न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हड्डियों को मजबूत बनाती है ये 12 चीजें, बुढ़ापे में भी नहीं होंगी कोई परेशानी

हड्डियों में होने वाले दर्द से बचने, हड्डियों को टूटने से बचाने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी खतरनाक बीमारियों के खतरे को दूर करने के लिए आपको अपनी हड्डियों का ख्याल रखना चाहिए। ऐसे में कुछ चीजों के बारे में हम बताने जा रहे है जिनके नियमित सेवन से हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखा जा सकता हैं। आइए जानते हैं इन जरूरी फूड्स के बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Mar 2022 1:14:04

हड्डियों को मजबूत बनाती है ये 12 चीजें, बुढ़ापे में भी नहीं होंगी कोई परेशानी

शरीर को स्वस्थ रखने के हड्डियों का मजबूत होना भी बेहद जरुरी है। बढ़ती उम्र के साथ ये कमजोर होने लगती हैं। 35 साल की उम्र के बाद शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है, जिसका असर हड्डियों और दातों पर सबसे ज्यादा पड़ता है। हड्डियों में होने वाले दर्द से बचने, हड्डियों को टूटने से बचाने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी खतरनाक बीमारियों के खतरे को दूर करने के लिए आपको अपनी हड्डियों का ख्याल रखना चाहिए। ऐसे में कुछ चीजों के बारे में हम बताने जा रहे है जिनके नियमित सेवन से हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखा जा सकता हैं। आइए जानते हैं इन जरूरी फूड्स के बारे में...

healthy diet. foods for stronger bones,healthy diet,nutritionist,foods for healthy bones,how to keep your bones healthy,super foods for your bones,healthy food,Health tips

बादाम

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बादाम का सेवन करना चाहिए। बादाम में कैल्शियम, मैग्नेशियम, मैंगनीज, विटामिन के, प्रोटीन और कॉपर, जिंक भी पाया जाता है। इन सभी से हड्डियां मजबूत बनती हैं। साथ ही बादाम का सेवन थकान मिटाने और एनर्जी लेवल बढ़ाने का भी काम करता है। साथ ही बादाम खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। न्यूट्रिएंट्स से भरपूर बादाम ब्लड क्लॉटिंग से भी बचाता है। बादाम प्रोटीन और आयरन का अच्छो सोर्स है। कई दूसरे पोषक तत्वों से भरपूर बादाम इम्यून सिस्टम को शक्तिशाली बनाता है।

healthy diet. foods for stronger bones,healthy diet,nutritionist,foods for healthy bones,how to keep your bones healthy,super foods for your bones,healthy food,Health tips

अखरोट

अखरोट में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फॉरस, कॉपर, सेलेनियम, ओमेगा-3 फैटी ऐसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। अखरोट में अल्फा-लिनोलेनिक ऐसिड (alpha-linolenic acid) पाया जाता है, जिससे हड्डियां मजबूत रहती हैं। इसके अलावा अखरोट में ओमेगा-3 ऐसिड (omega-3 acids) की मात्रा भी होती है, यह सूजन को दूर करता है। ऐसे में अखरोट हड्डियों को ऑस्टियोपोरोसिस (osteoporosis) होने से रोकता है। साथ ही अखरोट का सेवन हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में भी मदद करता है इसमें प्रचूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी ऐसिड होता है, जो आपके हार्ट के लिए फायदेमंद है। अखरोट का सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर, प्रॉस्टेट कैंसर और कोलोरेक्टल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है।

healthy diet. foods for stronger bones,healthy diet,nutritionist,foods for healthy bones,how to keep your bones healthy,super foods for your bones,healthy food,Health tips

पत्तेदार साग

पत्तेदार साग का सेवन उर्जा बढ़ाने, जीवन शक्ति बढ़ाने और खून की क्वालिटी को बेहतर करने और अन्य लाभ देता है। पत्तेदार साग में मौजूद विटामिन K हड्डियों के अंदर कैल्शियम को बाहर रखकर हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने में मदद करता है। डाइट में पत्तेदार साग को शामिल करने से लंबे समय में आपको फ्रैक्चर और बोन डिजनरेशन के रिस्क को कम करने में मदद मिल सकती है।

healthy diet. foods for stronger bones,healthy diet,nutritionist,foods for healthy bones,how to keep your bones healthy,super foods for your bones,healthy food,Health tips

टूना मछली

मछली में मौजूद पर्याप्त कैलोरी के सेवन से शरीर में ऊर्जा की कमी की पूर्ति की जा सकती है। विटामिन डी और कैल्शियम ये दोनों पोषक तत्व हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। इसलिए विटामिन डी और कैल्शियम युक्त टूना मछली का सेवन हड्डियों के निर्माण और मजबूती के लिए फायदेमंद बताया गया है।

healthy diet. foods for stronger bones,healthy diet,nutritionist,foods for healthy bones,how to keep your bones healthy,super foods for your bones,healthy food,Health tips

दही

दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन- बी6 व विटामिन- बी12 और राइबोफ्लेविन समेत कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। दही में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। दही खाने से दांत और हड्डियां तो मजबूत होती ही हैं, साथ में ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी कम होता है। गर्मियों में त्वचा पर सनबर्न होने के बाद दही से मलना चाहिए, इससे सनबर्न और टैन से फायदा मिलता है। दही इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करता है। इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया इम्यून सिस्टम को बेहतर बना सकते हैं। दही खाने से तनाव की समस्या को दूर किया जा सकता है। दही खाने का सीधा संबंध मस्त‍िष्क से है। दही को एनर्जी के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। अगर आपको थकान, कमजोरी और एनर्जी की कमी महसूस हो रही है। तो आप दही का सेवन करें।

healthy diet. foods for stronger bones,healthy diet,nutritionist,foods for healthy bones,how to keep your bones healthy,super foods for your bones,healthy food,Health tips

जैतून तेल

ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल) में विटामिन के और विटामिन ई भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद मिनरल्स आपकी हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। कमजोर और भुरभुरी हड्डियों के कारण ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या हो जाती है, जिसमें हड्डियां इतनी कमजोर हो जाती हैं कि छोटी-मोटी टक्कर या चोट से ही टूट जाती हैं। ऑलिव ऑयल के सेवन और इसकी मालिश से ये समस्या दूर हो जाती है।

healthy diet. foods for stronger bones,healthy diet,nutritionist,foods for healthy bones,how to keep your bones healthy,super foods for your bones,healthy food,Health tips

केला

केले में मैग्नीशियम और कैल्शियम की अच्छी मात्रा सम्मिलित होती हैं जो हड्डियों के विकास के साथ ही उन्हें मजबूती प्रदान करने में सहायक हैं। इसके अलावा, केले में मौजूद मैग्नीशियम ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों की रोकथाम में मदद करता है। इस बीमारी के कारण हड्डियां कमजोर और नाजुक हो जाती हैं। साथ ही केले का सेवन संक्रमण और बीमारियों से बचाने का भी काम करता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाएं रखने के लिए रोजाना एक केले का सेवन करना चाहिए। केला विटामिन-ए और सी जैसे इम्यून बूस्टर गुणों से समृद्ध होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने का काम करते हैं।

healthy diet. foods for stronger bones,healthy diet,nutritionist,foods for healthy bones,how to keep your bones healthy,super foods for your bones,healthy food,Health tips

संतरा

संतरा हड्डियों के लिए भी बहुत फ़ायदेमंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों के साथ दांतों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। संतरे में विटामिन-सी के अलावा फाइबर की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये दोनों ही गुण वजन कम करने का काम करती हैं।

healthy diet. foods for stronger bones,healthy diet,nutritionist,foods for healthy bones,how to keep your bones healthy,super foods for your bones,healthy food,Health tips

तिल के बीज

तिल के बीज हड्डियों को रखे स्वस्थ कैल्शियम हड्डियों के लिए बहुत जरूरी होता हैं। तिल के बीज में इसकी भारी मात्रा होने के कारण, यह बीज हड्डियों को मजबूत रखते हैं। इन मिनरल्स को प्राप्त करने के लिए, आप तिल को हमेशा भिगोकर, रोस्ट कर या फिर स्प्राउट करने के बाद ही इनका सेवन करे। तिल के बीज में होने वाला सेसमिन जोड़ों के दर्द को कम करने और घुटनों के आर्थरिटिक पैन को कम करने में मदद करता हैं। अगर आप वेजिटेरियन हैं तो तिल आपके डेली प्रोटीन का एक अच्छा ऑप्शन हो सकता हैं। यही नहीं तिल के बीज में पाए जाने वाले बी विटामिन, थियामिन और निऐसीन शरीर के सेल्यूलर फंक्शन और मेटाबोलिज्म को बनाए रखता हैं।

healthy diet. foods for stronger bones,healthy diet,nutritionist,foods for healthy bones,how to keep your bones healthy,super foods for your bones,healthy food,Health tips

सोयाबीन

हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए सोयाबीन को अपनी रोज की डाइट में शामिल कर सकते हैं। सोयाबीन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। इसके सेवन से होने वाले और फायदों कि बात करें तो ये कैल्शियम का भी बहुत अच्छा सोर्स होता है। बोन के सेहत के लिए कैल्शियम अति आवश्यक है। साथ ही ब्लडप्रेशर की समस्या होने पर सोयाबीन का सेवन फायदेमंद होता है। खास तौर से ब्लडप्रेशर बढ़ने की स्थ‍िति में इसका सेवन ब्लडप्रेशर को नियंत्रित कर उसे बढ़ने से रोकता है। इसके अलावा डाइबिटीज रोगियों के लिए भी सोयाबीन फायदेमंद है। यह रक्त में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित कर उसे बढ़ने से रोकता है।

healthy diet. foods for stronger bones,healthy diet,nutritionist,foods for healthy bones,how to keep your bones healthy,super foods for your bones,healthy food,Health tips

अंडा

अंडे का सेवन से हड्डियां मजबूत रहती हैं क्योंकि इसमें विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन डी के साथ-साथ कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यदि आपके शरीर में विटामिन डी कि कमी हो तो ऐसे में उस कमी को पूरा करने के लिए विटामिन डी युक्त फ़ूड जैसे कि अंडे का सेवन कर सकते हैं।

healthy diet. foods for stronger bones,healthy diet,nutritionist,foods for healthy bones,how to keep your bones healthy,super foods for your bones,healthy food,Health tips

मशरूम

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है। मशरूम में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी सहायक होते हैं। बढ़ती उम्र में हड्डियां कमज़ोर होने लगती हैं ऐसे में मशरूम का सेवन करना जरूरी हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!