकर, चीनी के साथ मिलाकर बर्तन में बंद कर के रख दें। इसके बाद इस बर्तन को गर्म पानी में डालकर गर्म करें। इस प्रकार बनाए गए शर्बत से, खांसी की समस्या खत्म हो जाती है। banana,banana health benefits,banana for healthy diet,banana health benefits in hindi,Health,Health tips छाले

जुबान पर छाले हो जाने की स्थि‍ति में गाय के दूध से बने दही के साथ केले का सेवन करना लाभदायक होता है। इससे छाले ठीक हो जाते हैं। banana,banana health benefits,banana for healthy diet,banana health benefits in hindi,Health,Health tips दमे के इलाज

दमे के इलाज में भी केले का प्रयोग बेहद लाभकारी होता है। कई लोग इसके लिए केले को छिलके सहित सीधा या खड़ा काटकर, उसमें नमक व काली मिर्च लगाकर रातभर चांदनी में रखते हैं और सुबह इस केले को आग पर भूनकर मरीज को खि‍लाते हैं। ऐसा करने से दमा के रोगी को आराम मिलता है। banana,banana health benefits,banana for healthy diet,banana health benefits in hindi,Health,Health tips नकसीर

गर्मी के मौसम में नकसीर फूटने की समस्या होने पर एक पका केला शक्कर मिले दूध के साथ नियमित रूप से खाने पर सप्ताह भर में लाभ होता है। इससे नकसीर आना बंद हो जाता है। banana,banana health benefits,banana for healthy diet,banana health benefits in hindi,Health,Health tips झुर्रियां

केले के गूदे को शहर के साथ चेहरे पर लगाने से त्वचा की झुर्रियां खत्म होती हैं, और त्वचा में कसाव आता है। इसके प्रयोग से चेरे पर प्राक़तिक चमक भी आती है। banana,banana health benefits,banana for healthy diet,banana health benefits in hindi,Health,Health tips पीलिया

पीलिया के इलाज में भी केले का प्रयोग किया जाता है। इसके लिए केले को बगैर छीले, भीगा चूना लगाकर रातभर ओस में रखा जाता है, और सुबह छीलकर खाया जाता है। इसे खाने से पीलिया दूर हो जाता है। यह प्रयोग एक से तीन सप्ताह तक नियमित रूप से करना चाहिए। banana,banana health benefits,banana for healthy diet,banana health benefits in hindi,Health,Health tips डिप्रेशन से करता बचाव

आज के समय में अधिकतर लोग डिप्रेशन की समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं महिलाओं पर दो दोहरी जिम्मेदारी है, साथ ही उनके साथ शारीरिक चुनौतियां भी बहुत हैं। ऐसे में महिलाएं बहुत तेजी से डिप्रेशन की शिकार हो जाती हैं। केला विटामिन-बी6 से समृद्ध होता है, जो मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने का काम करता है, साथ ही इसमें एक ऐसा प्रोटीन होता है, जो दिमाग को रिलैक्स फील कराता है। ऐसे में रोजाना केले का सेवन करने से दिमाग बेहतर महसूस करता है और डिप्रेशन की स्थिति से बचाव होता है। केले में मौजूद मैगनीशियम नर्वस सिस्टम पर प्रभावी असर डाल सकता है। इसलिए दिमाग की सेहत के लिए रोजाना केला खाएं। banana,banana health benefits,banana for healthy diet,banana health benefits in hindi,Health,Health tips पाचन तंत्र के लिए अच्छा

केले में पाए जाने वाले फाइबर से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है। इसके नियमित सेवन से भोजन सही तरीके से पच जाता है और कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी परेशानियों से बचाव होता है। केले में रेसिस्टेंट स्टार्च भी पाया जाता है, जो पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है। पाचन क्रिया सही रहने का परिणाम यह होता है कि आप तमाम बीमारियों से दूर रहते हैं। आंतों में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर या दस्त, पेचिश एवं संग्रहणी रोगों में दही के साथ केले का सेवन करने से फायदा होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology