न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सरेंडर से पहले कैसी हालत में थी सोनम रघुवंशी? ढाबा मालिक ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मेघालय में राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने पत्नी सोनम रघुवंशी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार है। हत्या की इस साजिश में किलर हायर किए गए थे और सोनम ने खुद थाने में आत्मसमर्पण किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Jun 2025 10:49:50

सरेंडर से पहले कैसी हालत में थी सोनम रघुवंशी? ढाबा मालिक ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मेघालय में इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच के अनुसार, इस सनसनीखेज हत्याकांड में कुल चार लोग शामिल थे, जिनमें से एक उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी भी थी, जिसने इस क्राइम की साजिश में मुख्य भूमिका निभाई। सोनम ने उत्तर प्रदेश के नंदगंज पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण किया और पुलिस द्वारा उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

गाजीपुर स्थित एक स्थानीय ढाबे के मालिक ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि रात करीब 1 बजे सोनम उनके ढाबे पर अकेली पहुंची थी। वह मानसिक रूप से परेशान नजर आ रही थी और उसने ढाबे से तुरंत फोन मांगकर अपने घर पर किसी से संपर्क किया।

ढाबा मालिक के अनुसार, “वो काफी घबराई हुई थी और आते ही सीधे फोन मांगा। उसने कहा कि उसे कुछ बहुत जरूरी बात करनी है। मैंने उसे फोन दे दिया। उसने किसी को फोन किया और थोड़ी ही देर बाद पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अपने साथ थाने ले गई।”

मेघालय पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक अब भी फरार

मेघालय पुलिस ने राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्नी सोनम रघुवंशी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि चौथा आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश तेज़ कर दी गई है।

मेघालय के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आई. नोंग्रांग ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस हत्याकांड को एक सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया और इसके लिए पेशेवर हत्यारों को हायर किया गया था।

डीजीपी ने दी विस्तृत जानकारी

डीजीपी ने बताया, “एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के नंदगंज इलाके से पकड़ा गया है, जबकि दो अन्य आरोपियों को इंदौर में गठित एसआईटी टीम ने हिरासत में लिया है।” उन्होंने आगे यह भी बताया कि “सोनम ने खुद ही नंदगंज पुलिस थाने में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया गया।”

पुलिस की इस तेज़ और रणनीतिक कार्रवाई से केस में एक नया मोड़ आया है। डीजीपी के अनुसार, हत्या की यह पूरी साजिश बहुत ही योजनाबद्ध ढंग से रची गई थी और अब तक की पूछताछ से कई अहम सुराग और तथ्य सामने आए हैं, जो आगे की जांच में मददगार साबित हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं