Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सस्पेंस हॉरर ड्रामा सीरीज ‘खौफ’ का रोमांचक ट्रेलर रिलीज, ‘रेड 2’ के गाने में जमकर झूमती दिखीं तमन्ना भाटिया

अमेजन प्राइम वीडियो ने आज शुक्रवार (11 अप्रैल) को अपनी आगामी हिंदी ओरिजिनल सीरीज ‘खौफ’ का रोमांचक ट्रेलर लॉन्च कर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 11 Apr 2025 1:38:32

2 News : सस्पेंस हॉरर ड्रामा सीरीज ‘खौफ’ का रोमांचक ट्रेलर रिलीज, ‘रेड 2’ के गाने में जमकर झूमती दिखीं तमन्ना भाटिया

अमेजन प्राइम वीडियो ने आज शुक्रवार (11 अप्रैल) को अपनी आगामी हिंदी ओरिजिनल सीरीज ख़ौफ का रोमांचक ट्रेलर लॉन्च कर दिया। 'खौफ' को स्मिता सिंह ने लिखा और बनाया है। इसे संजय रौत्रे और सरिता पाटिल ने मैचबॉक्स शॉट्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। इस 8 एपिसोड की सस्पेंस हॉरर ड्रामा सीरीज का डायरेक्शन पंकज कुमार और सूर्या बालाकृष्णन ने किया है। 'खौफ' मनोवैज्ञानिक डर और रोंगटे खड़े कर देने वाले सस्पेंस को बेहतरीन ढंग से मिलाकर दर्शकों को एक डरावनी यात्रा पर ले जाती है।

सीरीज में मोनिका पंवार, रजत कपूर, अभिषेक चौहान, गीतांजलि कुलकर्णी और शिल्पा शुक्ला जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आएंगे। 'खौफ' का प्रीमियर 18 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर होगा। मुख्य भूमिका में मोनिका पंवार द्वारा निभाई गई यह सीरीज ‘मधु’ की कहानी पर आधारित है, एक युवा महिला जो अपने अतीत से छुटकारा पाने और नई शुरुआत की उम्मीद में बड़े शहर के एक सामान्य से दिखने वाले हॉस्टल में रहने आती है। जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है, यह साफ हो जाता है कि उस हॉस्टल की दीवारों के भीतर कोई रहस्यमय और डरावनी ताकत छुपी हुई है, जिसे नजरअंदाज करना मुश्किल हो जाता है।

मोनिका ने कहा कि मधु का किरदार निभाना मेरे लिए एक दिलचस्प और बेहद गहन अनुभव रहा। इस किरदार ने मुझे कई तरह की भावनाओं और चुनौतियों का सामना करने का मौका दिया। वह एक ऐसा किरदार है जो धीरे-धीरे अपने इर्द-गिर्द की अकथनीय भयावहता का सामना करते हुए खुद को उजागर करता है, उस डर को पर्दे पर उतारना मेरे लिए चुनौतीपूर्ण लेकिन बहुत संतोषजनक भी रहा।

मैचबॉक्स शॉट्स ने खौफ की डरावनी दुनिया को बनाने में अहम भूमिका निभाई है, एक ऐसा माहौल रचा गया है जहां कलाकारों की परफॉर्मेंस वाकई दर्शकों पर गहरा असर छोड़ सके। डायरेक्टर पंकज कुमार ने कहा कि ‘खौफ’ का डायरेक्शन मेरे लिए एक गहन और रचनात्मक रूप से संतोषजनक सफर रहा है। हमने कुछ ऐसा बनाना चाहा जो सिर्फ डराए नहीं, बल्कि जब क्रेडिट रोल खत्म हो जाएं, तब भी दर्शकों के मन में रहे।

khauf,khauf web series,kahuf trailer,rajat kapoor,monika panwar,chum darang,raid 2,tamannaah bhatia,ajay devgn,raid 2 song यह ऐसा गाना है जिसे एक बार सुना तो इसके जादू में बंध जाएंगे : तमन्ना

अजय देवगन और रितेश देशमुख की क्राइम थ्रिलर ‘रेड 2’ के ट्रेलर के बाद फिल्म का स्पेशल सॉन्ग ‘नशा’ रिलीज हो गया है। गाने में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया झूमकर डांस करती नजर आईं। व्हाइट नॉइज कलेक्टिव द्वारा कम्पोज किया गया यह गाना हाई-ऑक्टेन डांस नंबर है। तमन्ना के इस एनर्जेटिक ट्रैक को जैस्मिन संडलास, सचेत टंडन और दिव्या कुमार ने अपनी आवाज से सजाया है। इसके बोल जानी ने लिखे हैं।

तमन्ना ने गाने के लिए कहा कि ‘नशा’ में कुछ जादुई है—यह ऐसा ट्रैक है जो पहली बीट से आपको अपनी गिरफ्त में ले लेता है। इसकी रिदम, एनर्जी और वाइब—सब कुछ बिल्कुल सटीक हैं। मेरे पिछले गाने को मिले प्यार के बाद, मैं उत्साहित हूं कि दर्शक इस गाने को अनुभव करें। यह ऐसा गाना है जिसे एक बार सुना तो इसके जादू में बंध जाएंगे। उल्लेखनीय है कि तमन्ना इससे पहले भी कई आइटम सॉन्ग कर चुकी हैं। फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता हैं।

इसमें वाणी कपूर, सुप्रिया पाठक, सौरभ शुक्ला, अमित सियाल की भी अहम भूमिका है। ‘रेड 2' का निर्माण भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार ने किया है। फिल्म को गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत किया गया है और यह पैनोरमा स्टूडियोज का प्रोडक्शन है। फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका