न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेहत का खजाना है इस औषधि का पानी, रोज सुबह सेवन से होंगे ये फायदे

केसर में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी6, कैल्शियम, जिंक, पोटैशियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। जानिए इसके जबरदस्त फायदे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 30 Mar 2025 2:14:27

सेहत का खजाना है इस औषधि का पानी, रोज सुबह सेवन से होंगे ये फायदे

सदियों से केसर का उपयोग न केवल खाने-पीने की चीजों को स्वाद और रंग देने के लिए किया जाता रहा है, बल्कि इसे त्वचा की देखभाल के लिए भी खास माना गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केसर आपकी सेहत पर भी गहरा सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है? केसर में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी6, कैल्शियम, जिंक, पोटैशियम, आयरन, सोडियम, प्रोटीन, डायटरी फाइबर, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और कार्बोहाइड्रेट्स जैसे पोषक तत्व होते हैं। साथ ही, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं, जो इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बनाते हैं।

दिल की सेहत को मजबूत बनाए

केसर का पानी पीकर आप अपनी हार्ट हेल्थ को मजबूत बना सकते हैं। दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने और ब्लड प्रेशर-कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए भी केसर के पानी का सेवन किया जा सकता है। केसर का पानी ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे शरीर के सभी अंगों को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषक तत्व मिलते हैं।

वजन घटाने में मददगार

अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो केसर का पानी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद तत्व मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं, जिससे फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होता है और वजन नियंत्रित रहता है। इसके अलावा, यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद करता है।

डायबिटीज में लाभकारी

केसर का पानी ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकता है। यह इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाता है और शरीर में शुगर मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो अपने डॉक्टर से सलाह लेकर इसे अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।

इम्यून सिस्टम को करे मजबूत

आयुर्वेद के मुताबिक, सुबह-सुबह केसर का पानी पीना आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। यह संक्रमण से बचाव करता है और मौसमी बीमारियों को दूर रखने में सहायक होता है।

गट हेल्थ को सुधारने में सहायक

अगर आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हैं, तो केसर का पानी आपके लिए कारगर हो सकता है। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है, अपच और गैस की समस्या को कम करता है और गट हेल्थ को बेहतर बनाता है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या भी दूर हो सकती है।

तनाव और डिप्रेशन को करे कम

केसर को प्राकृतिक एंटीडिप्रेसेंट माना जाता है। इसका पानी पीने से तनाव और चिंता कम होती है और मूड अच्छा रहता है। यह दिमाग को शांत करता है और अच्छी नींद लाने में मदद करता है।

कैसे बनाएं केसर का पानी?

केसर का पानी बनाने के लिए एक कप पानी को हल्का गर्म कर लीजिए। अब इस गुनगुने पानी में केसर के दो से चार धागे डाल दीजिए। 5-10 मिनट तक केसर के धागों को भिगोकर रखने के बाद आप इस ड्रिंक को कंज्यूम कर सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए केसर के पानी को अपने मॉर्निंग डाइट प्लान में शामिल कर लीजिए।

अगर आप अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहते हैं, तो रोज सुबह खाली पेट केसर का पानी पीना शुरू कर दें। यह आपको कई स्वास्थ्य लाभ पहुंचाएगा और आपकी लाइफस्टाइल को हेल्दी बनाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-NCR में तेज बारिश का दौर जारी, कई इलाकों में जलभराव; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
दिल्ली-NCR में तेज बारिश का दौर जारी, कई इलाकों में जलभराव; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
अयोध्या मछली भोज विवाद: लाइव डिबेट में राजू दास ने कांग्रेस प्रवक्ता को दी गालियां, वीडियो वायरल
अयोध्या मछली भोज विवाद: लाइव डिबेट में राजू दास ने कांग्रेस प्रवक्ता को दी गालियां, वीडियो वायरल
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
चीनी के बढ़ते दाम पर शिवराज सिंह चौहान से सवाल, मुस्कुराकर बोले- ‘सब इंतजाम हो रहे हैं...’
चीनी के बढ़ते दाम पर शिवराज सिंह चौहान से सवाल, मुस्कुराकर बोले- ‘सब इंतजाम हो रहे हैं...’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज