न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वेजाइना की बदबू ने कर दिया है परेशान, निजात दिलाएंगे ये 7 आसान घरेलू उपाय

वेजाइना से आने वाली बदबू एक आम बात है लेकिन काफी तेज़ गंध या बदबू का आना असामान्य हो सकता है साथ ही किसी समस्या का संकेत भी हो सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 22 Oct 2023 2:06:33

वेजाइना की बदबू ने कर दिया है परेशान, निजात दिलाएंगे ये 7 आसान घरेलू उपाय

वेजाइना से आने वाली बदबू एक आम बात है लेकिन काफी तेज़ गंध या बदबू का आना असामान्य हो सकता है साथ ही किसी समस्या का संकेत भी हो सकता है। असल में योनि से असामान्य दुर्गन्ध, संक्रमण या किसी अन्य समस्या के कारण आती है जिसकी वजह से खुजली, जलन या डिस्चार्ज भी हो सकता है। कई महिलाएं अपने वेजाइना की गंध के बारे में काफी जागरूक होती हैं। महिलाओं के शरीर, योनि, मुँह, त्वचा आदि की अलग ही महक होती है। वेजाइना की भी एक प्राकृतिक महक होती है जो हर महिला में अलग होती है। योनि की गंध के लिए सबसे आम संक्रमण बैक्टीरियल वेजिनोसिस होता है। इससे संक्रमित होने पर मछली जैसी गंध, साथ ही साथ पतला और सफेद या भूरे रंग का डिस्चार्ज और पेशाब करने या संभोग के दौरान जलन होती है। यह संक्रमण यौन संचरित होता है और विशिष्ट एंटीबायोटिक दवाओं से इसका इलाज किया जाता है।

योनि की गंध के प्रकार

- मछली जैसी योनि गंध
- मीठी या बियर जैसी योनि गंध
- मटैलिक योनि गंध
- अमोनिया जैसी योनि गंध
- कस्तूरी जैसी गंध

आज हम आपको आसान से उपाय बताने जा रहे हैं जो वैजाइना की बदबू से निजात दिलाएंगे। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

वेजाइना की बदबू ने कर दिया है परेशान, निजात दिलाएंगे ये 7 आसान घरेलू उपाय

नीम की पत्तियां

वजाइना से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए नीम की पत्तियां भी बेहद प्रभावी मानी जाती हैं। नीम की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-बायोटिक गुण होते हैं। इसलिए इसकी पत्तियों के प्रयोग से भी यीस्ट और बैक्टीरियल इंफेक्शन को दूर किया जा सकता है। नीम की ताजी पत्तियों को धोकर थोड़े से पानी में डालकर उबालें। 5-7 मिनट तक उबालने के बाद इसे छान लें और ठंडा करके इस पानी को योनि पर लगाएं और धुलाई करें। रोजाना 1 बार धोने से जल्द ही आपको वजाइनल ओडर से छुटकारा मिलेगा।

वेजाइना की बदबू ने कर दिया है परेशान, निजात दिलाएंगे ये 7 आसान घरेलू उपाय

सौंफ का पानी या चाय

वजाइना की बदबू को दूर करने में सौंफ बड़ी फायदेमंद होती है। आमतौर पर वजाइना से आने वाली बदबू का कारण बैक्टीरियल या यीस्ट इंफेक्शन होता है। सौंफ में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-बायोटिक गुण होते हैं। इसलिए अगर आपको वजाइना से बदबू आने की समस्या है, तो आप सौंफ का पानी पी सकती हैं। इसे बनाने के लिए रात में सोने से पहले एक ग्लास पानी में 2 चम्मच सौंफ डालकर ढककर रख दें। सुबह उठने के बाद इस पानी को छान लें और खाली पेट पी लें।

इसी तरह आप सौंफ की चाय पीकर भी वजाइना से आने वाली बदबू से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए एक पैन में थोड़ा सा पानी लें और इसमें 1 चम्मच सौंफ डालकर उबालें। 4-5 मिनट तक उबालने के बाद इस चाय को छानें और गर्म ही पिएं। स्वाद के लिए आप आधा चम्मच शहद डाल सकती हैं। वजाइना की बदबू दूर करने का ये उपाय बेहद आसान है।

वेजाइना की बदबू ने कर दिया है परेशान, निजात दिलाएंगे ये 7 आसान घरेलू उपाय

एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका भी वजाइना से आने वाली बदबू की दूर करने के लिए बहुत प्रभावी माना जाता है। एप्पल साइडर विनेगर में भी पावरफुल एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जिसके कारण ये योनि में पनप रहे यीस्ट और बैक्टीरिया को रोकता है और वजाइना की बदबू को समाप्त करता है। इसके प्रयोग के लिए एक ग्लास पीने वाला पानी लें और इसमें 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालकर घोल लें। अब इस पानी को पिएं। आप विनेगर वाले इस पानी को दिन में 2 बार रोजाना पिएं, कुछ दिनों में ही आपके योनि से आने वाली दुर्गंध दूर हो जाएगी। एप्पल साइडर विनेगर पाचन के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है, इसलिए इससे आपका मेटाबॉलिज्म तेज होगा और शरीर में जमा एक्सट्रा चर्बी भी समाप्त होने लगेगी।

वेजाइना की बदबू ने कर दिया है परेशान, निजात दिलाएंगे ये 7 आसान घरेलू उपाय

दही

दही, योनि की दुर्गन्ध को कम करने में काफी मदद करता है। इसमें मौजूद लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया संक्रमण कम करने में भी मदद करता है। यह योनि से आने वाली मछली जैसी गंध को दूर करने के लिए एक प्राकृतिक और प्रभावी तरीका है। योनि के सामान्य पीएच को बनाये रखने के लिए अपने दोपहर के खाने में दो कप दही में बिना कुछ मिलाये उसका भोजन के साथ सेवन करें। इसके साथ ही दही में टेम्पॉन डुबोएं और धीरे धीरे अपनी योनि में अंदर फिक्स करें। इसे एक घंटे या दो के लिए लगा रहने दें। उसके बाद उस जगह को साफ़ कर लें। वैकल्पिक रूप से, यदि आपकी योनि से बहुत तेज़ गंध आती है, तो आप दही में दो कॉटन पैड्स को डुबोएं और उसे वेजाइना पर रगड़ें। आप कॉटन पैड्स वाला तरीका दिन में तीन से चार बार दोहरा सकती हैं। टेम्पॉन वाली विधि रातोंरात योनि की गंध को खत्म कर देगी।

वेजाइना की बदबू ने कर दिया है परेशान, निजात दिलाएंगे ये 7 आसान घरेलू उपाय

हल्दी

हल्दी में एंटीमाइक्रोबियल, अनुत्तेजक और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह माइक्रोबियल संक्रमण और घावों का इलाज करने के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपचार है। योनि की गंध को खत्म करने के लिए 1 इंच हल्दी की गांठ को अच्छी तरह से धो लें। इसे छीलकर एक लीटर पानी में उबालें जब तक कि पानी की मात्रा आधी न हो जाये। इस पानी का उपयोग योनि को धोने के लिए करें। इसके साथ ही रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में हल्दी पाउडर मिलाकर पीएं।

वेजाइना की बदबू ने कर दिया है परेशान, निजात दिलाएंगे ये 7 आसान घरेलू उपाय

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा आपके वेजाइना के पीएच स्तर को सामान्य रूप में वापस लाने में मदद करता है। इस प्रकार बैक्टीरिया और फंगस को भी नियंत्रित रखता है। यह संक्रमण का इलाज करता है और दुर्गन्ध को समाप्त करता है। इसके लिए आप बाथटब में 1/2 कप बेकिंग सोडा मिलाएं और 20-30 मिनट के लिए अपने निचले शरीर को इसमें रहने दें। साथ ही आप एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिला भी सकती हैं और इसे गटक जाएं। आप एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर इसका सेवन कर सकती हैं।

वेजाइना की बदबू ने कर दिया है परेशान, निजात दिलाएंगे ये 7 आसान घरेलू उपाय

लहसुन

लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जिसकी वजह से इसका इस्तेमाल संक्रमण का इलाज करने के लिए किया जाता है। योनि गंध को ख़त्म करने के लिए यह बहुत अच्छे घरेलू उपचारों में से एक है। इसके लिए सबसे पहले आप ताज़े लहसुन को छीलें और इसे एक सूती कपड़े में लपेट लें। इसके बाद इसे एक छोटी सी तार की सहायता से योनि में अंदर ले जाएं और रात भर के लिए रहने दें। स्ट्रिंग की मदद से सुबह इसे निकाल लें। रात में इस प्रक्रिया को एक बार ही करें। योनि गंध सुबह तक चले जाना चाहिए। अगर नहीं जाये तो आप इसे दोहरा सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
बच्चों में क्यों तेजी से बढ़ रहे सफेद दाग के मामले? किन हिस्सों पर सबसे पहले दिखते हैं शुरुआती संकेत, जानें डॉक्टर की राय
बच्चों में क्यों तेजी से बढ़ रहे सफेद दाग के मामले? किन हिस्सों पर सबसे पहले दिखते हैं शुरुआती संकेत, जानें डॉक्टर की राय
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
1 अक्टूबर से NCR में लागू होगा ‘No PUCC, No Fuel’ नियम, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कसेगा शिकंजा
1 अक्टूबर से NCR में लागू होगा ‘No PUCC, No Fuel’ नियम, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कसेगा शिकंजा
ईरान युद्ध पर ट्रंप को झटका, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने सैन्य अभियान सीमित करने के पक्ष में दिया वोट; अब आगे क्या होगा?
ईरान युद्ध पर ट्रंप को झटका, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने सैन्य अभियान सीमित करने के पक्ष में दिया वोट; अब आगे क्या होगा?
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
भारत की नाराजगी से फर्क नहीं पड़ता, पाकिस्तान से कई देशों के मजबूत रिश्ते; तुर्की का दोटूक संदेश
भारत की नाराजगी से फर्क नहीं पड़ता, पाकिस्तान से कई देशों के मजबूत रिश्ते; तुर्की का दोटूक संदेश
पाकिस्तान, चीन और नेपाल में सस्ता हुआ पेट्रोल, भारत में कीमतें जस की तस; कब घटेंगे दाम?
पाकिस्तान, चीन और नेपाल में सस्ता हुआ पेट्रोल, भारत में कीमतें जस की तस; कब घटेंगे दाम?
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
5 जुलाई को शादी की चर्चा के बीच सुर्खियों में गौरी स्प्रैट, जानिए उम्र, करियर और आमिर से उनका रिश्ता
5 जुलाई को शादी की चर्चा के बीच सुर्खियों में गौरी स्प्रैट, जानिए उम्र, करियर और आमिर से उनका रिश्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह