न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अदरक : चाय की जान, इम्यूनिटी बढ़ा खांसी-जुकाम का काम करती है तमाम

अदरक में अनेक गुण होते हैं। यह रसोई में मसाले के रूप में तो काम आता ही है, साथ ही शरीर के कई विकारों को भी दूर करती है। अधिकतर...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 06 May 2021 6:49:21

अदरक : चाय की जान, इम्यूनिटी बढ़ा खांसी-जुकाम का काम करती है तमाम

अदरक में अनेक गुण होते हैं। यह रसोई में मसाले के रूप में तो काम आता ही है, साथ ही शरीर के कई विकारों को भी दूर करती है। अधिकतर गृहणियाँ इसे चाय में जरूर इस्तेमाल करती हैं। भले ही चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए काली मिर्च, लौंग, इलायची भी काम में ली जाती हैं, लेकिन अदरक की बात ही कुछ और है। मौजूदा कोरानाकाल में अदरक और भी कारगर है और इसका कारण है इसका इम्यूनिटीवर्धक गुण।

ginger,corona period,increase immunity,ginger immunity,ginger corona,covid-19,health news in hindi

1. हृदय रोगों के ख़तरे कम करती है

अदरक में क्रोमियम, मैग्नीशियम और ज़िंक होते हैं, जो रक्त प्रवाह (ब्लड सर्कुलेशन) को बेहतर करते हैं। इससे ठंडी, बुख़ार और अत्यधिक पसीना आने जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। अदरक के तत्व कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं और रक्त प्रवाह में सुधार लाते हैं। अदरक अवरुद्ध धमनियों तथा ख़ून के थक्कों से बचाव करने का काम करती है। इनसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का ख़तरा कम होता है। चीनी चिकित्सा पद्धति में हृदय रोगों के उपचार में अदरक की अपनी अहमियत है।

2. भूख बढ़ाती है

अदरक को एक शक्तिशाली पाचक के रूप में जाना जाता है। यह पाचक अग्नि को भड़काती है, जिससे भूख बढ़ती है। भोजन से पहले अदरक के टुकड़ों पर नमक छिड़ककर खाने से लार का स्राव बढ़ता है, जिससे पाचन में मदद मिलती है। इतना ही नहीं अदरक शरीर के लिए ज़रूरी न्यूट्रिएंट्स के अवशोषण को प्रोत्साहित करती है। ऐसा इसके गैस्ट्रिक और पैन्क्रिएटिक एन्ज़ाइम्स के सीक्रेशन में मदद करने के चलते होता है।

ginger,corona period,increase immunity,ginger immunity,ginger corona,covid-19,health news in hindi

3. पेट की गैस भगाती है

अदरक में वात को दूर करनेवाले तत्व होते हैं। भारी भोजन के बाद अदरक की चाय पीने से पेट फूलने (ब्लॉटिंग) या पेट में गैस होने की समस्या से राहत मिलती है। पेट में मरोड़ आने जैसी समस्या भी दूर होती है। फ़ूड पॉइजनिंग की स्थिति में भी अदरक से लाभ होता है।

4. कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट करती है

यूनिवर्सिटी ऑफ़ मिशिगन कॉम्प्रिहेंसिव कैंसर सेंटर के एक अध्ययन के मुताबिक़ अदरक ओवेरिअन कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट करती है। अदरक के इस्तेमाल के बाद उन कोशिकाओं पर कीमोथेरैपी का भी प्रभावी असर दिखा। स्तन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और कोलोन कैंसर के इलाज में भी अदरक को प्रभावी पाया गया।

जरनल ऑफ़ बायोमेडिसिन ऐंड बायोटेक्नोलॉजी में प्रकाशित एक शोध में दावा किया गया है कि अदरक से ब्रेस्ट कैंसर की कोशिकाओं के प्रसार को रोकने में मदद मिलती है। इससे जुड़ा एक दिलचस्प फ़ैक्ट यह है कि बीटा-एलिमेन नामक एक कैंसररोधी दवा अदरक से ही बनाई जाती है।

ginger,corona period,increase immunity,ginger immunity,ginger corona,covid-19,health news in hindi

5. डायबिटीज़ में वरदान है

दुनियाभर में किए गए कई अध्ययनों में पाया गया है कि अदरक मधुमेह से होने वाली जटिलताओं से बचाव करती है। अदरक डायबिटीज़ से पीड़ित व्यक्ति के लिवर, किडनी और सेंट्रल नर्वस सिस्टम को सुरक्षित रखती है। इसके अलावा नियमित रूप से अदरक का सेवन करने से मधुमेह से पीड़ित व्यक्ति की आंखें भी स्वस्थ रहती हैं।

6. जोड़ों के दर्द और आर्थराइटिस में रामबाण है

अदरक में जिंजरोल नामक एक बहुत ऐक्टिव तत्व होता है, जो जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द को कम करता है। गठिया रोग के शुरुआती चरणों में यह अदरक का सेवन करने से काफ़ी लाभ होता है। मरीजों को बेहतर गतिशीलता का अनुभव होता है। मांसपेशियों और जोड़ों की सूजन भी कम होती है। अदरक को हम प्राकृतिक पेनकिलर कह सकते हैं।

ginger,corona period,increase immunity,ginger immunity,ginger corona,covid-19,health news in hindi

7. सर्दी-खांसी में लाभदायक है

अदरक इम्यूनिटी सिस्टम को मज़बूत करता है, जिससे सर्दी-खांसी तथा फ़्लू जैसी आम समस्याएं परेशान नहीं करतीं। खांसी, गले की खराश और ब्रोंकाइटिस में यह बेहद असरकारी है। सर्दी-खांसी और फ़्लू शहद के साथ अदरक खाना या अदरक वाली चाय पीना हमारे देश का एक बेहद लोकप्रिय तथा प्राचीन नुस्ख़ा है। अदरक में गर्मी पैदा करने वाले गुण होते हैं, इसलिए सर्दियों में अदरक वाली चाय की अपनी अहमियत होती है।

ginger,corona period,increase immunity,ginger immunity,ginger corona,covid-19,health news in hindi

8. माइग्रेन और पीरियड्स के दर्द में लाभदायक है

ईरान में किए गए एक अध्ययन में यह सामने आया है कि माइग्रेन में अदरक माइग्रेन की आम दवा जैसी ही असरदार है। इसकी सबसे अच्छी बात यह रही कि माइग्रेन की दवा के विपरीत इसका कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं था। माइग्रेन में अदरक वाली चाय पीने से तुरंत राहत मिलती है। पीरियड्स के दर्द में भी अदरक से राहत मिलती है।

9. बेहतरीन ऐंटीऑक्सिडेंट है

दुनियाभर के कई अध्ययनों में पाया गया है कि अदरक एक बेहतरीन ऐंटीऑक्सिडेंट है। यह फ्री रेडिकल्स से काफ़ी प्रभावी सुरक्षा प्रदान करता है। जिसके चलते शरीर कई बीमारियों से बचा रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग