न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन चीजों का सेवन लिवर को रखता है हेल्दी, आज ही डाइट में करे शामिल

लिवर को शरीर का पावर हाउस कहा जाता है। यह पाचन क्रिया में मदद करने के साथ ही कई महत्वपूर्ण कार्य भी करता है। लिवर न केवल रक्त को शुद्ध करता है बल्कि यह रक्त शर्करा के स्तर को भी नियंत्रित रखता है। यह भोजन को पचाने, पोषक तत्वों को स्टोर करने और बैक्टीरिया को दूर करने में मदद करता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 04 Mar 2022 4:25:51

इन चीजों का सेवन लिवर को रखता है हेल्दी, आज ही डाइट में करे शामिल

लिवर को शरीर का पावर हाउस कहा जाता है। यह पाचन क्रिया में मदद करने के साथ ही कई महत्वपूर्ण कार्य भी करता है। लिवर न केवल रक्त को शुद्ध करता है बल्कि यह रक्त शर्करा के स्तर को भी नियंत्रित रखता है। यह भोजन को पचाने, पोषक तत्वों को स्टोर करने और बैक्टीरिया को दूर करने में मदद करता है। लिवर के इतने जरूरी कार्यों के कारण इसे स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए आपकी जीवनशैली के साथ ही आहार भी अच्छा होना चाहिए। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आहार में अधिक से अधिक फाइबर वाले खाद्य पदार्थ शामिल करें। साबुत अनाज, साबुत अनाज की ब्रेड, फल, सब्जियां, ओट्स और ब्राउन राइस फाइबर के अच्छे स्रोत हैं। तो आइए जानते है लिवर को हेल्दी रखने के लिए डाइट में किन-किन चीजों को शामिल करना चाहिए...

liver,Health,liver health,healthy liver,diet good for liver,Health,Health tips

चाय

ब्लैक और ग्रीन टी में एंटीऑक्सिडेंट होते है जो लिवर के स्वास्थ्य को बढ़ाने में मदद करते हैं। चाय एंजाइम और वसा के स्तर को बेहतर बनाती है। इसके नियमित सेवन से लिवर हेल्दी बना रहता है। विशेष रूप से, ग्रीन टी लिवर एंजाइम के स्तर में सुधार करती है, ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करती है और लिवर की चर्बी को घटाती है।

liver,Health,liver health,healthy liver,diet good for liver,Health,Health tips

टोफू

टोफू सोया से बना होता है इसलिए ये लिवर के लिए अच्छा है। ये लिवर में वसा को कम करने में मदद करता है। ये प्रोटीन का एक बेहतर विकल्प है और लिवर के लिए बहुत अच्छा है। कुछ सोया फूड्स में फलियां, सोयाबीन स्प्राउट्स और सोया नट्स शामिल हैं।

liver,Health,liver health,healthy liver,diet good for liver,Health,Health tips

अंगूर

अंगूर हर किसी को पसंद होता है। हरा, काला, लाल अंगूर में कई तरह के न्यूट्रिएंट्स, पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को अलग-अलग तरह से लाभ पहुंचाते हैं। लाल और काला अंगूर खाने से लिवर भी स्वस्थ रहता है। लिवर में हुए सूजन, इंफेक्शन को कम करने में कारगर होता है। एक शोध की मानें तो अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर को स्वस्थ रखते में मदद कर सकते हैं।

liver,Health,liver health,healthy liver,diet good for liver,Health,Health tips

ओट्स

ओट्स फाइबर से भरपूर होते हैं और लिवर के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होने के कारण ओट्स लिवर की रिकवरी तेजी से करते हैं। ये लिवर की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को और नुकसान पहुंचने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। अनाज और बीन्स में भी फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

liver,Health,liver health,healthy liver,diet good for liver,Health,Health tips

केला

फैटी लिवर होने पर पेट में दर्द होता है। इस स्थिति में भोजन को पचाने में काफी दिक्कत होती है। ऐसे लोगों को हल्का, सुपाच्य भोजन लेना चाहिए। केला हल्का होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व लिवर को हेल्दी रखते हैं। केला खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है।

liver,Health,liver health,healthy liver,diet good for liver,Health,Health tips

सेब

सेब काफी हेल्दी फल है, जिसका सेवन एक से दिन पर जरूर करना चाहिए। इसमें आयरन काफी होता है, जो शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है। सेब में पेक्टिन तत्व होता है, जो डाइजेस्टिव सिस्टम, कोलेस्ट्रॉल में मौजूद टॉक्सिन पदार्थ को बाहर निकाल कर लिवर को साफ रखता है।

liver,Health,liver health,healthy liver,diet good for liver,Health,Health tips

कॉफी

संतुलित मात्रा में कॉफी पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। ये लिवर की बीमारी के खतरे को कम करता है। स्टडीज से पता चला है कि कॉफी पीने से सिरोसिस, या स्थायी लिवर डैमेज का खतरा कम हो जाता है। कम मात्रा में कॉफी पीने से लिवर कैंसर होने की संभावना भी कम रहती है।

liver,Health,liver health,healthy liver,diet good for liver,Health,Health tips

सब्जी

डाइट में पत्तेदार सब्जियां शामिल करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इससे पुरानी बीमारियों को रोकने में मदद मिल सकती है और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। खासतौर से लिवर के लिए ये बहुत अच्छी होती है। इनमें ब्रोकली, फूलगोभी, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, पालक जैसी सब्जियां शामिल हैं। हरी सब्जियां शक्तिशाली ग्लूटाथिओन एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं और लिवर के फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद करती हैं।

liver,Health,liver health,healthy liver,diet good for liver,Health,Health tips

चुकंदर

चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट लिवर को ऑक्सीडेटिव नुकसान और सूजन से बचाता है। प्राकृतिक डिटॉक्सिफिकेशन एंजाइम को बढ़ाने में भी मदद करता है।

liver,Health,liver health,healthy liver,diet good for liver,Health,Health tips

बेरीज

ब्लूबेरी, रास्पबेरी और क्रैनबेरी में पॉलीफेनोल्स नाम के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। ये कोशिका प्रतिक्रिया को बढ़ाकर और सूजन के स्तर को कम करके हमारे लिवर को नुकसान से बचाते हैं।

liver,Health,liver health,healthy liver,diet good for liver,Health,Health tips

नींबू

नींबू में विटामिन सी सबसे अधिक होता है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आप नींबू का सेवन अधिक करें। नींबू लिवर को साफ करता है यानी डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है। नींबू में मौजूद तत्व लिवर की कोशिकाओं को एक्टिव करते हैं, उन्हें स्वस्थ बनाते हैं। नींबू पानी आप नियमित रूप से पी सकते हैं, इससे शरीर को कई अन्य लाभ भी होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!