Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्भाशय की सेहत पर ध्यान देना भी हैं जरूरी, महिलाएं अपने आहार में शामिल करें ये 7 फूड

महिलाएं अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम और अच्छा खानपान अपनी दिनचर्या में शामिल करती हैं। महिलाएं अपनी समस्या अनुसार अपने खानपान को व्यवस्थित करती हैं। लेकिन इस बीच देखा जाता हैं कि महिलाएं अपने गर्भाशय अर्थात यूट्रस की सेहत को लेकर अनदेखी कर बैठती हैं जो कि जिसे फीमेल रिप्रोडक्टिव सिस्टम का आधार माना जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 04 Mar 2022 10:56:25

गर्भाशय की सेहत पर ध्यान देना भी हैं जरूरी, महिलाएं अपने आहार में शामिल करें ये 7 फूड

महिलाएं अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम और अच्छा खानपान अपनी दिनचर्या में शामिल करती हैं। महिलाएं अपनी समस्या अनुसार अपने खानपान को व्यवस्थित करती हैं। लेकिन इस बीच देखा जाता हैं कि महिलाएं अपने गर्भाशय अर्थात यूट्रस की सेहत को लेकर अनदेखी कर बैठती हैं जो कि जिसे फीमेल रिप्रोडक्टिव सिस्टम का आधार माना जाता है। यूट्रस के बिना प्रेगनेंसी संभव ही नहीं है। ऐसे में जरूरी हैं कि अपने खानपान में ऐसी चीजों को भी शामिल किया जाए जो यूट्रस की अच्छी सेहत प्रदान करने का काम करें। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे फूड की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें महिलाओं को अपने आहार में शामिल कर गर्भाशय की सेहत बनानी चाहिए। तो आइये जानते हैं इन फूड के बारे में...
Health,healthy uterus,food to keep uterus healthy,women health,healthy living,Health tips ग्रीन टी

ग्रीन टी में एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इससे यूट्रस तो हेल्दी रहता ही है बल्कि यूट्रस में फाइब्रोइड्स का खतरा भी कम रहता है। विशेषज्ञों के अनुसार, जिन महिलाओं को फाइब्रोइड्स की बीमारी है उन्हें दो महीनों तक ग्रीन टी को पीना चाहिए। इससे फाइब्रोइड्स की संख्या कम होती है। तो ऐसे में गर्भाशय को स्वस्थ रखने के लिए आज से ही ग्रीन टी का सेवन शुरू कर दे। Health,healthy uterus,food to keep uterus healthy,women health,healthy living,Health tips नींबू

नींबू विटामिन सी का अच्छा स्रोत है और इसका सेवन हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है साथ ही विटामिन से यूट्रस की इम्यूनिटी भी अच्छी रहती है। नींबू के सेवन से न सिर्फ शरीर बल्कि यूट्रस से बैक्टेरिया और इंफेक्शन दूर रहते हैं। आप अगर एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर रोज सुबह सेवन करेंगे तो गर्भाशय की सेहत में सुधार होगा। Health,healthy uterus,food to keep uterus healthy,women health,healthy living,Health tips ओमेगा 3 फैटी एसिड

मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड की भरपूर मात्रा होती है मगर आप वेजिटेरियन हैं तो बाजार में ओमेगा की टैब्लेट्स आती हैं आप उनका सेवन कर सकते हैं पर डॉक्टर की सलाह पर ही गोलियों का सेवन करें। ओमेगा 3 फैटी एसिड के सेवन से महिलाओं के शरीर में प्रोस्टा ग्लैंड का बनना कम हो जाता है। ये एक हॉर्मोन है जिससे यूट्रस में कॉन्ट्रेक्शन होता है। कॉन्ट्रेक्शन से यूट्रस की पोजिशन बदल सकती है। इससे बचने के लिए ओमेगा का सेवन लाभदायक है। Health,healthy uterus,food to keep uterus healthy,women health,healthy living,Health tips ड्रायफ्रूट्स

ड्रायफ्रूट्स और सीड्स आपकी बॉडी में हॉर्मोन्स की ग्रोथ में मदद करते हैं। सीड्स और नट्स खाने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बनता है। गुड कोलेस्ट्रॉल और नट्स में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड से यूट्रस में कैंसर के खतरे की आशंका कम हो जाती है। इससे प्री-मेच्योर बेबी की खतरा भी काफी हद तक कम रहता है। यूट्रस को हेल्दी रखने के लिए आपको काजू, फ्लेक्स सीड्स, बादाम खाने चाहिए। Health,healthy uterus,food to keep uterus healthy,women health,healthy living,Health tips फाइबर रिच फूड

फाइबर रिच फूड का सेवन हमारे शरीर से वेस्ट और टॉक्सिक मटेरियल को बाहर करता है। हाई फाइबर डाइट से एक्सट्रा एस्ट्रोजन बॉडी के बाहर निकल जाते हैं। इससे यू्ट्रीन फाइब्रोइड्स का खतरा कम होता है। आप फाइबर से भरपूर बीन्स, वेजिटेबल, फ्रूट्स और होल ग्रेन को अपनी डाइट में शामिल करें। आपको ऑर्गेनिक फूड खाना चाहिए इसमें कैमिकल और पेस्टिसाइड नहीं होते हैं। इन कैमिकल्स से अबॉर्शन का खतरा रहता है। इस खतरे से बचने के लिए आपको फाइबर रिच फ़ूड का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही आपको हर दिन 8 से 10 गिलास पानी का सेवन करना चाहिए। सब्जियों को सलाद के रूप में भी आप अपनी रोजाना की डाइट में शामिल कर सकते हैं। इनके सेवन से एस्ट्रोजन का लेवल कम रहेगा और यूट्रस में ट्यूमर का खतरा भी नहीं होगा। Health,healthy uterus,food to keep uterus healthy,women health,healthy living,Health tips कैस्टर ऑयल

कैस्टर ऑयल या अरंडी के तेल के फायदों के बारे में बचपन से ही सुनते आ रहे हैं। कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इसका सेवन फायदेमंद साबित होता है। साथ ही डॉक्टरों का मानना है कि कैस्टर ऑयल के सेवन से ओवेरियन सिस्ट और यूट्रस में फाइब्रोइड्स की समस्या भी दूर होती है। कैस्टर ऑयल में रेकोनोलिक एसिड पाया जाता है जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार होता है और यूट्रस भी इंफेक्शन का शिकार नहीं होता। Health,healthy uterus,food to keep uterus healthy,women health,healthy living,Health tips डेयरी प्रोडक्ट्स

महिलाओं को अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स एड करने चाहिए जैसे दही, दूध, मक्खन। ये सब ही उत्पाद यूट्रीन हेल्थ के लिए अच्छे माने जाते हैं। इनमें कैल्शियम और विटामिन डी की मात्रा पाई जाती है। कैल्शियम से हड्डियां भी मजबूत होती हैं और डेयरी उत्पादों में पाए जाने वाले विटामिन डी के सेवन से यूट्रीन फाइब्रोइड का खतरा कम होता है। 100 ग्राम लो फैट मिल्क और दही से लगभग 125 मिलीग्राम कैल्शियम मिलता है। दूध के उत्पाद नहीं लेना चाहतीं तो तिल या बादाम का भी सेवन कर सकती हैं। आप तिल को रोस्ट कर खाएं और बादाम को भिगोकर अगले दिन खाएं। इसमें कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। पनीर को कच्चा खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। हर दिन महिलाओं को एक गिलास दूध पीना चाहिए। इससे यूट्रस के साथ-साथ अन्य अंग भी हेल्दी रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology