Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ ही कई फायदे पहुंचाते हैं चिया सीड्स, जानें कैसे करें इसका सेवन

आज इस कड़ी में हम आपको चिया सीड्स के सेवन का तरीका और इससे मिलने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 16 Feb 2022 2:51:17

हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ ही कई फायदे पहुंचाते हैं चिया सीड्स, जानें कैसे करें इसका सेवन

सेहतमंद बने रहने के लिए आहार में ऐसी चीजों को शामिल करने की जरूरत होती हैं जो अपने पोषक तत्वों से शरीर को फायदा पहुंचाने का काम करे। ऎसी ही एक चीज हैं चिया सीड्स जिसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीज, ओमेगा-3 फैटी एसिड, फास्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है और इनका सेवन सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको चिया सीड्स के सेवन का तरीका और इससे मिलने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

health benefits of chia seeds,healthy living,Health tips अच्छी नींद के लिए जरूरी

कई लोगों को अनिद्रा और तनाव जैसी परेशानियां होती है, जिसकी वजह से उनके सेहत पर भी काफी असर पड़ता है। ऐसे में चिया सीड का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल चिया सीड में ओमेगा-3 फैटी एसिड की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिसके सेवन से चिंता, तनाव और अनिद्रा की समस्या कम हो सकती है। इससे हृदय रोग और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा भी कम हो सकता है।

health benefits of chia seeds,healthy living,Health tips हड्डियों को बनाए मजबूत

इसके सेवन से आपकी हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही हड्डियों से संबंधित कई बीमारियां भी इससे दूर हो सकती है। चिया सीड में कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है, जिससे हड्डियों तो मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इससे आप स्मूदी या फलों के साथ भी खा सकते हैं। health benefits of chia seeds,healthy living,Health tips वजन घटाने में मददगार

चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है, जिसके सेवन से पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने और वजन तेजी से कम करने में मदद मिलती है क्योंकि जब आपका पाचन तंत्र सही रहता है, तो आप तेजी से खाने को पचा पाते है। साथ ही इससे अपच, कब्ज और गैस की समस्या में भी राहत मिलती है।

health benefits of chia seeds,healthy living,Health tips स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

चिया सीड्स में प्रोटीन और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से आपकी स्किन ग्लोइंग और बेदाग नजर आती है। दरअसल प्रोटीन ऊतकों के रखरखाव और निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही बढ़ती उम्र की झुर्रियां और फाइन लाइन्स को भी कम करता है। इसके अलावा चिया सीड्स बालों के लिए भी काफी अच्छा होता है।

health benefits of chia seeds,healthy living,Health tips कोलेस्ट्रोल कम करे

चिया सीड के सेवन से कोलेस्ट्रोल और हृदय संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स कर एक्सट्रा फैट को शरीर से बाहर निकाल सकता है। इससे शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा संतुलित रहती है।
health benefits of chia seeds,healthy living,Health tips चिया सीड का सेवन कैसे करें

चिया सीड्स को कभी कच्चे खाने का प्रयास न करें। इससे आपको कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। साथ ही इससे पाचन संबंधी कई समस्याएं हो सकती है। इसे हमेशा भिगोकर खाने या अन्य तरीके से इस्तेमाल करने का प्रयास करें। डायटीशियन अर्चना बत्रा के अनुसार आप एक दिन में एक चम्मच चिया सीड्स या 15 ग्राम चिया सीड्स खा सकते है। इससे आप कई तरीकों से खा सकते हैं।

health benefits of chia seeds,healthy living,Health tips चिया सीड्स खाने के तरीके

- चिया सीड्स को आप भिगोकर स्मूदी के ऊपर इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको कई फायदे मिलते हैं।
- इसका उपयोग आप ओट्स या दलिया के ऊपर डालकर खा सकते है। इससे खाने का स्वाद भी बढ़ जाता है।
- इसे खीरा, टमाटर, चुकंदर और गाजर आदि कई प्रकार की फलों और सब्जियों से बने सलाद में उपयोग किया जा सकता है।
- इसे रातभर भिगोकर सुबह आप अखरोट, बादाम या किशमिश के साथ खा सकते हैं।
- इसे सुबह में फलों और दही में मिलाकर खा सकते हैं। कई लोग इसे छाछ में मिलाकर भी पीना करते है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology