न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डाइट में इन आहार को शामिल कर बच्चों के दांतों और मसूड़ों को बनाए स्वस्थ

आज हम आपको कुछ ऐसे आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपके बच्चे के दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ बनाने का काम करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 13 Nov 2021 6:49:29

डाइट में इन आहार को शामिल कर बच्चों के दांतों और मसूड़ों को बनाए स्वस्थ

वर्तमान समय में देखा जा रहा हैं कि बच्चों को कम उम्र में ही दांतों और मसूड़ों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं। कम उम्र में ही दांतों में आई कमजोरी चिंता की बात हैं जो आगे चलकर विकट स्थिति पैदा कर सकती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि बच्चों के दांतों और मसूड़ों को सड़न से बचाने के लिए अपने बच्चों के खानपान में सुधार लाया जाए। कई बार बच्चे कोल्ड ड्रिंक और चॉकलेट जैसी चीजें खाते हैं जो दांतों को नुकसान पहुंचाती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपके बच्चे के दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ बनाने का काम करेंगे।

डाइट में इन आहार को शामिल कर बच्चों के दांतों और मसूड़ों को बनाए स्वस्थ

मिल्क प्रोडक्ट्स

ब्रेड, सफेद आलू और पास्ता जैसे स्टार्चयुक्त कार्बोहाइड्रेट शुगर में टूट जाते हैं। इस शुगर आपके बच्चे के मुंह में के बैक्टीरिया अपना खाना बनाते हैं और कैविटी पैदा करने वाले एसिड का उत्पादन करते हैं। जब आपका बच्चा दूध पीता है या पनीर खाता है जो कैल्शियम, विटामिन डी और फॉस्फेट से भरपूर होता है। यह उसके मुंह में पीएच स्तर को बढ़ाता है, एसिड के स्तर को कम करता है और दांतों की सड़न के जोखिम को कम करता है। कैल्शियम कई अन्य तरीकों से भी फायदेमंद होता है। ये आपके एनेमल को मजबूत बनाता है और दांतों से चिपक जाता है। आगे चलकर उन्हें एसिड से बचाता है। यह क्षतिग्रस्त दांतों की मरम्मत करता है और आपके बच्चे के दांतों के आसपास की हड्डियों को मजबूत करता है, जिससे वे बाद में पीरियडोंटल बीमारी से बचे रहते हैं। इसी तरह दही में प्राकृतिक प्रोबायोटिक बैक्टीरिया होते हैं जो कि प्लाक बिल्डअप और मसूड़े की सूजन का कारण बनते हैं। तो, बच्चों के दांतों को मजबूत बनाने के लिए उन्हें दूध, दही और पनीर जैसे मिल्क प्रोडक्ट्स जरूर खाने को दें।

डाइट में इन आहार को शामिल कर बच्चों के दांतों और मसूड़ों को बनाए स्वस्थ

आंवले की कैंडी

आंवले की कैंडी बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद है। दरअसल, ये आंवले से बनती है और दांतों को मजबूत बनाती है। आंवला में एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी की अच्छाई होती है, जो मुंह में बैक्टीरिया और संक्रमण से लड़ने में मदद करती है और मसूड़ों को ठीक करती है। साथ ही ये प्राकृतिक क्लींजर के रूप में भी काम करती है और आपके बच्चों के मुंह से आने वाली सांसों की दुर्गंध को कम करने में मददगार है। आप अपने बच्चे को रोजाना एक ताजा आंवला खिला सकते हैं और आधा कप पानी में आधा चम्मच सूखा आंवला पाउडर मिला कर दे सकते हैं।

डाइट में इन आहार को शामिल कर बच्चों के दांतों और मसूड़ों को बनाए स्वस्थ

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां फोलेट से भरपूर होती हैं और दांतों के लिए फोलेट के फायदे कई हैं। दरअसल, हरी सब्जियों में मिलने वाला फोलेट मसूड़ों की सूजन को कम कर सकता है और प्लॉक को कम कर सकता है। साथ ही ये ब्लीडिंग गम्स की समस्या को भी कम करता है और मसूड़ों की बीमारी से बचाव में मदद करता है।

डाइट में इन आहार को शामिल कर बच्चों के दांतों और मसूड़ों को बनाए स्वस्थ

नट्स एंड सीड्स

नट और सीड्स में नेचुरल फैट्स होते हैं जो दांतों तो एक सुरक्षित कोटिंग देते हैं और बैक्टीरिया से बचाव में मदद करते हैं। बीजों में मौजूद तेल गम्स को मजबूत करने में मदद करते हैं और बच्चों के दांतों को स्वस्थ बनाते हैं। ऐसे में आप अपने बच्चों को सूरजमुखी के बीज खिला सकते हैं। बता दें कि सूरजमुखी के बीजों में फोलिक एसिड भी होता है जो कि मसूड़ों की सूजन को कम करता है।

डाइट में इन आहार को शामिल कर बच्चों के दांतों और मसूड़ों को बनाए स्वस्थ

विटामिन सी से भरपूर फूड्स

आपके बच्चे के मुंह में कई अलग-अलग प्रकार के बैक्टीरिया होते हैं, और उनमें से कुछ मसूड़े की सूजन का कारण बन सकते हैं, जो कि मसूड़ों की बीमारी का पहला चरण है। संतरे, नीबू, कीवी, खरबूजा, पपीता और स्ट्रॉबेरी जैसे फलों में विटामिन सी होते हैं जो कि इन बैक्टीरिया को मारने का काम करते हैं। यह मसूड़ों में कोलेजन की कमी को दूर करते हैं। पर खट्टे खाद्य पदार्थ या कोई ड्रिंक पीने के बाद बच्चों को अपने दांत ब्रश करने से पहले कम से कम 30 मिनट तक बच्चों को रूकने को कहें। ऐसा इसलिए क्योंकि फलों में साइट्रिक एसिड होता है जो कि दांतों के इनैमल को कमजोर कर सकता है और दांतों को ब्रश करने से इनका क्षरण हो सकता है।

डाइट में इन आहार को शामिल कर बच्चों के दांतों और मसूड़ों को बनाए स्वस्थ

रागी

रागी कैल्शियम के बहुत कम शाकाहारी स्रोतों में से एक है और इसमें बाकी अनाज की तुलना में ज्यादा कैल्शियम है। बच्चों का रागी खिलाने के फायदे ज्यादा हैं क्योंकि ये बच्चों में हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं और उनके दांतों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। साथ ही रागी में विटामिन सी भी होता है जो कि दांतों के स्वास्थ्य के लिए बेहतर माना जाता है। साथ जो बच्चे कमजोर हैं या उनमें खून की कमी है, उनके लिए भी रागी में मिलने वाला आयरन भी फायदेमंद है। आप अपने बच्चों को रागी की रोटी, दलिया और कुकीज बना कर दे सकते हैं।

डाइट में इन आहार को शामिल कर बच्चों के दांतों और मसूड़ों को बनाए स्वस्थ

तिल के बीज

तिल के छोटे-छोटे बीज कैल्शियम से भरपूर होते हैं, जो आपके दांतों को स्वस्थ और मजबूत रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा, तिल दांत में जमा प्लाक को भी साफ करने में मदद करते हैं। इस तरह तिल के बीज स्वस्थ दांतों के लिए बहुत फायदेमंद है। आप अपने बच्चों को तिल के लड्डू और तिल से बनी दूसरी चीजें दे सकते हैं।

डाइट में इन आहार को शामिल कर बच्चों के दांतों और मसूड़ों को बनाए स्वस्थ

अंडे

विशेष रूप से अंडे की जर्दी में विटामिन डी होता है, दांतों के इनेमल के निर्माण और सुरक्षा के लिए आवश्यक खनिज है। इसमें कैल्शियम और फॉस्फेट भी है जो कि दांतों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी भी है। इसके लिए रोज अपने बच्चे को एक अंडा खाने को दें। वे अगर अंडा नहीं खाना चाहतें तो उन्हें इससे बनी कोई रेसिपी खाने को दें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा