न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : भोजपुरी गाने में सौरभ हत्याकांड का मजाक बनाने पर भड़कीं मनीषा, राजकुमार की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का ट्रेलर रिलीज

सोशल मीडिया स्टार मनीषा रानी ने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में हिस्सा लिया था। इसके बाद से उन्हें खूब शौहरत मिली और वह हमेशा लाइमलाइट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 10 Apr 2025 8:12:44

2 News : भोजपुरी गाने में सौरभ हत्याकांड का मजाक बनाने पर भड़कीं मनीषा, राजकुमार की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का ट्रेलर रिलीज

सोशल मीडिया स्टार मनीषा रानी ने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में हिस्सा लिया था। इसके बाद से उन्हें खूब शौहरत मिली और वह हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। फिलहाल मनीषा इसलिए चर्चाओं में हैं क्योंकि उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह उन लोगों को फटकार लगाती दिखी जो मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड के बाद ब्लू ड्रम को लेकर फनी वीडियो बना रहे हैं। मनीषा ने यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें मनीषा अपनी एक शूटिंग लोकशन पर नजर आ रही हैं। रानी काफी गुस्से में दिखीं, जो कहती हैं कि मैंने हाल ही में एक भोजपुरी गाना देखा जो ब्लू ड्रम पर बनाया गया है। ये गाना सौरभ हत्याकांड से इंस्पायर्ड होकर बनाया गया।

मतलब इन लोगों को जरा भी शर्म नहीं है। इस भोजपुरी चैनल ने इस टॉपिक पर गाना ही बना दिया। किसी का बेटा चला गया है। कोई मर गया है। उसे इतनी दर्दनाक मौत मिली है और लोगों में बिल्कुल भी इंसानियत नहीं बची। उन्होंने इतने सीरियस टॉपिक का मजाक बना दिया है। कई लोग सोशल मीडिया पर भी ब्लू ड्रम को लेकर फनी वीडियो बना रहे हैं और अब तो इस पर गाना भी बन गया है। कल को अगर तुम्हारे घर में किसी की हत्या होती है और फिर वो ट्रेंड करे तो उस पर भी आप लोग वीडियो बनाना।

कोई उस मां के बारे में नहीं सोच रहा, जिसकी बेटा चला गया। बस कुछ लाइक्स और व्यूज के लिए लोग इस पर वीडियो बना रहे हैं। सच में इंसानियत मर गई है। मैं सरकार से कहूंगी कि ऐसे वीडियो बनाने वाले सबको बैन कर देना चाहिए। साथ ही ऑडियंस से भी कहूंगी कि आप अच्छे लोगों को सपोर्ट करें और ऐसे वीडियो बनानी वाली आईडी के लिए रिपोर्ट करें। उल्लेखनीय है कि मेरठ में रहने वाली मुस्कान रस्तोगी ने पिछले महीने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या कर दी थी।

इसके बाद दोनों ने लाश एक ब्लू कलर के ड्रम में सीमेंट भरकर रखी थी। फिलहाल दोनों आरोपी जेल में हैं। मनीषा की बात करें तो वह बिहार की रहने वाली एक डिजिटल क्रिएटर और एंटरटेनर हैं। उनके इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर लाखों फॉलोअर्स हैं। अपनी एनर्जी, मजाकिया अंदाज़ और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बोलने की आदत के कारण वह युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय चेहरा बन चुकी हैं।

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ इस दिन होगी रिलीज

एक्टर राजकुमार राव की अपकमिंग रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का ट्रेलर आज गुरुवार (10 अप्रैल) को रिलीज कर दिया गया। इसमें कॉमेडी, रोमांस और एक टाइम लूप का दिलचस्प ट्विस्ट नजर आ रहा है। राजकुमार पहली बार वामिका गब्बी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। ट्रेलर की शुरुआत एक थाने से होती है, जहां रंजन (राजकुमार) और तितली (वामिका) अपने-अपने परिवार के साथ मौजूद हैं। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और घरवालों की मर्जी के बिना शादी करने भाग जाते हैं।

मगर उन्हें पकड़कर थाने लाया जाता है, जहां परिवार वालों को सलाह दी जाती है कि दोनों की शादी करवा दी जाए। मामला तब पलट जाता है जब तितली के पिता रंजन के सामने एक शर्त रख देते हैं कि अगर वह दो महीने के भीतर सरकारी नौकरी हासिल कर लेता है, तभी शादी होगी। इस पर रंजन कहता है कि दो महीने में तो गैस का सिलेंडर नहीं भरता, सरकारी नौकरी कहां से मिलेगी? शादी की उम्मीद में रंजन भगवान शिव के मंदिर में मन्नत मांगता है। शादी तय हो जाती है, हल्दी की रस्में शुरू होती हैं लेकिन फिर एक ट्विस्ट आ जाता है।

रंजन फंस जाता है टाइम लूप में। हर दिन वो उठता है और पाता है कि फिर से हल्दी की ही रस्म का दिन है। दिन बदलता ही नहीं! वो बार-बार वही दिन जीता है, बार-बार लोगों से माफी मांगता है और गलती सुधारने की कोशिश करता है। फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। राजकुमार की पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘स्त्री 2’ थी, जो सुपरहिट रही।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी