न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुर्दों को मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 8 आहार, बनेगी सेहत

आपको अपने खानपान पर ध्यान देने की जरूरत होती हैं और इसके लिए डाइट में ऐसी चीजों को शामिल किया जाना चाहिए जो किडनी को स्वस्थ बनाने का काम करें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 23 Nov 2021 7:31:38

गुर्दों को मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 8 आहार, बनेगी सेहत

स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी हैं कि शरीर के सभी अंग सुचारू रूप से काम करें। हर अंग का अपना विशेष काम होता हैं। शरीर के विभिन्न अंगों में से एक हैं गुर्दा अर्थात किडनी जो शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने का काम करते हैं। ऐसे में अच्छी सेहत के लिए जरूरी हैं कि आपके गुर्दे मजबूत हो अच्छे से काम करें। ऐसे में आपको अपने खानपान पर ध्यान देने की जरूरत होती हैं और इसके लिए डाइट में ऐसी चीजों को शामिल किया जाना चाहिए जो किडनी को स्वस्थ बनाने का काम करें। तो आइये जानते हैं ऐसे आहार के बारे में।

Health tips,health tips in hindi,healthy kidney

लहसुन

किडनी को हेल्दी रखने में लहसुन आपकी मदद कर सकता है। लहसुन में सोडियम, फास्फोरस और पोटेशियम की अधिकता होती है, जो किडनी में होने वाली समस्याओं से बचाव करता है। इसलिए अगर आप अपनी किडनी को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो अपने डाइट में नियमित रूप से लहसुन को शामिल करें।

Health tips,health tips in hindi,healthy kidney

अनानास

अनानास यानि पाइनएप्पल स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह विटामिन सी से भरपूर होता है, जिससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसके अलावा अनानास में फाइबर की भी अधिकता होती है, जो किडनी से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में सहायक मानी जाती है। इसलिए आप किडनी को स्वस्थ रखने के लिए अपने डाइट में अनानास को शामिल कर सकते हैं।

Health tips,health tips in hindi,healthy kidney

जामुन

जामुन स्वाद के साथ-साथ कई गुणों से भरपूर होता है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो किडनी को हेल्दी रखने में आपकी मदद कर सकते हैं। जामुन में पोटेशियम, सोडियम और फास्फोरस होता है, जो किडनी के लिए अच्छा है। इसके सेवन से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। साथ ही आपका हृदय भी स्वस्थ रहता है। किडनी को हेल्दी बनाए रखने में आप अपने डाइट में जामुन को शामिल कर सकते हैं।

Health tips,health tips in hindi,healthy kidney

लाल अंगूर

लाल अंगूर देखने में काफी खूबसूरत लगता है। साथ ही यह स्वाद और स्वास्थ्य गुणों से भी भरपूर होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट किडनी को हेल्दी बनाए रखने में आपकी मदद करता है। लाल अंगूर के सेवन से आप अपनी किडनी को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं, क्योंकि इसमें पोटेशियम की मात्रा बिल्कुल भी नहीं होती है। इसलिए यह किडनी फ्रेंडली फ्रूट माना जाता है।

Health tips,health tips in hindi,healthy kidney

पालक

शरीर में कई तरह की परेशानियों को दूर करने में पालक बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। पालक कई तरह के विटामिंस जैसे- विटामिन ए, सी और के से भरपूर होता है। इसके अलावा पालक में मैग्नीशियम, फोलेट और आयरन भी पाया जाता है। यह सभी पोषक तत्व किडनी के लिए हेल्दी माने जाते हैं। अगर आप अपने डाइट में पालक को शामिल करते हैं, तो आपकी किडनी लंबे समय तक स्वस्थ रहती है।

Health tips,health tips in hindi,healthy kidney

प्याज

प्याज का इस्तेमाल लगभग हर किसी के घर में किया जाता है। सेहत के लिहाज से प्याज बहुत ही फायदेमंद भी है। प्याज में मौजूद फ्लेवोनोइड्स किडनी हेल्द के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट किडनी की बीमारियों को दूर करता है। इसलिए अपने आहार में प्याज का सेवन सलाद के रूप में जरूर करें।

Health tips,health tips in hindi,healthy kidney

फूलगोभी

फूलगोभी कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो किडनी के लिए काफी लाभकारी है। इसमें विटामिन सी, फाइबर और फोलेट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो किडनी के लिए हेल्दी मानें जाते हैं। इसके अलावा फूलगोभी में थियोसायनेट्स, इंडोल्स और ग्लूकोसिनोलेट्स मौजूद होता है, जो किडनी को हेल्दी बनाए रखता है। अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई समस्या है, तो अपने डाइट में फूलगोभी को जरूर शामिल करें।

Health tips,health tips in hindi,healthy kidney

शिमला मिर्च

शिमला मिर्च भी किडनी रोगियों के लिए फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर रूप से मौजूद होता है। इसके साथ ही यह विटामिन सी का भी अच्छा स्त्रोत है। ये तत्व किडनी को हेल्दी बनाए रखने में मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आप खुद को और किडनी को हेल्दी रखना चाह रहे हैं, तो अपने डाइट में शिमला मिर्च को जरूर शामिल करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग