न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में जरूर पीनी चाहिए छाछ, पुरुषत्व को मिलता है बढ़ावा

गर्मियों के मौसम में लोग ठंडी चीज़ें पीना पसंद करते हैं। कई प्रकार के ठन्डे पेय बाजार में उपलब्ध होते हैं, जिन्हें पीने से गर्मियों में राहत तो मिलती है लेकिन सेहत की दृष्टि से यह चीज़ें सही नहीं मानी जाती।

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 18 Jun 2023 12:53:39

गर्मियों में जरूर पीनी चाहिए छाछ, पुरुषत्व को मिलता है बढ़ावा

गर्मियों के मौसम में लोग ठंडी चीज़ें पीना पसंद करते हैं। कई प्रकार के ठन्डे पेय बाजार में उपलब्ध होते हैं, जिन्हें पीने से गर्मियों में राहत तो मिलती है लेकिन सेहत की दृष्टि से यह चीज़ें सही नहीं मानी जाती। गर्मियों में छाछ पीना सारे विकल्पों से कहीं अधिक बेहतर है। इसे गर्मियों के लिए सबसे बेहतर पेय माना जाता है, इसे पीने से आपको गर्मी से भी राहत मिलेगी और कई सारे फायदे भी मिलेंगे। छाछ दही से तैयार किया जाता है और इसमें विटामिन ए, बी, सी और ई पाया जाता है। पुरुषों के लिए छाछ का सेवन बहुत ज्यादा करना चाहिए क्योंकि इसके जबरदस्त फायदे होते हैं।

मार्केट में अलग-अलग कंपनियों के छाछ आते हैं जिसे पीने के बाद शरीर अंदर से ठंडक देता है। गर्मी में छाछ का सेवन बहुत आवश्यक होता है जो आपको कई बीमारियों से बचाता भी है। गर्मी में शरीर को ऊपर से बचाया जा सकता है लेकिन अंदर से ठंडक रहने के लिए लोग पानी का सहारा लेते हैं। ऐसे में छाछ एक ऐसा पेय पदार्थ होता है जो बहुत फायदेमंद होता है।

छाछ दही खाने से ज्यादा फायदेमंद होता है। छाछ में कार्बोहाइड्रेट और बैक्टीरिया होता है जो छाछ पीने से पुरुषों में एनर्जी देता है और जो लोग धूप में काम के लिए निकलते हैं उन्हें रोज एक गिलास इसका सेवन कर लेना चाहिए। एनर्जी के अलावा पुरुषों में स्टेमिना को भी छाछ बढ़ाता है और उनमें स्पर्म काउंट भी बढ़ाता है। इसलिए पुरुषों को इसका सेवन गर्मी में जरूर करना चाहिए।

छाछ पीने का सही समय

छाछ का सेवन दिन में किसी भी समय किया जा सकता है। लेकिन छाछ पीने का सबसे सही समय भोजन करने के बाद होता है, क्योंकि यह पेट के लिए लाभदायक साबित होता है। लेकिन भूलकर भी छाछ का सेवन शाम में या रात में नहीं करना चाहिए। क्योंकि शाम के बाद या रात में छाछ पीने से पेट संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

आइए डालते हैं एक नजर छाछ पीने से होने वाले फायदों पर—

मिलते हैं पोषक तत्व

छाछ में कई तरह के पोषक तत्व जैसे विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। छाछ को नमक, फ्रूट मसाला, चीनी या पुदीना मिलाकर पीया जाता है, इससे पेट की गर्मी को ठंडक मिलती है।

buttermilk health benefits,benefits of drinking buttermilk,nutritional value of buttermilk,buttermilk and digestion,buttermilk for weight loss,buttermilk benefits for skin,buttermilk for gut health

लू और दस्त रहते हैं दूर

गर्मी के दिनों में नियमित रूप से छाछ का सेवन करने से व्यक्ति लू से बचा रहता है। इसके साथ ही छाछ पीने से दस्त, डिहाइड्रेशन की समस्या से भी मुक्ति मिलती है। बुजुर्गों का कहना है कि गर्मी में छाछ हर व्यक्ति के लिए हर बीमारी का रामबाण इलाज है।

buttermilk health benefits,benefits of drinking buttermilk,nutritional value of buttermilk,buttermilk and digestion,buttermilk for weight loss,buttermilk benefits for skin,buttermilk for gut health

त्वचा की सेहत रहेगी ठीक

छाछ को नियमित पीने से स्किन की सेहत ठीक रहती है। ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। साथ ही स्किन को भी फायदा पहुंचाती है। प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी, विटामिन ए जैसे गुणों से भरपूर छाछ आपकी त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद है। अगर आप अपनी त्वचा को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो छाछ का सेवन आपके लिए गुणकारी होगा। नियमित एक ग्लास छाछ पीने से आप अपनी स्किन को हेल्दी बना सकते हैं। छाछ में आटा मिलाकर बनाए गए लेप को लगाने से त्वचा की झुर्रियां कम होती हैं।

buttermilk health benefits,benefits of drinking buttermilk,nutritional value of buttermilk,buttermilk and digestion,buttermilk for weight loss,buttermilk benefits for skin,buttermilk for gut health

मोटापा कम करने में मददगार

मोटापा कम करने में छाछ बेहद मददगार होती है। इसको नियमित पीने से शरीर का वजन कम हो सकता है। छाछ में कैलोरी और फैट की मात्रा काफी कम होती है। ऐसे से तेजी से फैट बर्न करने के लिए गर्मियों में छाछ का सेवन लाभदायक होगा।

buttermilk health benefits,benefits of drinking buttermilk,nutritional value of buttermilk,buttermilk and digestion,buttermilk for weight loss,buttermilk benefits for skin,buttermilk for gut health

पेट रहेगा ठीक

छाछ पीने से पेट की सेहत ठीक रहती है। अगर आप भी अक्सर गर्मियों में पेट दर्द, जलन या पेट खराब की समस्या ग्रसित रहते हैं, तो इसके लिए छाछ में काला नमक, पुदीना मिलाकर पीने से लाभ मिलेगा। नियमित रूप से छाछ पीने से कब्ज ठीक होती है। छाछ में सेंधा नमक, भुना पिसा जीरा, पिसी काली मिर्च और पोदीना मिलाकर पीने से आंतों की सूजन ठीक हो जाती है।

buttermilk health benefits,benefits of drinking buttermilk,nutritional value of buttermilk,buttermilk and digestion,buttermilk for weight loss,buttermilk benefits for skin,buttermilk for gut health

हड्डियां होंगी मजबूत

30 साल के बाद हड्डियों के कमजोर होने की शिकायत भी ज्यादातर लोगों को होने लगती है। यानी हड्डियों की मजबूती के लिए आपको छाछ का जरूर सेवन करना चाहिए।

buttermilk health benefits,benefits of drinking buttermilk,nutritional value of buttermilk,buttermilk and digestion,buttermilk for weight loss,buttermilk benefits for skin,buttermilk for gut health

कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी है मददगार

कैंसर और हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी छाछ काफी उपोयगी है। यानी कोलेस्ट्रॉल के संतुलित होने पर आपको हार्ट अटैक का जोखिम भी कम हो जाएगा।

buttermilk health benefits,benefits of drinking buttermilk,nutritional value of buttermilk,buttermilk and digestion,buttermilk for weight loss,buttermilk benefits for skin,buttermilk for gut health

पीलिया में होता है फायदा

ऊल्टी आने या जी मचलाने पर छाछ में जायफल घिसकर इसके मिश्रण को पीने से लाभ मिलता है। त्वचा के लिए छाछ बेहद फायदेमंद चीज है। छाछ में शहद मिलाकर नित्य पीने से पीलिया में लाभ होता है।

buttermilk health benefits,benefits of drinking buttermilk,nutritional value of buttermilk,buttermilk and digestion,buttermilk for weight loss,buttermilk benefits for skin,buttermilk for gut health

नियंत्रण में रहता है ब्लड प्रेशर, कब्ज से मिलती मुक्ति

अगर किसी को कब्ज (Constipation) की शिकायत हो, तो उसे रोजाना एक गिलास छाछ का सेवन करना चाहिए। छाछ का सेवन कब्ज की समस्या को ठीक करने में मददगार साबित होता है। इसके साथ ही छाछ का सेवन ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) को नियंत्रित करने में काफी मददगार साबित होता है। छाछ में पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है और पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है।

छाछ पीने के नुकसान

—जिन लोगों को सर्दी-जुकाम की शिकायत हो, उनको छाछ का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है।

—अगर किसी को गठिया की शिकायत हो, तो उसे छाछ का सेवन नहीं करना चाहिए।

—जिन लोगों को अस्थमा (Asthma) की शिकायत होती है, उनको छाछ का सेवन नहीं करना चाहिए।

—जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) लेवल बढ़ा हो, उनको अधिक मात्रा में छाछ का सेवन नहीं करना चाहिए।

—जिन लोगों को किडनी स्टोन (Kidney Stone) की शिकायत हो, उनको छाछ का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री