न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर की पुलिस चौकी में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, जब्त वाहन जलकर खाक

राजस्थान के भरतपुर जिले में नदबई की डहरा मोड़ पुलिस चौकी में तड़के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। जब्त वाहन जलकर राख हो गए, लेकिन पुलिस ने समय रहते महत्वपूर्ण सरकारी रिकॉर्ड को बचा लिया।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Thu, 10 Apr 2025 3:25:26

भरतपुर की पुलिस चौकी में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, जब्त वाहन जलकर खाक

राजस्थान के भरतपुर जिले के नदबई क्षेत्र स्थित डहरा मोड़ पर बनी पुलिस चौकी में गुरुवार तड़के अचानक आग लग गई। यह हादसा सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुआ, जब तेज हवा के चलते बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया और उससे निकली चिंगारी ने पूरे परिसर को चपेट में ले लिया। चौकी परिसर में खड़े जब्त वाहन—जिनमें एक टैंकर, तीन कारें, एक टेंपो और कई मोटरसाइकिलें शामिल थीं—आग की लपटों में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गए।

चौकी प्रभारी एदल सिंह ने बताया कि आग लगने के समय मौसम में अचानक बदलाव आया था, जिससे तेज हवाएं चलने लगीं और उसी दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 7 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि तब तक लाखों रुपये का सामान जल चुका था। राहत की बात यह रही कि पुलिस ने समय रहते कमरे में रखे महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज़ों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

उच्चैन से मंगाई गई दमकल, रिकॉर्ड को सुरक्षित बचाया गया

आग लगते ही पुलिस कर्मियों ने पहले खुद ही पानी डालकर लपटों को बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। स्थिति बिगड़ती देख सबसे पहले चौकी में रखे सरकारी दस्तावेजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद नगर पालिका नदबई और उच्चैन को तत्काल सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की मदद से लगातार प्रयास कर सुबह 7 बजे तक आग पर नियंत्रण पाया गया। हालांकि तब तक चौकी परिसर में खड़े जब्त वाहन और अन्य सामान पूरी तरह जल चुके थे। नुकसान का सही आकलन फिलहाल किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी