न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेहत के लिए रामबाण है लौंग, सेवन से होते है ये चमत्‍कारी फायदे

भारत में लौंग का इस्तेमाल मसाले के रूप में काफी प्रचलित है। लौंग भले ही आकार में छोटी होती है लेकिन इसके सेवन से सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं। सदियों से लौंग का उपयोग आयुर्वेदिक औषधीयों में किया जाता रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 29 Oct 2021 8:29:42

सेहत के लिए रामबाण है लौंग, सेवन से होते है ये चमत्‍कारी फायदे

भारत में लौंग का इस्तेमाल मसाले के रूप में काफी प्रचलित है। लौंग भले ही आकार में छोटी होती है लेकिन इसके सेवन से सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं। सदियों से लौंग का उपयोग आयुर्वेदिक औषधीयों में किया जाता रहा है। इसमें कई ऐसे जरूरी औषधीय गुण हैं, जो शरीर से जुड़ी कई परेशानियों को कम करने में मदद कर सकते हैं। लौंग में भरपूर मात्रा में यूजेनॉल पाया जाता है, जो पेट की बीमारियों से रहात दिलाने के साथ तनाव को कम करने भी मदद करता है। रात को सोते समय गुनगुने पानी के साथ लौंग का सेवन आपके रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। आज हम अपने इस लेख से लौंग के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं...

सेहत के लिए रामबाण है लौंग, सेवन से होते है ये चमत्‍कारी फायदे

ओरल हेल्थ

लौंग खाने से दांत का दर्द ठीक होता है। लौंग में यूजेनॉल (Eugenol) नामक तत्व दांतों के दर्द को कम करने का काम कर सकता है। यह प्लाक और कैरिज से भी दांतों को बचा सकता है। ऐसे में अगर आपके दांत में दर्द हो तो लौंग को अपने दांत के बीच में दबाकर रखें। इसके अलावा लौंग की कलियां ओरल माइक्रो ऑर्गेनिज्म (मुंह में उत्पन्न होने वाले सूक्ष्म जीवों) को 70% कम कर सकती हैं। इसी वजह से कई टूथपेस्ट में लौंग का इस्तेमाल किया जाता है। लौंग का तेल भी विभिन्न पीरियडोंटल पैथोजेन (Periodontal Pathogens) से बचाव कर सकता है। यह वो बैक्टीरिया होते हैं, जो मसूड़ों में इंफेक्शन का कारण बनते हैं।

सेहत के लिए रामबाण है लौंग, सेवन से होते है ये चमत्‍कारी फायदे

इंफेक्शन को दूर करता है

लौंग में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। जिसका मतलब है कि यह बैक्टीरिया या अन्य सूक्ष्मजीवों से होने वाले संक्रमण से बचाव प्रदान कर सकता है। स्किन पर कहीं इंफेक्शन होने पर उस जगह लौंग का पेस्ट लगाने की सलाह दी जाती है।

सेहत के लिए रामबाण है लौंग, सेवन से होते है ये चमत्‍कारी फायदे

सर्दी-खांसी

लौंग में एंटीइंफ्लेमेटरी प्रभाव होता है, जो सर्दी और खांसी को कम कर सकता है। लौंग एक्सपेक्टोरेंट की तरह काम करता है, जो पूरे बलगम को मुंह से निकालकर ऊपरी श्वसन तंत्र को साफ कर सकता है।

सेहत के लिए रामबाण है लौंग, सेवन से होते है ये चमत्‍कारी फायदे

एसिडिटी में राहत

सुबह खाली पेट लौंग के सेवन पाचन संबंधी समस्या को दूर करता है। लौंग पाचन एंजाइम के स्राव को बढ़ाते हैं, जो डाइजेशन से संबंधी परेशानियों से छुटकारा दिलाता है। इसका सेवन आंत में होने वाली जलन के स्तर को कम कर सकता है और अपच की समस्या को ठीक कर सकता है। लौंग पाचन संबंधी समस्या जैसे पेट का फूलना, गैस, अपच, मतली, डायरिया और उल्टी के लक्षणों से राहत दिला सकता है।

सेहत के लिए रामबाण है लौंग, सेवन से होते है ये चमत्‍कारी फायदे

पिंपल्स को ठीक करने में कारगर

आपको अगर ऑयली स्किन की वजह से चेहरे पर पिंपल्स हो गए है तो आप एलोवेरा जेल में लौंग का पेस्ट मिलाकर पिंपल्स पर लगाए। इससे पिंपल्स ठीक हो जाते हैं।

सेहत के लिए रामबाण है लौंग, सेवन से होते है ये चमत्‍कारी फायदे

डायबिटीज

मधुमेह रोगियों के लिए लौंग का सेवन फायदेमंद साबित होता है। लौंग मधुमेह को कुछ हद तक नियंत्रित कर सकती है। लौंग ब्लड ग्लूकोज को कम करके डायबिटीज को कंट्रोल कर सकता है।

सेहत के लिए रामबाण है लौंग, सेवन से होते है ये चमत्‍कारी फायदे

वजन कम करने में करता है मदद

लौंग वजन कम करने में मदद कर सकता है। नियमित रूप से लौंग का सेवन वजन नियंत्रित करने के लिए किया जा सकता है। घरेलू उपाय के साथ ही वजन कम करने के लिए योग व एक्सरसाइज करना भी जरूरी है।

सेहत के लिए रामबाण है लौंग, सेवन से होते है ये चमत्‍कारी फायदे

कैंसर से बचाव

लौंग के एथिल एसीटेट अर्क में एंटी-ट्यूमर गतिविधि पाई गई है, जिस वजह से इसका इस्तेमाल कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए किया जा सकता है। रिसर्च में लौंग के एंटी-ट्यूमर प्रभाव की क्षमता को जांचने के लिए अधिक शोध की सलाह दी गई है।

सेहत के लिए रामबाण है लौंग, सेवन से होते है ये चमत्‍कारी फायदे

स्ट्रेस को दूर करने में करता मदद

लौंग में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो तनाव की वजह से होने वाले पैथोलॉजिकल परिवर्तनों की रोकथाम में मदद कर सकता है। लौंग का तेल संचार प्रणाली को उत्तेजित यानी स्ट्यूमिलेट करता है और मानसिक थकावट व थकान को कम कर सकता है। इसे अनिद्रा, स्मृति हानि, चिंता और अवसाद को कम करने में सहायक माना जाता है।

सेहत के लिए रामबाण है लौंग, सेवन से होते है ये चमत्‍कारी फायदे

सिरदर्द

सिरदर्द से राहत के लिए लौंग का उपयोग किया जाता रहा है। लौंग का तेल सिर दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। लौंग का तेल सूंघने से सिरदर्द कम हो सकता है।

सेहत के लिए रामबाण है लौंग, सेवन से होते है ये चमत्‍कारी फायदे

लिवर के लिए फायदेमंद

लौंग के पानी का सेवन लिवर को फायदा पहुंचता है। लिवर इंजरी को कम करने में लौंग मदद कर सकता है। यह साइटोप्लाज्मिक एंजाइम्स में सुधार करके लिवर इंजरी से बचाव कर सकता है।

सेहत के लिए रामबाण है लौंग, सेवन से होते है ये चमत्‍कारी फायदे

टेस्टोस्टेरोन के उत्पादन में मदद

लौंग का प्रयोग अगर संयमित मात्रा किया जाए, तो यह टेस्टोस्टेरोन के उत्पादन में मदद कर सकता है। हालाकि, शोध में सामने आया है कि अगर इसका सेवन अधिक मात्रा में किया जाता है तो टेस्टोस्टेरोन उत्पादन को कमी भी आ सकती है।

सेहत के लिए रामबाण है लौंग, सेवन से होते है ये चमत्‍कारी फायदे

अस्थमा

अस्थमा से होने वाली परेशानी को कम करने में लौंग सहायता कर सकता है। एक रिसर्च में सामने आया है कि लौंग में मौजूद ब्रोन्कोडायलेटर और इम्यूनोमॉड्यूलेटरी गुणों की वजह से यह एंटी-अस्थमेटिक ड्रग जैसी क्षमता दिखा सकता है। लौंग के तेल की सुगंध नाक की नली को साफ करने में मदद करते हैं। साथ ही अस्थमा, खांसी, जुकाम, साइनस, ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याओं को शांत कर सकते हैं।

सेहत के लिए रामबाण है लौंग, सेवन से होते है ये चमत्‍कारी फायदे

पेट का अल्सर

पेट के अल्सर के इलाज में लौंग काफी मदद कर सकता है। यह अल्सर आमतौर पर पेट की सेफ्टी लेयर के कम हो जाने के कारण हो जाते हैं, जिसमें लौंग खाने से फायदा होता है।

सेहत के लिए रामबाण है लौंग, सेवन से होते है ये चमत्‍कारी फायदे

हड्डियों के लिए लौंग

हड्डियों को मजबूत बनाने में लौंग सहायक हो सकता है। लौंग में मैंगनीज होता है, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। लौंग के हाइड्रोक्लोरिक अर्क में मौजूद यूजेनॉल हाइपोगोनैडल ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डी संबंधी रोग) के खिलाफ लड़कर हड्डी-संरक्षण का कार्य कर सकता है।

सेहत के लिए रामबाण है लौंग, सेवन से होते है ये चमत्‍कारी फायदे

कान का दर्द

कान के दर्द में लौंग के तेल का इस्तेमाल फायदा पहुंचाता है। कान के दर्द के लिए लौंग के तेल को उसमें मौजूद दर्द निवारक और एनेस्थेटिक नेचर की वजह से इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे थोड़े समय के लिए दर्द का एहसास कम व खत्म हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा