न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेड़ियों में कैद आतंकी तहव्वुर राणा, US मार्शल ने किया NIA के हवाले – तस्वीर आई सामने

मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाया गया है। बेड़ियों में जकड़ा राणा NIA को सौंपे जाने के दौरान कैमरे में कैद हुआ। कोर्ट ने उसे 18 दिन की NIA रिमांड पर भेजा है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Fri, 11 Apr 2025 10:57:14

बेड़ियों में कैद आतंकी तहव्वुर राणा, US मार्शल ने किया NIA के हवाले – तस्वीर आई सामने

मुंबई आतंकी हमले (26/11) के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को भारत लाया जा चुका है। अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद अब उसकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह बेड़ियों में जकड़ा हुआ नजर आ रहा है। यह तस्वीर उस वक्त की है जब अमेरिकी मार्शल ने राणा को दिल्ली एयरपोर्ट पर NIA के हवाले किया। राणा को गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून (UAPA) के तहत गिरफ्तार किया गया है। वह डेविड कोलमैन हेडली का करीबी सहयोगी रहा है और 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले की साजिश रचने का मुख्य आरोपी है। गुरुवार देर रात उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां बंद कमरे में सुनवाई हुई। कोर्ट ने राणा को 18 दिन की NIA रिमांड पर भेज दिया, हालांकि जांच एजेंसी ने 20 दिन की रिमांड की मांग की थी।

NIA मुख्यालय में होगी पूछताछ

राणा से अब NIA द्वारा 17 साल पुराने केस को लेकर गहन पूछताछ की जाएगी। एजेंसी उसकी भूमिका, आतंकियों को सपोर्ट, और भारत में की गई रेकी जैसी गतिविधियों की जांच करेगी। 11 नवंबर 2009 को दर्ज इस केस के तहत NIA उसकी गतिविधियों की परत-दर-परत छानबीन करेगी। तहव्वुर को अमेरिका से कैदी की ड्रेस में स्पेशल विमान से भारत लाया गया था। पालम एयरपोर्ट पर उसकी मेडिकल जांच कराई गई और गिरफ्तारी प्रक्रिया पूरी की गई। बता दें कि 26/11 के हमलों में 166 लोगों की मौत हुई थी और 238 से अधिक लोग घायल हुए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च

एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?

बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ

किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग

Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स

आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन

मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे

अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?

अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज

मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान

कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं