न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 2 बार तलाक होने से इस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा था काम, साउथ में करना पड़ता है समझौता! बचपन में हुआ मोलेस्टेशन

एक्ट्रेस चाहत खन्ना (38) पिछले कुछ समय से टीवी पर कम ही दिखती हैं। हालांकि चाहत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। चाहत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 11 Apr 2025 11:28:41

2 News : 2 बार तलाक होने से इस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा था काम, साउथ में करना पड़ता है समझौता! बचपन में हुआ मोलेस्टेशन

एक्ट्रेस चाहत खन्ना (38) पिछले कुछ समय से टीवी पर कम ही दिखती हैं। हालांकि चाहत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। चाहत ने अपने टीवी करिअर की शुरुआत ‘हीरो-भक्ति ही शक्ति है’ से की थी। उन्हें पहचान स्टार प्लस के शो ‘कुमकुम’ से मिली। इसके अलावा वह ‘काजल’, ‘कुबूल है’और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ जैसे सीरियल में भी काम कर चुकी हैं। चाहत ‘थैंक यू’ और ‘प्रस्थानम’ जैसी कई फिल्मों में भी नजर आई हैं। चाहत की निजी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव रहे हैं। चाहत का दो दफा तलाक हो चुका है। उनकी पहली शादी 19 साल की उम्र में हो गई थी, जो सिर्फ 4 महीने चली।

चाहत ने दोबारा शादी की लेकिन उसका अंजाम भी अच्छा नहीं रहा और 5 साल बाद उनके रास्ते अलग हो गए। इस बीच चाहत ने ‘हाउटरफ्लाई’ के साथ बातचीत में जिंदगी के विभिन्न पहलुओं पर बात की। चाहत ने कहा कि तलाक और सेपरेशन कभी भी आसान नहीं होते, खासकर तब जब बच्चे हों। मेरा दूसरा डिवोर्स बहुत मुश्किल था। मेरी एक बेटी फरहान मिर्जा और एक मेरे साथ रहती है और हम अच्छे रिलेशन रखते हैं। हम बच्चों के लिए एक-दूसरे से बात करते हैं क्योंकि वे हमारी जिम्मेदारी हैं। किसी भी तरह का तलाक दर्दनाक होता है।

ये बिल्कुल भी आसान नहीं है। साथ ही अगर आप एक जाने-माने व्यक्ति हैं, तो दूसरों का सामना करना मुश्किल हो जाता है। कई बार ऐसा हुआ जब मैं लोगों के सामने जाना नहीं चाहती थी क्योंकि मुझे पता था कि वे मुझे जज करेंगे। मैंने अपने दोनों एक्स पतियों से कोई एलिमनी नहीं ली है लेकिन फिर भी लोग मुझे गोल्ड डिगर कहते हैं। मैं सोचती थी, गोल्ड कहां है? लोग मुझे मैसेज करते हैं और मुझे डी.एम. करते हैं। वे कहते हैं कि मैं एलिमनी पर जी रही हूं। ये भी एक टैबू की तरह है।

बहुत से लोग मेरे साथ काम नहीं करना चाहते थे। आपका नाम बैड लाइट में है तो बहुत से लोग आपके साथ जुड़ना नहीं चाहते। आपके पर्सनल अफेयर्स इतने मीडिया में हैं तो लोगों को आपके साथ काम नहीं करना है। ए-लिस्ट प्रोडक्शन हाउस आपके साथ काम नहीं करेंगे। मैनेजर लेवल के लोगों ने मुझे मेरे मुंह पर कहा कि वे प्रेस और मीडिया में चल रही बातों के चलते मेरे साथ काम नहीं कर सकते।

chahatt khanna,actress chahatt khanna,chahatt khanna divorce,chahatt khanna molestation,chahatt khanna compromise,chahatt tv show,chahatt film industry

मैं तो ऐसे लोगों से मिल चुकी हूं जो कॉन्ट्रैक्ट में समझौता भी लिखते हैं : चाहत खन्ना

बातचीत के दौरान जब चाहत से पूछा गया कि क्या उन्हें करिअर के दौरान कभी कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा है? इसका जवाब देते हुए चाहत ने मना कर दिया। हालांकि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में संदिग्ध समझौते को लेकर बात की। चाहत ने कहा कि उस वक्त ऐसा होता था न, अम्मा, समझौता..साउथ में हर जगह ऐसा होता है। इंडस्ट्री इस मामले में बहुत ओपन है। हालांकि वह महिलाओं को रस्पेक्ट भी देते हैं। ये बात बॉलीवुड पर भी लागू होती है। यहां फर्क सिर्फ इतना है कि इसके बारे में वह खुलकर बात नहीं करते हैं।

वे कॉन्ट्रैक्ट में नहीं लिखते हैं। मैं तो ऐसे लोगों से मिल चुकी हूं जो कॉन्ट्रैक्ट में समझौता भी लिखते हैं। आपको प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, एक्टर और स्पॉट दादा के अलावा हर किसी के साथ समझौता करना ही पड़ता है। मैंने ऐसी कहानियां सुनी हैं लेकिन किसी ने आज तक मुझपर हमला नहीं किया है। उन्हें बचपन में मोलेस्ट किया जा चुका है। चाहत ने कहा कि जब मैं बहुत छोटी थी, तो एक अंकल थे जो मुझे अपनी गोद में बिठाते थे। मुझे लगता था कि बंगाली अंकल हैं, स्वीट से हैं, चॉकलेट देते हैं। तब इतनी समझ नहीं थी, दो साल पहले मुझे पता चला कि उन पर मोलेस्टेशन का केस किया गया है तब मुझे रियलाइज हुआ कि हां मेरे साथ भी हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ